Home > क्रिकेट > गंभीर-अगरकर के रिश्तों में दरार… पूर्व क्रिकेटर के दावे से मची खलबली, कब-कैसे पड़ी फूट?

गंभीर-अगरकर के रिश्तों में दरार… पूर्व क्रिकेटर के दावे से मची खलबली, कब-कैसे पड़ी फूट?

Gambhir-Agarkar Rift: भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच अनबन की खबरें सामने आ रही हैं. इस बीच पूर्व क्रिकेटर ने गंभीर-अगरकर के रिश्तों को लेकर बड़ा दावा कर दिया है, जिससे क्रिकेट के गलियारों पर चर्चा तेज हो गई है.

By: Ankush Upadhayay | Published: July 15, 2026 9:37:23 AM IST



Gautam Gambhir-Ajit Agarkar Rift: भारतीय टीम के आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर टी20 सीरीज में व्हाइटवॉश होने के मुद्दे पर लगातार चर्चा हो रही है. इस बीच भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने ऐसा दावा किया है, जिससे भारतीय क्रिकेट में खलबली मच गई है. पूर्व विकेटकीपर का कहना है कि टीम इंडिया के हेड कोच गौतम (Gautam Gambhir) गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद हो सकते हैं. दिनेश कार्तिक ने कहा कि अलग-अलग प्राथमिकताओं की वजह से ही इंग्लैंड के हालिया टी20 इंटरनेशनल सीरीज के दौरान भारत के सिलेक्शन से जुड़े फैसले प्रभावित हुए होंगे.

बता दें कि श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली भारतीय टीम को आयरलैंड दौरे पर 0-2 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा. इसके बाद इंग्लैंड दौरे पर भी भारत को 0-4 से व्हाइटवॉश भी झेलना पड़ा. ऐसे में भारतीय टीम के मैनेजमेंट और सिलेक्शन को लेकर कई सवाल खड़े हो गए.

गंभीर-अगरकर के बीच मतभेद!

दिनेश कार्तिक ने स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट पॉडकास्ट पर बात करते हुए कहा कि लगातार टीम में हो रहे बदलावों से ऐसा लगता है कि टीम मैनेजमेंट और सिलेक्शन कमेटी के बीच तालमेल की कमी हो सकती है. उन्होंने कहा, ‘चीफ सिलेक्टर और हेड कोच के बीच थोड़ी अनबन है. मुझे लगता है कि अगरकर के पास लंबे समय के प्लान हैं, जबकि मौजूदा कोच का कहना है, ‘मैं हर मैच जीतना चाहता हूं.’ इसी वजह से हमें यह उलझन देखने को मिल रही है. क्या यह खिलाड़ियों के लिए सही है? बिल्कुल नहीं.’

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: गौतम गंभीर के करीबी कोच की होगी छुट्टी, इंग्लैंड दौरे के बाद टीम इंडिया से विदाई तय!

टीम के लिए बुरे संकेत!

दिनेश कार्तिक ने आगे कहा कि अगर आप भारत से हैं, तो सोचिए आपके पास कितनी मजबूत बेंच स्ट्रेंथ है? हर कोई यही सोचता है कि अगर मेरे कुछ मैच खराब गए, तो कोई भी मेरी जगह ले सकता है. ऊपर से ऐसी स्थिति बन जाती है, यह निश्चित रूप से एक ऐसी स्थिति है जिस पर भारत को ध्यान देने और जल्द से जल्द इसे ठीक करने की जरूरत है. मुझे लगता है कि चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) का फोकस भविष्य पर है और वह खिलाड़ियों के ग्रुप को देखना चाहते हैं. वहीं, गंभीर शायद सोच रहे होंगे, ‘मैं हर सीरीज जीतना चाहता हूं, क्योंकि इसमें मेरी साख दांव पर लगी है. तो, शायद दोनों के बीच टकराव है, ऐसा ही लगता है.’

भारत ने तोड़ा हार का सिलसिला

भारतीय टीम एक बार जीत की पटरी पर वापस आ गई है. शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने पहले वनडे मैच में इंग्लैंड को 6 विकेट से हरा दिया. इसी के साथ भारत ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 258 रन बनाए थे. इसके जवाब में उतरी भारतीय टीम ने 28 बाकी रहते ही टारगेट हासिल कर लिया.

Advertisement