मॉस्कोः दादा के नाम से मशहूर भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली कोलकाता यानि बंगाल से ताल्लुक रखते हैं. बंगाल में फुटबॉल की लोकप्रियता भारत में सबसे अधिक है और बंगाल टाइगर गांगुली भी फुटबॉल के दीवाने हैं. यही वजह रही कि वह विश्व कप का फाइनल मुकाबला देखने के लिए लंदन से सीधा मॉस्को पहुंचे. गांगुली ने यह जानकारी खुद अपने ट्वीटर एकॉउंट से दी.
दादा विश्व कप देखने के लिए इतना उत्सुक थे कि उन्होंने एक आम फैन की तरह अपनी उत्सुकता जाहिर की. उन्होंने अपने ट्वीटर और इंस्टाग्राम एकॉउंट से ना सिर्फ लंदन से मॉस्को जाने की सूचना दी बल्कि मॉस्को में जगह-जगह फोटो खींचा कर उसे अपने ट्वीटर और इंस्टा पर डाला. गांगुली ने विश्व कप ट्रॉफी के साथ भी सेल्फी ली और उसे भी पोस्ट किया.
World Cup final at Moscow pic.twitter.com/T36GHAEgyv
— Sourav Ganguly (@SGanguly99) July 15, 2018
On my way to Moscow for the final after a long day of cricket pic.twitter.com/Ek7nhKxaJN
— Sourav Ganguly (@SGanguly99) July 14, 2018
In Moscow for the World Cup final ..what an atmosphere pic.twitter.com/DfWZAJKVnH
— Sourav Ganguly (@SGanguly99) July 15, 2018
Moscow pic.twitter.com/3nSxRxzupv
— Sourav Ganguly (@SGanguly99) July 15, 2018
@CocaCola ..thank u Coca Cola for taking us to the World Cup final ..what an event it is ..have to see it to believe it ..and Moscow so huge and pretty pic.twitter.com/bcg2Olgbrz
— Sourav Ganguly (@SGanguly99) July 15, 2018
The red square in Moscow from my hotel room pic.twitter.com/pg5joQgLPB
— Sourav Ganguly (@SGanguly99) July 15, 2018
दरअसल गांगुली इस समय इंग्लैंड में हैं और सोनी टेन के लिए क्रिकेट कमेंट्री कर रहे हैं. उन्होंने 14 तारीख को भारत और इंग्लैंड के बीच हुए मैच के लिए कमेंट्री किया और फिर रूस के लिए रवाना हो गए. आपको बता दें कि फीफा विश्व कप के इस फाइनल में 1998 की चैंपियन ब्राजील ने पहली बार फाइनल में पहुंची क्रोएशिया की टीम को 4-2 से हरा दिया.
फ्रांस की तरफ से उसके सभी स्टार खिलाड़ियों ग्रीजमैन, पॉल पोग्बा और म्बाप्पे ने गोल किए जबकि एक गोल क्रोएशिया की तरफ से आत्मघाती गोल हुआ. यह गोल क्रोएशिया के मारियो मांडुजिकिच के हेडर से हुआ. वहीं क्रोएशिया की तरफ से इवान पेरिसिक ने 28वें मिनट में शानदार गोल किया. जबकि 1-4 से पिछड़ने के बाद मारियो मांडुजिकिच ने गोल कर स्कोर को 2-4 कर दिया.
FIFA World Cup 2018 Goals: ये रहें क्रोएशिया के दो गोल, देखिए हाईलाइट्स
FIFA World Cup 2018 Final France Goals: इन गोल की वजह से फ्रांस बना विश्वविजेता, देखिए हाईलाइट्स
देश और दुनिया की ताजातरीन खबरों के लिए हमे फॉलो करें फेसबुक,ट्विटर