रांची। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हमेशा से क्रिकेट फैंस के बीच सुर्खियों में रहते हैं। सभी जानते हैं कि उनको गाड़ियों का बहुत शौक हैं। अब धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी नई एसयूवी कार को अपने होम टाउट रांची की सड़कों पर चलाते हुए दिख रहे हैं। इस कार में उनके साथ चेन्नई सुपर किंग्स के दो खिलाड़ी भी मौजूद थे।
धोनी की तगड़ी है फैन फॉलोइंग
टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज भले ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हों, लेकिन उनके फोटो और वीडियो हमेशा सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को लगभग दो साल पहले अलविदा कह दिया था, लेकिन इसके बावजूद भी उनकी फैन फॉलोइंग कम नहीं हुई है। अब एम एस धोनी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वो अपनी नई कार की सवारी करते हुए दिख रहे हैं।
धोनी ने खरीदी नई एसयूवी कार
भारत के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अपनी जिंदगी को खूब एंजाय कर रहे हैं। धोनी को महंगी बाइक औऱ कारों का खूब शौक है, हाल ही में इन्होंने एक नई एसयूवी गाड़ी खरीदी है। जिसको वो देर रात रांची की सड़कों पर चलाते हुए दिख रहे हैं। अब ये वीडियो सोशल मीडिया में उनके फैंस द्वारा खूब शेयर किया जा रहा है।
.@MSDhoni takes Ruturaj Gaikwad on a Car Ride at Ranchi yesterday. 😍💛pic.twitter.com/HIxVRMGTnB
— DHONI Era™ 🤩 (@TheDhoniEra) November 17, 2022
ये दो स्टार खिलाड़ी भी थे मौजूद
धोनी की वायरल वीडियो में दिख रहा है कि, महेंद्र सिंह धोनी अपने चेन्नई सुपर किंग्स के दो साथियों के साथ कार का गेट खोले हुए खड़े हैं। उनके साथ केदार जाधव और स्टार युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ हैं। धोनी इन दोनों खिलाड़ियों को कार की सैर करा रहे हैं। बता दें कि इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है, जो रांची का बताया जा रहा है।
IND vs NZ: भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी20 मुकाबला रद्द! कारण जानकर लोग हैं हैरान