श्रीलंका को इंग्लैंड दौरे पर तीन टी20 और तीन वनडे मैच खेलने हैं. टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 15 सितंबर को साउथैम्पटन, दूसरा 17 सितंबर को कार्डिफ और तीसरा 19 सितंबर को मैनचेस्टर में खेला जाएगा. इसके बाद वनडे सीरीज का पहला मैच 22 सितंबर को चेस्टर-ले-स्ट्रीट, दूसरा 24 सितंबर को लीड्स और तीसरा 27 सितंबर को द ओवल में होगा.
कुसल मेंडिस को मिली कप्तानी
विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस दोनों फॉर्मेट में श्रीलंका की कप्तानी करेंगे. चोट के कारण वह भारत के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई दो टेस्ट मैचों की सीरीज में नहीं खेल पाए थे. पूर्व लिमिटेड ओवरों के कप्तान चरिथ असलंका को उपकप्तान बनाया गया है. 28 साल के अनकैप्ड खिलाड़ी सचिंदु कोलंबागे को पहली बार वनडे टीम में जगह मिली है. वहीं, दो टेस्ट खेल चुके ऑलराउंडर थारिंदु रत्नायके को टी20 टीम में चुना गया है.
इन खिलाड़ियों को सिर्फ एक फॉर्मेट में मिली जगह
पवन रथनायके, असिथा फर्नांडो और दिलशान मदुशंका सिर्फ वनडे सीरीज में खेलेंगे. वहीं लाहिरू उदारा, नुवान तुषारा और बिनुरा फर्नांडो को केवल टी20 टीम में शामिल किया गया है. कामिल मिशारा दोनों टीमों का हिस्सा हैं. उन्होंने 23 अगस्त को कोलंबो में टेस्ट डेब्यू किया था. पथुम निसांका, कामिंदु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्षणा, दुनिथ वेलालागे और दुश्मंथा चमीरा को भी वनडे और टी20 दोनों टीमों में जगह मिली है.
श्रीलंका की टी20 टीम: कुसल मेंडिस (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, लाहिरू उदारा, कामिंडू मेंडिस, चरिथ असलांका, जनिथ लियानागे, दसुन शनाका, दुनिथ वेल्लालेगे, वानिंदू हसरंगा, महेश थीक्षाना, थारिंडू रथनायके, दुष्मंथा चमीरा, ईशान मलिंगा, नुवान तुषारा, बिनुरा फर्नांडो