Home > क्रिकेट > दुनिया के वो क्रिकेटर, जिनके दोस्त निकले ‘दगाबाज’, पत्नी के साथ मिलकर दिया धोखा, फिर खुद रचा ली शादी

दुनिया के वो क्रिकेटर, जिनके दोस्त निकले ‘दगाबाज’, पत्नी के साथ मिलकर दिया धोखा, फिर खुद रचा ली शादी

Cricketers Betrayed By Friends: दुनिया में कुछ ऐसे क्रिकेटर भी हैं, जिनके दोस्त ने ही उनका घर उजाड़ दिया. इनमें एक भारतीय क्रिकेटर भी शामिल है, जिसके दोस्त ने उसकी पत्नी के साथ मिलकर उसे धोखा दिया.

By: Ankush Upadhayay | Published: August 4, 2026 6:37:07 AM IST



Cricketers Betrayed By Friends: दुनिया में कई ऐसे क्रिकेटर हैं, जिनका उनकी पत्नी से तलाक हो गया. किसी खिलाड़ी को पत्नी ने उसे छोड़ दिया, तो किसी ने खुद ही अपनी पत्नी से राहें अलग कर लीं. हालांकि कुछ ऐसे भी खिलाड़ी रहे, जिनकी वाइफ ने उनके ही दोस्त के साथ मिलकर धोखा दिया. इसमें एक भारतीय क्रिकेटर भी शामिल है. इतना ही नहीं, 2 खिलाड़ियों की वाइफ ने अपने क्रिकेटर पति को धोखा देकर उसके दोस्त के साथ शादी रचा ली. इन खिलाड़ियों के दोस्त ने दोस्ती के रिश्ते की भी लिहाज नहीं किया. जानें कौन हैं वो क्रिकेटर, जिनके दोस्त ही निकले धोखेबाज…

दिनेश कार्तिक-मुरली विजय

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का आता है. दिनेश कार्तिक ने साल 2007 में अपनी बचपन की दोस्त निकिता वंजारा से शादी रचाई थी. उन दोनों की शादी कुछ सालों तक चली, लेकिन फिर ऐसा भूचाल आया कि दोनों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई. दरअसल, निकिता वंजारा का अफेयर दिनेश कार्तिक के दोस्त मुरली विजय के साथ चल रहा था. इसकी जानकारी मिलने के बाद कार्तिक और निकिता का साल 2012 तलाक हो गया. फिर निकिता ने कार्तिक के दोस्त मुरली विजय से शादी कर ली. वहीं, दिनेश कार्तिक ने भी साल 2015 में स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल से दूसरी शादी कर ली.

तिलकरत्ने दिलशान-उपुल थरंगा

श्रीलंका के पूर्व दिग्गज ओपनर तिलकरत्ने दिलशान को भी उनके दोस्त ने धोखा दिया था. दिलशान की पत्नी निलंका विथानागे ने भी अपने क्रिकेटर पति को धोखा देकर उनके ही साथी ओपनर उपुल थरंगा से शादी कर ली. उपुल थरंगा और दिलशान काफी अच्छे दोस्त थे. उन दोनों ने कई सालों तक एक साथ क्रिकेट खेला. निलंका विथानागे से तलाक होने के बाद दिलशान ने साल 2008 में अपनी दोस्त मंजूला से दूसरी शादी रचाई. हालांकि उनका और विथानागे का एक बच्चा भी था, जो उनसे अलग हो गया. वह बच्चा अभी अपनी मां विथानागे और उपुल थरंगा के साथ रहता है.

ब्रेट ली को भी मिला धोखा

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली को भी उनकी पत्नी से धोखा मिला है. पूर्व दिग्गज गेंदबाज ने साल 2006 में एलिजाबेथ कैंप से शादी रचाई थी, जो पेशे से एक डॉक्टर हैं. शादी के कुछ सालों बाद ही एलिजाबेथ ने ब्रेट ली को तलाक दे दिया था. उनका कहना था कि ब्रेट ली उनके लिए समय नहीं निकाल पाते हैं, जिससे उन्हें अपने पति की कमी महसूस होती है. ब्रेट ली से तलाक के बाद एलिजाबेथ ने एक रग्बी खिलाड़ी से शादी कर ली. कहा जाता है कि वह रग्बी खिलाड़ी ब्रेट ली का जानकार है, जिसने एलिजाबेथ से शादी रचाई है. ब्रेट ली ने कुछ सालों बाद लाना एंडरसन से दूसरी शादी कर ली.

Advertisement