Home > क्रिकेट > DC vs CSK weather: दिल्ली में फिर बरसे बादल, अगर बारिश से धुला मैच तो किसे होगा फायदा और किसका कटेगा पत्ता?

DC vs CSK weather: दिल्ली में फिर बरसे बादल, अगर बारिश से धुला मैच तो किसे होगा फायदा और किसका कटेगा पत्ता?

Delhi Weather: दिल्ली में फिर शुरू हुई बारिश ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें, क्या धुल जाएगा DC vs CSK का महामुकाबला? जानें मौसम का हाल और प्लेऑफ का पूरा समीकरण यहां.

By: Shivani Singh | Published: May 5, 2026 4:09:09 PM IST



DC vs CSK Rain Forecast: IPL 2026 के 48वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में एक बेहद अहम मुकाबला होने वाला है. प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए दोनों टीमों के लिए यह ‘करो या मरो’ की स्थिति है.

मौसम का हाल और बारिश की चिंत

दिल्ली में पिछले तीन दिनों से हो रही बेमौसम बारिश ने दोनों टीमों की चिंता बढ़ा दी है. हालांकि फैंस के लिए ये अच्छी खबर बिलकुल भी नहीं है कि दिल्ली में शाम 4 बजे के आस पास फिर से बादल बरस रहे हैं. और मौसम विभाग ने भी अगले दो दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है. तापमान में हल्की गिरावट और गर्मी से राहत जरूर मिलेगी लेकिन मैच के दौरान अगर बारिश हुई तो मैच धुलने की आशंका है.

पिच रिपोर्ट

इस मैच के लिए अरुण जेटली स्टेडियम में पिच नंबर 4 का इस्तेमाल किया जाएगा. यह एक नई सतह है, जो पिछले चार मैचों में इस्तेमाल हुई पिचों से अलग है. इसी पिच पर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान भारत ने 209 रन बनाए थे (ईशान किशन के अर्धशतक की मदद से). इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 3 बार जीत दर्ज की है, जबकि 2 बार हार का सामना करना पड़ा है.

क्या मैच के लिए कोई रिजर्व डे है?

नहीं, BCCI ने IPL 2026 के लीग मैचों के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा है. रिजर्व डे की सुविधा केवल प्लेऑफ और फाइनल के लिए उपलब्ध है. मैच का परिणाम निकलने के लिए दोनों टीमों का कम से कम 5-5 ओवर खेलना जरूरी है. अगर 5-5 ओवर का खेल भी संभव नहीं हो पाता, तो दोनों टीमों को 1-1 अंक से संतोष करना पड़ेगा. 5-5 ओवर का मैच शुरू करने की आखिरी समय सीमा रात 10:50 बजे है.

प्लेऑफ का समीकरण

दोनों टीमें फिलहाल 8 अंकों पर बराबर हैं. दोनों के पास लीग चरण में अब सिर्फ 5-5 मैच बचे हैं. 2025 में आखिरी पायदान पर रहने के बाद, पांच बार की चैंपियन CSK इस बार क्वालीफाई करने की उम्मीदों को किसी तरह बचाए हुए है.

Advertisement