Home > क्रिकेट > 15 अगस्त की सुबह… टेस्ट सीरीज से पहले गंभीर की दहाड़, टीम इंडिया को दिया ‘लंका फतह’ का मंत्र

15 अगस्त की सुबह… टेस्ट सीरीज से पहले गंभीर की दहाड़, टीम इंडिया को दिया ‘लंका फतह’ का मंत्र

Gautam Gambhir Pep Talk: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले हेड कोच गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को हौसला बढ़ाया है. गंभीर ने कहा कि सभी खिलाड़ियों को आने वाले हर तरह की स्थिति के लिए तैयार रहना होगा.

By: Ankush Upadhayay | Published: August 6, 2026 11:51:41 AM IST



Gautam Gambhir Pep Talk: भारतीय टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए उतरेगी. इस सीरीज में भारतीय टीम का जीत-हार पर हेड कोच गौतम गंभीर का भविष्य टिका हुआ है. टीम के साथ ही कोच गंभीर (Gautam Gambhir) के लिए भी यह काफी अहम सीरीज है. ऐसे में उन्होंने टेस्ट सीरीज से पहले टीम के खिलाड़ियों से बातचीत की और उनका हौसला बढ़ाया. उन्होंने टीम के सभी युवा खिलाड़ियों को हर चुनौती के लिए तैयार रहने को कहा. कोच ने आग्रह किया कि सभी खिलाड़ी अपने सामने आने वाली किसी भी स्थिति के अनुकूल ढल जाएं.

गौतम गंभीर ने भरी हुंकार

बीसीसीआई ने गुरुवार (6 अगस्त) को एक वीडियो शेयर किया. इसमें हेड कोच गौतम गंभीर टीम के खिलाड़ियों से बातचीत करते नजर आ रहे हैं. गंभीर ने कहा, ‘दोस्तों, हम जानते हैं कि हमारे सामने क्या है. हम जानते हैं कि हम किसलिए खेल रहे हैं. हम भरपूर प्रदर्शन कर सकते हैं, अपनी सीमाओं को पार कर सकते हैं. हम हर तरह से खरे उतर सकते हैं.’ हेड कोच ने आगे कहा, ’15 तारीख की सुबह, चाहे हम पहले बल्लेबाजी करें या गेंदबाजी, हम हर सवाल और हर चुनौती का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.’ देखें वीडियो…



ये भी पढ़ें: BCCI और अजीत अगरकर में भिड़ंत, सेक्रेटरी के इशारे पर ये क्या हुआ? रोहित शर्मा से जुड़ा मामला

आकिब नबी का किया स्वागत

BCCI की ओर से शेयर किए वीडियो में गौतम गंभीर टीम इंडिया में शामिल नए खिलाड़ियों को स्वागत करते दिखाई दे रहे हैं. गंभीर ने कहा, ‘हमारे साथ कुछ नए खिलाड़ी जुड़े हैं. सबसे पहले, सारांश को बधाई. यहां तक पहुंचने के लिए आपने बहुत मेहनत की है. जब भी मौका मिले, अपने परिवार और देश को गौरवान्वित करना न भूलें.’ हेड कोच ने आगे कहा, ‘दूसरा, मैं आकिब को बधाई देना चाहता हूं. आपका पिछला सीजन शानदार रहा, आपने जम्मू-कश्मीर को रणजी ट्रॉफी जितवाई, जो एक बड़ी उपलब्धि है. आपको एक बार फिर बधाई.’

भारत बनाम श्रीलंका सीरीज का शेड्यूल

भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. इस सीरीज का पहला मैच 15 से 19 अगस्त तक गॉल में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा टेस्ट मैच 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो के मैदान पर होगा.

Advertisement