Home > क्रिकेट > ICC-ECB विवाद में बेन स्टोक्स की एंट्री, सिर्फ 2 शब्दों से लूट ली महफिल, इंटरनेट पर छाया रिएक्शन

ICC-ECB विवाद में बेन स्टोक्स की एंट्री, सिर्फ 2 शब्दों से लूट ली महफिल, इंटरनेट पर छाया रिएक्शन

Ben Stokes Retirement Video Controversy: बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट वीडियो को लेकर ICC और ECB में विवाद शुरू हो गया है. ICC का कहना है कि ECB ने ड्रेसिंग रूम का वीडियो रिकॉर्ड कर शेयर करके नियमों का उल्लंघन किया है. अब इस पर बेन स्टोक्स का रिएक्शन सामने आया है.

By: Ankush Upadhayay | Published: July 9, 2026 5:30:23 PM IST



Ben Stokes Retirement Video Controversy: इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट को लेकर नया विवाद शुरू हो गया है. बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान एलान किया था कि वह इस मुकाबले के बाद इंग्लैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे. इसका वीडियो इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था. इस वीडियो को लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने प्लेयर्स एंड मैच ऑफिशियल एरिया (PMOA) के नियमों के उल्लंघन को लेकर ईसीबी को लेटर भेजा है. इसको लेकर क्रिकेट के गलियारों में चर्चा चल रही है. इस बीच बेन स्टोक्स ने इस विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. स्टोक्स ने सोशल मीडिया पर सिर्फ 2 शब्दों में मजाकिया रिएक्शन दिया है.

बेन स्टोक्स का मजाकिया रिएक्शन

बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने सोशल मीडिया पर ICC और ECB से जुड़े विवाद पर रिएक्शन देते हुए लिखा, Sack him (उसे बर्खास्त करो). उनका यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. स्टोक्स के इस रिएक्शन को आईसीसी और ईसीबी पर तंज के रूप में भी देखा जा रहा है.

क्या है पूरा विवाद?

दरअसल, इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच नॉटिंघम के खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के दौरान बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान किया था. उन्होंने ड्रेसिंग रूम में अपने साथी खिलाड़ियों की इसकी जानकारी दी थी. ECB ने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसे ब्रॉडकास्टर ने भी मैच के दौरान चलाया था. इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बेन स्टोक्स ड्रेसिंग रूम में अपने संन्यास की घोषणा कर रहे हैं. उनके आसपास इंग्लैंड के कई खिलाड़ी मौजूद हैं. BBC की रिपोर्ट के अनुसार, ICC ने इस वीडियो को लेकर ECB पर PMOA नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है.

क्या है PMOA का नियम?

ICC ने मैच के दौरान खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए निर्धारित क्षेत्रों में रिकॉर्ड किए गए वीडियो और ऑडियो को लेकर सख्त PMOA नियम बनाए हैं. PMOA के नियमों के अनुसार, ड्रेसिंग रूम में रिकॉर्ड किए गए किसी भी वीडियो में ऑडियो नहीं होना चाहिए. साथ ही उस वीडियो को मैच खत्म होने से पहले जारी नहीं किया जा सकता है.

इतना ही नहीं, PMOA नियमों के आर्टिकल 2.2.11 के मुताबिक, टीमों को यह सुनिश्चित करना होता है कि ड्रेसिंग रूम में वीडियो या ऑडियो फुटेज के प्रसारण के लिए कोई फिक्स्ड या टेम्पररी कैमरा या फिर कोई अन्य रिकॉर्डिंग उपकरण ना लगाया जाए. बता दें कि बेन स्टोक्स के संन्यास की घोषणा वाला वीडियो ड्रेसिंग रूम में रिकॉर्ड किया गया था, जिसे मैच खत्म से पहले सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया. इसकी वजह से ही ईसीबी पर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगा है.

स्टोक्स ने अचानक लिया संन्यास

इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान अचानक रिटायरमेंट का एलान कर दिया था. उस मुकाबले से पहले बेन स्टोक्स लंदन के नाइटक्लब कांड में फंसे थे, जिसके बाद उन्हें दूसरे टेस्ट से ड्रॉप कर दिया गया था. हालांकि फिर तीसरे टेस्ट में स्टोक्स ने वापसी की, लेकिन उसी मैच के दौरान रिटायरमेंट का एलान कर दिया. बेन स्टोक्स ने अपने करियर के दौरान इंग्लैंड को 2 ICC ट्रॉफी खिताब (वर्ल्ड कप 2019 और टी20 वर्ल्ड कप 2022) दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी.

Tags:
Advertisement