FIFA World Cup 2026 Quarter Finals: फीफा वर्ल्ड कप 2026 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है. अब इस टूर्नामेंट में सिर्फ 8 टीमें बची हैं, जिनके बीच क्वार्टर फाइनल के मुकाबले खेले जाएंगे. इससे पहले विश्व कप का राउंड ऑफ 16 यानी प्री-क्वार्टर फाइनल खेले गए हैं, जिसका आखिरी मुकाबला स्विट्जरलैंड और कोलंबिया के बीच खेला गया. अब इस मेगा टूर्नामेंट में सिर्फ 8 मुकाबले बाकी हैं. इनमें 4 क्वार्टर फाइनल, 2 सेमीफाइनल, एक थर्ड प्लेस प्लेऑफ और एक फाइनल मुकाबला बाकी है. फीफा ने क्वार्टर फाइनल में जाने वाली सभी 8 टीमों की तस्वीर साफ होने के बाद अगले राउंड का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है. जानें कब-किस टीम की किससे भिड़ंत होगी…
इन टीमों ने क्वार्टर फाइनल के लिए किया क्वालीफाई
फीफा विश्व कप 2026 (FIFA World Cup 2026) के क्वार्टर फाइनल में फ्रांस, मोरक्को, नॉर्वे, इंग्लैंड, स्पेन, बेल्जियम, अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड ने अपनी जगह बनाई है. वहीं, राउंड ऑफ 16 से पराग्वे, कनाडा, ब्राजील, मैक्सिको, पुर्तगाल, यूएसए, इजिप्ट और कोलंबिया बाहर हो गए गए हैं. अब टूर्नामेंट में क्वार्टर फाइनल के मुकाबले खेले जाएंगे, लेकिन उससे पहले एक छोटा से ब्रेक है. क्वार्टर फाइनल के मुकाबले 9 जुलाई से शुरू होने वाले हैं. इस राउंड में 4 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें जीतने वाली टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी.
ये भी पढ़ें: पहले पेनल्टी मिस… फिर आखिरी मिनटों में दिखाया मैजिक! लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना को दिलाई यादगार जीत
कब-कहां होंगे मुकाबले?
फीफा वर्ल्ड कप 2026 का पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला फ्रांस और मोरक्को के बीच खेला जाएगा, जो 9 जुलाई को शाम को 4 बजे से बोस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार में यह मुकाबला 9 और 10 जुलाई की रात के 1:30 बजे खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच स्पेन और बेल्जियम के बीच लॉस एंजिल्स स्टेडियम में दोपहर को 3 बजे से खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार 10 और 11 जुलाई की रात के साढ़े 12 बजे खेला जाएगा.
वहीं, तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच नॉर्वे और इंग्लैंड के बीच मियामी स्टेडियम में शाम को 5 बजे से आयोजित होगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार 11-12 जुलाई की रात के 2:30 बजे से शुरू होगा. फिर आखिरी क्वार्टर फाइनल कैनसस सिटी में अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड के बीच खेला जाएगा, जो रात को 9 बजे से शुरू होगा. भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला 12 जुलाई की सुबह के 6:30 बजे होगा. इस मुकाबले में दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी (Lionel Messi) भी खेलते नजर आएंगे.
यहां देखें पूरा शेड्यूल (भारतीय समयानुसार)
पहला क्वार्टर फाइनल- मोरक्को बनाम फ्रांस (9 जुलाई की देर रात)
दूसरा क्वार्टर फाइनल- नॉर्वे बनाम इंग्लैंड (11 जुलाई रात साढ़े 12 बजे से)
तीसरा क्वार्टर फाइनल- स्पेन बनाम बेल्जियम (12 जुलाई रात ढाई बजे से)
चौथा क्वार्टर फाइनल- अर्जेंटीना बनाम स्विट्जरलैंड (12 जुलाई सुबह 6 बजे से)