Home > खेल > ईशान किशन vs तिलक वर्मा, किसके सिर सजेगा दलीप ट्रॉफी 2026 का ताज? चैंपियन टीम को कितने पैसे देगा BCCI

ईशान किशन vs तिलक वर्मा, किसके सिर सजेगा दलीप ट्रॉफी 2026 का ताज? चैंपियन टीम को कितने पैसे देगा BCCI

Duleep Trophy 2026 Prize Money: दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन और साउथ जोन आमने-सामने होंगे. ईस्ट जोन की कप्तानी ईशान किशन करेंगे तो वहीं, साउथ जोन की कमान तिलक वर्मा के हाथों में होगी. आइए जानते हैं जो टीम जीतेगी उसे प्राइज मनी में कितने पैसे मिलेंगे.

By: Satyam Sengar | Published: September 3, 2026 12:57:24 AM IST



Duleep Trophy 2026 Prize Money: दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच 6 सितंबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमें इसके लिए तैयार है. यह मुकाबला सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा. दोनों टीमों की नजर खिताब जीतने के साथ-साथ बड़ी प्राइज मनी पर भी होगी. ऐसे में कई फैंस के मन में यह सवाल रहता है कि दलीप ट्रॉफी जीतने के बाद विनर टीम और रनर अप टीम को कितने पैसे दिए जाते हैं. अगर आप भी जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़िए.

दलीप ट्रॉफी की विजेता टीम को 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी दी जाती है, जबकि फाइनल में हारने वाली टीम यानी उपविजेता को 50 लाख रुपये दिए जाते हैं. यह आंकड़ा पहले से ज्यादा है. 2023 से पहले टूर्नामेंट जीतने वाली टीम को 40 लाख रुपये और उपविजेता टीम को 20 लाख रुपये मिलते थे. लेकिन इसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने घरेलू क्रिकेट में खिलाड़ियों और टीमों को ज्यादा आर्थिक प्रोत्साहन देने के लिए प्राइज मनी में बढ़ोतरी की है. पिछले साल भी जीतने वाली टीम को 1 करोड़ रुपए की प्राइज मनी दी गई थी.

ये भी पढ़ें:  BCCI ने दिया धोखा, क्या MCA भी करेगा सूर्यकुमार यादव के साथ गद्दारी? श्रेयस अय्यर से कप्तानी की टक्कर

ईस्ट जोन में शमी और वैभव पर नजर
ईस्ट जोन की कप्तानी ईशान किशन करेंगे. टीम में मोहम्मद शमी, अभिमन्यु ईश्वरन, शाहबाज अहमद और मुकेश कुमार जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं. युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी टीम का हिस्सा हैं, जिन पर फैंस की खास नजर रहेगी. इसके अलावा सुदीप कुमार घरामी, विराट सिंह, सुब्रांशु सेनापति, अनुकूल रॉय और कुमार कुशाग्र जैसे खिलाड़ी टीम को मजबूती दे सकते हैं. वैभव सूर्यवंशी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे में एक बार ईस्ट जोन के फैंस फिर से चाहेंगे कि वह कोहराम मचाए.

साउथ जोन में भी कई बड़े नाम
साउथ जोन की कमान तिलक वर्मा के हाथों में होगी. वह टीम को खिताब दिलाने की पूरी कोशिश करेंगे. टीम में करुण नायर, रिकी भुई, शेख रशीद, श्रेयस गोपाल और नारायण जगदीशन जैसे खिलाड़ी शामिल हैं. दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है. अब देखना होगा कि कौन सी टीम बाजी मारती है. बता दें कि टीम इंडिया को 13 सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज भी खेलनी है. तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा भी हैं.

Advertisement