CSK Qualification Scenario: IPL 2026 में 5 बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स शुरूआत से ही मुश्किलों में नजर आ रही है. इस सीजन में सीएसके का सफर काफी निराशाजनक रहा है. धोनी का ना होना और टीम का इस तरह से प्रदर्शन फैंस को भी निराश कर रहा है. हालांकि, CSK के फैंस उनके साथ हर मुश्किलों में खड़े हैं. लेकिन LSG के साथ सबसे अहम मुकाबले ने CSK की मुश्किलें और बढ़ा दी है. इस हार के बाद प्लेऑफ में जाना लगभग कठिन नजर आ रहा है. अब फैंस के मन में केवल एक ही सवाल उठ रहा है कि क्या इस हार के बाद भी सीएसके अपनी जगह प्लेऑफ में बना सकती है?
LSG से मिली करारी मात
LSG और CSK के बीच ये मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया था. इस मुकाबले में मिचेल मार्श ने 38 गेंदों में 90 रनों की शानदार पारी खेली. उन्हीं के कारण एलएसजी ने महज 88 रन का लक्ष्य महज 16.4 ओवर में ही हासिल कर लिया. इस हार के बाद चेन्नई की टीम 12 मैचों में 12 पॉइंट के साथ पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर पहुंच गई है. अब चेन्नई के पास दो मुकाबले बचे हैं और दोनों ही मुकाबले आसान नजर नहीं आ रहे हैं. टीम को अपने आखिरी मैच सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेलना है. दोनों ही टीम पॉइंट टेबल में आगे हैं और इस सीजन जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रही है.
क्वालिफिकेशन का समीकरण देखें यहां
चेन्नई के लिए अब स्थिति आर या पार जैसी हो चुकी है. अगर टीम को प्लेऑफ में जाना है, तो किसी भी हाल में बाकी बचे दोनों मुकाबले जीतने होंगे. जिससे सीएसके के 14 मैचों में 16 पॉइंट हो जाएंगे और सीएसके प्लेऑफ की रेस में चली जाएगी. हालांकि, सीर्फ जीत काफी नहीं है, सीएसके के पॉइंट भी अच्छे होने चाहिए. इसके अलावा दूसरी टीमों के नतीजे पर भी सीएसके की किस्मत टीकी हुई है.
राजस्थान रॉयल्स बनी रोड़ा
राजस्थान रॉयल्स के पास 11 मैचों में 12 पॉइंट है, जो सीएसके के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है. राजस्थान के तीन मैच बाकी है. राजस्थान की टीम दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जॉयंट्स के खिलाफ मुकाबला खेलने के लिए उतरने वाली है. अगर राजस्थान अपने तीनों मुकाबलों में जात हासिल कर लेती है, तो सीएसके की प्लेऑफ उम्मीदें पूरी तरह से खत्म हो जाएगी. ऐसे में चेन्नई के फैंस और टीम दोनों यही दुआ कर रही है कि राजस्थान कम से कम एक मैच जरूर हारे. अगर दोनों टीमें 16 पॉइंट पर रहती हैं, तो नेट रन रेट पर फैसला होगा. फिलहाल सीएसके का नेट रन रेट +0.027 है, जो प्लेऑफ में जाने के लिए काफी नहीं है.