Home > क्रिकेट > 25 महीने में 3 बदलाव… गौतम गंभीर से बिछड़ चुके उनके तीन करीबी, अब सिर्फ एक दिग्गज बाकी

25 महीने में 3 बदलाव… गौतम गंभीर से बिछड़ चुके उनके तीन करीबी, अब सिर्फ एक दिग्गज बाकी

Gautam Gambhir Support Staff: गौतम गंभीर ने जुलाई 2024 में टीम इंडिया के हेड कोच की जिम्मेदारी संभाली थी. उनके आने के बाद टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ की तस्वीर पूरी तरह बदल गई थी. उन्होंने अपनी करीबी लोगों को सपोर्ट स्टाफ में शामिल किया था. हालांकि अब उनके करीबियों में से सिर्फ 1 शख्स उनके साथ बचा है.

By: Ankush Upadhayay | Published: August 4, 2026 1:23:11 PM IST



Gautam Gambhir Support Staff: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. गौतम गंभीर के कार्यकाल में भारतीय टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है. पिछले कुछ समय में टीम इंडिया का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. इसकी वजह से गंभीर के सपोर्ट स्टाफ के कुछ सदस्यों को बाहर कर दिया गया है. दरअसल, गौतम गंभीर ने साल 2024 में राहुल द्रविड़ के बाद हेड कोच की जिम्मेदारी संभाली थी. गंभीर के आने के बाद टीम इंडिया का एक नया सपोर्ट स्टाफ तैयार किया गया, जिसमें उनके करीबी लोगों को शामिल किया गया. कई नए चेहरों की टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ में एंट्री हुई, लेकिन अगस्त 2026 तक उनके कई साथी बिछड़ गए. जानें अब तक कौन-कौन हुआ बाहर…

गंभीर से बिछड़ गए 3 साथी

गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने जुलाई 2024 में टीम इंडिया का हेड कोच बनाया. इसके बाद से अगस्त 2026 तक गंभीर के सपोर्ट स्टाफ के 3 नाम उनसे बिछड़ चुके हैं. हाल ही में असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट निजी कारणों से हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया. वहीं, पिछले साल पूर्व असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर को बीसीसीआई ने बर्खास्त कर दिया था. वहीं, फील्डिंग कोच टी दिलीप का कार्यकाल आगे नहीं बढ़ाया गया. इस तरह गंभीर के सपोर्ट स्टाफ से 3 खास सदस्यों को बाहर कर दिया गया है.

ये भी पढ़े: दुनिया के 5 क्रिकेटर्स, जिनकी कामयाबी बनी मौत की वजह! किसी ने जलन में गंवाई जान, कोई डाकुओं का बना शिकार

गंभीर के ये साथी अभी भी बरकरार

गौतम गंभीर के सपोर्ट स्टाफ में अभी भी एक शख्स बरकरार है. टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल (Morne Morkel) अभी भी टीम इंडिया के साथ जुड़े हुए हैं. वह गंभीर के पुराने सपोर्ट स्टाफ के सदस्य हैं, जो अभी तक टीम इंडिया के साथ काम कर रहे हैं. वहीं, बल्लेबाजी कोच के तौर पर सितांशु कोटक टीम इंडिया से जुड़े हुए हैं, जबकि फील्डिंग कोच के तौर पर सुभदीप घोष को टीम में जोड़ा गया है.

टीम इंडिया का मौजूदा कोचिंग स्टाफ

हेड कोच- गौतम गंभीर
बैटिंग कोच- सितांशु कोटक
बॉलिंग कोच- मोर्ने मोर्कल
स्पिन बॉलिंग कोच- साईराज बहुतुले
फील्डिंग कोच- सुभदीप घोष

Advertisement