Home > क्रिकेट > DC vs CSK Playing 11: दिल्ली भी नहीं पहुंचे ‘थाला’, अब इस घातक गेंदबाज की होगी CSK में एंट्री! देखें संभावित Playing 11

DC vs CSK Playing 11: दिल्ली भी नहीं पहुंचे ‘थाला’, अब इस घातक गेंदबाज की होगी CSK में एंट्री! देखें संभावित Playing 11

DC vs CSK Predicted Playing XI: क्या दिल्ली के खिलाफ खेलेंगे धोनी? जानिए 'थाला' की फिटनेस पर बड़ा अपडेट और आज के मैच के लिए CSK और DC की संभावित प्लेइंग-11. क्या होगा बड़ा उलटफेर?

By: Shivani Singh | Published: May 5, 2026 4:43:31 PM IST



DC vs CSK  Predicted Playing XI: चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस अपने थाला महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल 2026 में पहली बार मैदान पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन लगता है कि फैंस की ये बेताबी अभी और बढ़ने वाली है. प्री-सीजन कैंप के दौरान पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से धोनी इस सीजन अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं. मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले मैच नंबर 48 के लिए भी धोनी दिल्ली नहीं पहुंचे हैं.

सीएसके के बॉलिंग कोच एरिक सिमंस ने धोनी की फिटनेस या उनकी वापसी को लेकर कोई सीधा जवाब नहीं दिया. बता दें कि मंगलवार के मैच के बाद पांच बार की चैंपियन सीएसके के पास लीग स्टेज में सिर्फ चार मैच ही बचेंगे. सिमंस ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘धोनी पर अपडेट देना मेरे अधिकार क्षेत्र से बाहर की बात है. वह फिलहाल दिल्ली में हमारे साथ नहीं हैं, लेकिन उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है. वह जब भी खेलने के लिए तैयार होंगे, मैदान पर नजर आएंगे और उन्हें बखूबी पता है कि उन्हें कब उतरना है.’

दिल्ली कैपिटल्स की भी बढ़ी मुश्किलें

इस बड़े मुकाबले में सिर्फ धोनी ही नदारद नहीं हैं बल्कि दिल्ली कैपिटल्स (DC) भी अपने दिग्गज बल्लेबाज डेविड मिलर को बेंच पर बैठा सकती है. पिछले मैच में भी उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया था. वहीं लुंगी एनगिडी अब पूरी तरह फिट हैं और वापसी के लिए तैयार हैं. ऐसे में अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली के पास विदेशी खिलाड़ियों का कोटा फुल हो गया है जिससे कॉम्बिनेशन बनाना सिरदर्द बन गया है.

दिल्ली के बॉलिंग कोच मुनाफ पटेल ने बताया कि लुंगी एनगिडी अब 100 प्रतिशत फिट हैं. पिछले दो मैचों में वह आईसीसी के कनकशन प्रोटोकॉल की वजह से नहीं खेल पाए थे. उन्होंने कहा, ‘प्लेइंग इलेवन में सही तालमेल बैठाना हमेशा मुश्किल होता है क्योंकि हमारे पास सिर्फ चार विदेशी स्लॉट हैं. पिछले मैच में पाथुम निसांका ने शानदार अर्धशतक जड़ा था इसलिए परिस्थितियों के हिसाब से हमें मिलर और निसांका में से किसी एक को चुनना होगा.’

आकाश मधवाल कर सकते हैं डेब्यू

चेन्नई सुपर किंग्स इस मैच में आकाश मधवाल को मौका दे सकती है, जिन्हें पिछले महीने आयुष म्हात्रे की जगह टीम में शामिल किया गया था. मधवाल इससे पहले मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं और उनके पास 17 मैचों में 23 विकेट लेने का अनुभव है.

DC vs CSK: संभावित प्लेइंग-12

दिल्ली कैपिटल्स: पाथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), विप्रज निगम/आकिब नबी, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान/उर्तिल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, आकाश मधवाल/गुरजपनीत सिंह, मुकेश चौधरी

Advertisement