Home > क्रिकेट > Delhi Premier League 2026: आज से हुआ DPL का आगाज! यहां देखें फुल शेड्यूल, स्क्वाड, लाइव स्ट्रीमिंग और हर जरूरी बात

Delhi Premier League 2026: आज से हुआ DPL का आगाज! यहां देखें फुल शेड्यूल, स्क्वाड, लाइव स्ट्रीमिंग और हर जरूरी बात

दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) सीजन 3 का धमाकेदार आगाज! जानिए पूरा मैच शेड्यूल, सभी 8 टीमों का फुल स्क्वाड, टाइमिंग और लाइव देखने का तरीका. A to Z पूरी जानकारी यहां पढ़ें.

By: Shivani Singh | Published: July 31, 2026 6:02:52 PM IST



इंतजार की घड़ियां आखिरकार खत्म हो गई हैं. दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) का तीसरा सीजन आज (31 जुलाई) से नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शुरू हो रहा है. दिल्ली एंड जिला क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) द्वारा आयोजित यह डोमेस्टिक T20 लीग 8 टीमों के साथ वापसी कर रही है. अगले एक महीने तक इन टीमों के बीच चमचमाती ट्रॉफी के लिए कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी.

टूर्नामेंट का पहला मुकाबला सेंट्रल दिल्ली किंग्स और पुरानी दिल्ली 6 के बीच खेला जाएगा. इसके साथ ही देश की राजधानी में फ्रेंचाइजी क्रिकेट के एक और रोमांचक सीजन की शुरुआत हो जाएगी.

रंगारंग ओपनिंग सेरेमनी से होगी शुरुआत

पहला मैच शुरू होने से पहले फैंस को एक शानदार ओपनिंग सेरेमनी देखने को मिलेगी, जो शाम 5:30 बजे से शुरू होगी. इसमें मशहूर सिंगर सुनंदा शर्मा और सुखबीर सिंह अपनी लाइव परफॉर्मेंस से समां बांधेंगे, जिससे टूर्नामेंट का आगाज बेहद खास और यादगार बन जाएगा.

30 अगस्त तक चलेगा पुरुषों का मुकाबला

पुरुषों का यह टूर्नामेंट 31 जुलाई से 30 अगस्त तक खेला जाएगा, और इसका फाइनल मैच भी अरुण जेटली स्टेडियम में ही होगा. मौसम या किसी वजह से मैच रुकने की स्थिति में 31 अगस्त को रिजर्व डे रखा गया है.

वहीं महिलाओं का टूर्नामेंट 20 अगस्त से शुरू होकर 2 सितंबर तक चलेगा. इसके फाइनल के लिए 3 सितंबर का दिन रिजर्व रखा गया है.

DPL सीजन 3 की सभी 8 टीमें और उनके खिलाड़ी

1. सेंट्रल दिल्ली किंग्स

कुलदीप यादव, यश ढुल, वंश बेदी, दिविज मेहरा, मनी ग्रेवाल, जॉन्टी सिद्धू, आयुष कुमार, वेदांत सहवाग, यतीश सिंह, युगल सैनी, आदित्य भंडारी, सिद्धार्थ जून, केशव डबास, आत्रेय त्रिपाठी, अरुण पुंडीर, आर्यवीर कोहली, गवनिश खुराना, जसवीर सहरावत, तेजस बरोका, ओजसदीप सिंह, समर्थ सिंह, राहुल, अभिषेक कुमार यादव, प्रथमेश सिंह, जय शर्मा.

2. ईस्ट दिल्ली राइडर्स

सिमरजीत सिंह, मयंक यादव, मयंक रावत, अर्पित राणा, ध्रुव कौशिक, रौनक वाघेला, हार्दिक शर्मा, सुजल राजीव सिंह, तन्मय चौधरी, आराध्य चावला, रोहन परचंदा, वंश जेटली, यशवर्धन ओबेरॉय, दीपक पूनिया, आशीष मीना, काव्या गुप्ता, रोहित यादव, वैभव बैसला, उदय चावला, सनी रावल, सूर्यांश रैना, अंकित कुमार, वंश मेहरा, सूर्यकांत चौहान, हर्ष भारद्वाज.

