नई दिल्ली: बर्मिंघम में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स-2022 के इवेंट्स का आज दूसरा दिन है। आज यानी 30 जुलाई शनिवार को कई स्पर्धाओं का आयोजन होगा जिसमें मेडल-मैच भी शुमार हैं। भारत का पदक-खाता खुल सकता है। वेटलिफ्टर मीराबाई चानू 49 किग्रा फाइनल में उतरेंगी। इसके अलावा महिला हॉकी, बैडमिंटन, साइक्लिंग, बॉक्सिंग, स्क्वाश में भारतीय खिलाड़ी अपनी-अपनी चुनौती पेश करेंगे।
पहले स्थान पर पहुंचे संकेत महादेव सरगर
वेटलिफ्टर संकेत महादेव सरगर ने क्लीन एंड जर्क के पहले प्रयास में 135 किलोग्राम भार उठाया है। अब वह 55 किलोग्राम भारवर्ग में पहले स्थान पर आ गए हैं। अभी वह 248 किलोग्राम उठाकर नंबर वन पर बने हुए हैं।
संकेत क्लीन एंड जर्क में दूसरे प्रयास में अपना हाथ चोटिल हो गए थें। इस प्रयास में उन्हें 139 किलो उठाना था, जिसमें उन्हें चोट लग गई। संकेत ने तीसरा प्रयास चोट के बाद भी लिया और जोरदार प्रयास किया लेकिन पूरा नहीं कर पाए। संकेत ने भारत को पहला पदक दिलाया है। वह 55 किलोग्राम में रजत पदक जीतने में सफल रहे हैं, वह एक किलो से स्वर्ण पदक से चूक गए।लेकिन फिर भी उन्होंने तीसरा प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सके।
मलेशिया के पहलवान ने उठाया 249 किलोग्राम वजन
मलेशिया के खिलाड़ी न दूसरे प्रयास में 142 किलोग्राम वजन उठाने की कोशिश की थी, लेकिन वो असफल रहे। मलेशिया के पहलवान बिब अनिक ने संकेत को पीछे छोड़ने के लिए तीसरे प्रयास में 142 किलोग्राम वजन उठाने का प्रयास किया और इस बार वो सफल रहे। इसके साथ ही संकेत स्वर्ण पदक जीतने से चूक गए और उन्हें रजत पदक के साथ संतोष करना पड़ा। मलेशिया के पहलवान ने कुल (107+142) 249 किलोग्राम वजन उठाया है।