Duleep Trophy 2026 Final: तिलक वर्मा की कप्तानी वाली साउथ जोन ने नॉर्थ जोन को हराकर दलीप ट्रॉफी के फाइनल में एंट्री कर ली है. साउथ जोन ने सेमीफाइनल मुकाबले में नॉर्थ जोन को 7 विकेट से हराकर जीत दर्ज की. नॉर्थ जोन ने आखिरी पारी में साउथ जोन को 181 रनों का टारगेट दिया था. इसके जवाब में साउथ जोन की ओर से कप्तान तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने नाबाद अर्धशतक (51*) लगाया. उनके अलावा रिकी भुई ने 42 रन बनाए, जबकि नारायण जगदीशन ने 43 रनों की पारी खेली. आखिर में तिलक वर्मा और स्मरण रविचंद्रन ने मैच को फिनिश कर साउथ जोन को फाइनल में एंटी दिलाई. अब साउथ जोन की टीम फाइनल में ईस्ट जोन से भिड़ेगी.
साउथ जोन ने कैसे जीता मैच?
इस मुकाबले में नॉर्थ जोन पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी. नॉर्थ जोन ने अपनी पहली पारी में 195 रन बनाए. कामरान इकबाल ने 76 रनों कली पारी खेली, जबकि कप्तान कन्हैया वधावन ने 35 रन बनाए. उनके अलावा कोई बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर पाया. इसके जवाब में साउथ जोन ने पहली पारी में तिलक वर्मा के शतक के दम पर 312 रन बनाए और 117 रनों की लीड ले ली. फिर नॉर्थ जोन ने अपनी दूसरी पारी में 297 रन बनाए, जिससे साउथ जोन को 181 रनों का टारगेट मिला. साउथ जोन ने सिर्फ 3 विकेट खोकर आसानी से टारगेट हासिल कर लिया.
South Zone cruise into the final 🙌
They chase down 181 and beat North Zone by 7 wickets 👌
Scorecard ▶️ https://t.co/AGjIStrDAT#DuleepTrophy | #SZvNZ pic.twitter.com/UXTDC4wdF4
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 2, 2026
साउथ जोन की जीत के हीरो
सेमीफाइनल में साउथ जोन की सबसे बड़े हीरो कप्तान तिलक वर्मा रहे, जिन्होंने पहली पारी में नाबाद 116 रन बनाए. इसके बाद दूसरी पारी में टारगेट का पीछा करते हुए नाबाद 51 रनों की पारी खेली. उनके अलावा श्रेयस गोपाल ने भी 87 रन बनाए. वहीं, गेंदबाजी में एम. डी. निधीश ने पहली पारी में 2 विकेट लिए, जबकि दूसरी पारी में 5 विकेट चटकाए. उनके अलावा विद्वथ कावेरप्पा ने पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 1 विकेट लिए.
कब खेला जाएगा फाइनल?
दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबले 6 सितंबर से खेला जाएगा, जो चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा. इस खिताबी जंग में साउथ जोन का मुकाबला ईशान किशन (Ishan Kishan) की कप्तानी वाली ईस्ट जोन से होगा. ईस्ट जोन ने सेंट्रल जोन को हराकर फाइनल में जगह बनाई है.