Shashank Singh On Cook Assault Allegation: IPL के स्टार बल्लेबाज शशांक सिंह और उनके पिता पर उनके घरेलू रसोइए विपेंद्र सिंह तोमर से मारपीट और गाली-गलौज करने आरोप लगे हैं. इस मामले में पीड़ित कुक (रसोइया) ने भोपाल में शशांक सिंह और उनके पिता के खिलाफ FIR दर्ज कराया है. अब इस पर शशांक सिंह का बयान सामने आया है. उन्होंने अपने और परिवार के ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज कर दिया है.
शशांक सिंह का कहना है कि वह शख्स चोरी के इरादे से घर में आया था. शशांक सिंह ने कहा कि उन्होंने उसे बंधक नहीं बनाया है. वह कुक बनकर आया था, लेकिन वह असल में कुक नहीं था. उसे खाना बनाना नहीं आता था. शशांक सिंह ने आगे बताया कि वह सिर्फ मजे करने के लिए घर में आया था.
‘चुपके से बना रहा था प्राइवेट वीडियो’
न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत करते हुए कुक द्वारा मारपीट और बदसलूकी के आरोपों पर जवाब दिया. उन्होंने कहा, वह बस मजा करने, वीडियो और फोटो लेने आया था. यहां तक कि वो मेरे कमरे में भी घुस गया था.’ शशांक ने कहा कि वह ऐसी हरकतें कर रहा था, जिससे उन्हें शक हुआ कि वह चोरी के इरादे से आया था. उन्होंने कहा कि उनके परिवार किस्मत वाले थे, जो उनके घर में कुछ भी चोरी नहीं हुआ. वहीं, मोबाइल जब्त करने के आरोपों को लेकर शशांक सिंह ने कहा कि उसके फोन में घर के प्राइवेट फोटो और वीडियो थे, तो मेरी मां ने उससे उन्हें डिलीट करवाया.
#WATCH | Bhopal, Madhya Pradesh: On FIR registered against him and his father for allegedly assaulting and verbally abusing a staff member, Punjab Kings Cricketer Shashank Singh says, “No, we didn’t hold him hostage… It is true that he arrived claiming to be a cook, but he… https://t.co/Dr6KawT5YT pic.twitter.com/szZYdHkpSh
— ANI (@ANI) June 30, 2026
ये भी पढ़ें: कौन हैं शशांक सिंह? IPS पिता संग कुक की पिटाई का आरोप, प्रीति जिंटा से है खास रिश्ता!
पुलिस को क्यों नहीं दी जानकारी?
शशांक सिंह से सवाल किया गया कि जब वह (कुक) ऐसी हरकतें कर रहा था, तो उन्होंने पुलिस को जानकारी क्यों नहीं दी. इस पर शशांक ने बताया कि जब उन्होंने उसे फोटो और वीडियो लेते हुए पकड़ा, तो मेरी बहन ने 100 नंबर पर कॉल करने का सुझाव दिया. लेकिन फिर वह मिन्नतें करने लगा, जिसके बाद मैंने तरस खाकर उसे जाने दिया. अब इस गलती का पछतावा हो रहा है.
शशांक सिंह ने आगे कहा कि उसने उनका नाम खराब करने के लिए आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि जो लोग उन्हें जानते हैं, उन्हें पता है कि मेरे लिए मारपीट करना तो दूर की बात है. मैं गाली-गलौज करने से भी हिचकिचाता हूं, इसलिए मैं निश्चित रूप से ऐसा कुछ नहीं कर सकता था. शशांक ने कहा कि उन्हें लगता है कि उन्हें इस बारे में कोई सफाई देने की जरूरत है.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, पीड़ित विपेंद्र सिंह तोमर ने आरोप लगाया है कि क्रिकेटर शशांक सिंह और उनके पिता ने उसके साथ मारपीट की और जबरन बंधक बनाकर रखा. इतना ही नहीं, विपेंद्र ने शशांक उनके पिता पर गाली-गलौज देने का भी आरोप लगाया है. इस मामले में उसने भोपाल में पुलिस स्टेशन में भी 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराया है, जिसमें शशांक सिंह, उनके पिता शैलेश सिंह और एक अन्य स्टाफ शामिल है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.