Home > क्रिकेट > DPL में गरजा पप्पू यादव का बेटा! एक ओवर में कूटे 29 रन, 15 चौके-छक्के ठोक अकेले जिताया मैच

DPL में गरजा पप्पू यादव का बेटा! एक ओवर में कूटे 29 रन, 15 चौके-छक्के ठोक अकेले जिताया मैच

Sarthak Ranjan DPL: दिल्ली प्रीमियर लीग में सार्थक रंजन ने तूफानी पारी खेलकर अपनी टीम को धमाकेदार जीत दिलाई है. उन्होंने ईस्ट दिल्ली राइडर्स के खिलाफ सिर्फ 50 गेंदों पर 95 रनों की तूफानी पारी खेली. देखें वीडियो...

By: Ankush Upadhayay | Published: August 6, 2026 6:38:14 PM IST



Sarthak Ranjan DPL: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में एक के बाद एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. बुधवार को खेले गए सीजन के 11वें मैच में भी ऐसा ही देखने को मिला. इस मुकाबले में बिहार के पूर्णिया लोकसभी सीट से सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन (Sarthak Ranjan) ने तहलका मचा दिया. उन्होंने इस मुकाबले में सिर्फ 50 गेंदों पर 95 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें उनके बल्ले से 7 चौके और 8 छक्के आए. वह भले ही अपना शतक पूरा करने से चूक गए, लेकिन अपनी टीम को एक शानदार जीत दिलाई. कप्तान सार्थक रंजन की इस आतिशी पारी की बदौलत ने नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने 6 विकेट से जीत दर्ज की.

एक ओवर में जडे़ 29 रन

इस मुकाबले में ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को 172 रनों का टारगेट दिया. इसके जवाब में उतरी नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की शुरुआत थोड़ी खराब रही. टीम ने 39 के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए, लेकिन कप्तान सार्थक ने एक छोर संभाले रखा. उन्होंने एक छोर से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी. मैच का टर्निंग प्वाइंट तब आया, जब सार्थक रंजन ने तेज गेंदबाज सिमरजीत सिंह के एक ही ओवर में 29 रन कूट दिए. इस ओवर के बाद मुकाबला पूरी तरह नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के ओर झुक गया.

सार्थक की टीम ने जीता मैच

ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी. ईस्ट दिल्ली की ओर से सुजल सिंह ने नाबाद 82 रनों की पारी खेली. उनके अलावा अर्पित राणा ने 18, मंयक रावत और सूर्यांश रैना ने 16-16 रनों का योगदान दिया. इसके दम पर ईस्ट दिल्ली ने 20 ओवर में 6  विकेट खोकर 171 रन बनाए. इसके जवाब उतरी नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की ओर से सार्थक रंजन ने 50 गेंदों पर 95 रन बनाए. उनके अलावा यश भाटिया ने 34 गेंदों पर 53 रनों की नाबाद पारी खेली. इसके दम पर नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने 24 गेंद बाकी रहते ही 6 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया.

मयंक यादव और सिमरजीत सिंह ने लुटाए रन

इस मुकाबले में ईस्ट दिल्ली राइडर्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव और सिमरजीत सिंह ने खूब रन लुटाए. मयंक यादव ने 4 ओवर में 43 रन खर्च किए, जबकि सिमरजीत के 3 ही ओवर में 53 रन लुटा दिए. हालांकि सिमरजीत ने 2 विकेट भी हासिल किए.

Advertisement