3. न्यू दिल्ली टाइगर्स

हिम्मत सिंह, प्रिंस यादव, ऋतिक शौकीन, राहुल चौधरी, लक्षय थरेजा, वैभव रावल, अतुल्य पांडे, ध्रुव बिंद्रा, लक्ष्मण, प्रद्युम्न सनन, आर्यन शर्मा, केशव आर. सिंह, मनीष सहरावत, परिक्षित सिंह भाटी, पार्थ क्र. बाली, शिवम गुप्ता, वरुण वंजानी, तनुज पवार, ऋषभ शर्मा, रेवंत राकयान, सौरभ गुप्ता, यशजीत, आयुष तंवर, आदित्य पवेरिया, देव चौधरी.

4. नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स

हर्षित राणा, सार्थक रंजन, प्रणव राजवंशी, वैभव कांदपाल, आयुष सिंह, अखिल चौधरी, अर्नव बुग्गा, किरिट कौशिक, सौरभ देसवाल, यश भाटिया, पर्णित तिवारी, प्रिक्षित सहरावत, अर्जुन राप्रिया, कौशल सुमन, विकास दीक्षित, यश डबास, मयंक डागर, भारत सिंधवानी, अजय यादव, अनंत जैन, गौरव सभरवाल, निखिल कुमार.

5. आउटर दिल्ली वॉरियर्स

नवदीप सैनी, प्रियांश आर्या, आर्यन राणा, हर्ष त्यागी, शिवम शर्मा, सिद्धांत शर्मा, अनंत एस. सरीन, धन्या नाकरा, मोहित पंवार, सक्षम गहलोत, शौर्य मलिक, अमन चौधरी, रुशाल सैनी, यजस शर्मा, ध्रुव सिंह, ऋषभ ड्राल, आदित्य शर्मा, अक्षय सैनी, मोनू शुक्ला, प्रथम सलूजा, सम्मर कोहर, गर्वित ग्रोवर, शिवम भान, दीपांशु फोर, आदित्य यादव.

6. पुरानी दिल्ली 6

अनुज रावत, दिग्वेश राठी, ललित यादव, रोहन राणा, समर्थ सेठ, देव लाकरा, कुश नागपाल, मोहाक कुमार, रजनीश दादर, उद्धव मोहन, प्रिंस मिश्रा, युग गुप्ता, आदित्य मल्होत्रा, अजय अहलावत, गौरव सरोहा, कबीर सचदेवा, पंकज जसवाल, यश कुमार, आर्यन गौर, आदित्य वर्मा, अश्विनी छिल्लर, लक्षय वर्मा, हर्षवर्धन फोगाट, वनम अग्रवाल, अर्जुन रेक्सवाल.

7. साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स

आयुष बदोनी, तेजस्वी दहिया, सनत सांगवान, सुमित कुमार, सुमित माथुर, प्रांशु विजयरन, अमन भारती, दिव्यांश रावत, करन गर्ग, प्रणव पंत, अनमोल शर्मा, विवेक कुमार तिवारी, अद्वितीय सिन्हा, अंकुर कौशिक, अंशुमान हुड्डा, दीपांशु गुलिया, एकांश डोबाल, सागर तंवर, विजन पंचाल, यमित सहरावत, अंकित डबास, तुषार दुग्गल, कार्तिक यादव, ऋषभ शर्मा, राघव अग्रवाल.

8. वेस्ट दिल्ली लायंस

नीतीश राणा, सुयश शर्मा, कुलवंत खेजरोलिया, आयुष दोसेजा, मनन भारद्वाज, मयंक गुसैन, आर्यवीर सहवाग, अंकित राजेश कुमार, ध्रुव कुमार चुंबक, कृष यादव, रवनीत तंवर, रुद्र देव यादव, आरव गर्ग, शुभम दुबे, अजय राणा, अनिरुद्ध चौधरी, हितेन दलाल, जितेश सिंह, तिशांत डाबला, विकास राणा, भानु यादव, सोमबीर शेओकंद, यश बंसल, अविनाश सिंह मनहास, खुशहाल यादव.

Advertisement