Home > क्रिकेट > DC Playoff Chances: 10 मैच 6 हार… अब भी क्वालीफाई कर सकती है दिल्ली कैपिटल्स, क्या है सिनेरिया?

DC Playoff Chances: 10 मैच 6 हार… अब भी क्वालीफाई कर सकती है दिल्ली कैपिटल्स, क्या है सिनेरिया?

DC IPL 2026 Playoff Chances: दिल्ली कैपिटल्स को 5 मई को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल 2026 प्लेऑफ की दौड़ से अभी बाहर नहीं हुई है, लेकिन सीजन की पांचवीं हार के बाद उसकी राह बेहद कठिन हो गई है.

By: Satyam Senger | Last Updated: May 6, 2026 12:46:36 PM IST



DC IPL 2026 Playoff Chances: दिल्ली कैपिटल्स को 5 मई को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि,  दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल 2026 प्लेऑफ की दौड़ से अभी बाहर नहीं हुई है, लेकिन सीजन की पांचवीं हार के बाद उसकी राह बेहद कठिन हो गई है. अरुण जेटली स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आठ विकेट की करारी हार ने दिल्ली की टॉप-4 में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया है. लीग स्टेज में अब टीम के पास केवल चार मुकाबले बचे हैं और उसके लिए गलती की कोई गुंजाइश नहीं बची है.

फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स 10 मैचों में 8 अंकों के साथ प्लेऑफ स्थानों से बाहर है. टीम को अपनी उम्मीदें जिंदा रखने के लिए बाकी बचे सभी चार मैच जीतने होंगे. अगर दिल्ली ऐसा करने में सफल रहती है तो उसके कुल 16 अंक हो जाएंगे, जो आमतौर पर आईपीएल में प्लेऑफ में पहुंचने के लिए सुरक्षित माने जाते हैं. हालांकि, केवल 16 अंक तक पहुंचना भी प्लेऑफ की गारंटी नहीं होगा.

केकेआर के खिलाफ खेलने हैं दो मैच

दिल्ली को अन्य टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा, खासकर उन फ्रेंचाइजियों के प्रदर्शन पर जो पॉइंट्स टेबल में उसके आसपास मौजूद हैं. यदि कई टीमें समान अंकों पर समाप्त होती हैं तो नेट रन रेट निर्णायक भूमिका निभा सकता है. दिल्ली के सामने आने वाला शेड्यूल भी आसान नहीं है. टीम को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दो मैच खेलने हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के खिलाफ भी अहम मुकाबले बाकी हैं.

दिल्ली के लिए नॉकआउट बना टूर्नामेंट

ये सभी टीमें प्लेऑफ की रेस में बनी हुई हैं, जिससे हर मैच की अहमियत और बढ़ गई है. इस सीजन दिल्ली की सबसे बड़ी समस्या उसकी निरंतरता की कमी रही है. बल्लेबाजी क्रम लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहा है, जबकि गेंदबाज दबाव के क्षणों में विपक्षी टीमों को रोकने में संघर्ष करते दिखे हैं. अब दिल्ली कैपिटल्स के लिए हर मुकाबला नॉकआउट जैसा बन चुका है. एक और हार टीम के आईपीएल 2026 प्लेऑफ सपने को लगभग खत्म कर सकती है.

Advertisement