Home > क्रिकेट > हाल में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया, अब कोचिंग देने का बनाया मन, हेड कोच बनना चाहता है पूर्व क्रिकेटर

हाल में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया, अब कोचिंग देने का बनाया मन, हेड कोच बनना चाहता है पूर्व क्रिकेटर

इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने भविष्य में इंग्लैंड क्रिकेट टीम का मुख्य कोच बनने की इच्छा जाहिर की है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वह कोचिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं. स्टोक्स लेवल-3 कोचिंग योग्यता पूरी कर रहे हैं और टीम नेतृत्व में अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं.

By: Satyam Sengar | Published: August 4, 2026 3:04:31 PM IST



इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने भविष्य में इंग्लैंड क्रिकेट टीम का मुख्य कोच बनने की इच्छा जताई है. न्यूजीलैंड में जन्मे स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अपने अगले लक्ष्य के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि वह अभी भी खेल से जुड़े रहना चाहते हैं और इसके लिए कोचिंग को अपने करियर का अगला कदम मानते हैं. बता दें कि जून के अंत में बेन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था. बेन का संन्यास चौंकाने वाले भी थी.

स्टोक्स ने कहा कि वह फिलहाल में अपनी लेवल-3 कोचिंग योग्यता पूरी कर रहे हैं, ताकि खेल से दूर होने के बाद वह पूरी तैयारी के साथ कोचिंग की जिम्मेदारी संभाल सकें. उनका मानना है कि एक कोच के रूप में वह खिलाड़ियों को बेहतर बनाने और टीम को सफलता दिलाने में योगदान दे सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि इंग्लैंड टीम का हेड कोच बनना उनके लिए गर्व की बात होगी. बेन कई सालों से इंग्लैंड के लिए खेलते आए हैं लेकिन अब वह टीम की कोचिंग की जिम्मेदारी भी संभालना चाहते हैं.

जो रूट की कप्तानी को लेकर स्टोक्स की चिंता

बेन स्टोक्स के इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद इंग्लैंड ने जो रूट को नया टेस्ट कप्तान नियुक्त किया है. स्टोक्स ने रूट पर भरोसा जताते हुए कहा कि वह एक अच्छे नेता हैं और टीम को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सक्षम हैं. उन्होंने रूट को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उनकी मेहनत तथा टीम के प्रति समर्पण की प्रशंसा की.

टीम को सबसे उपर रखते हैं स्टोक्स

हालांकि, स्टोक्स ने कप्तानी के दबाव को लेकर अपनी चिंता भी व्यक्त की. उन्होंने कहा कि कप्तान अक्सर टीम को सबसे ऊपर रखते हैं और कई बार खुद पर बहुत अधिक दबाव ले लेते हैं. स्टोक्स चाहते हैं कि रूट अपनी जिम्मेदारियों के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य और व्यक्तिगत जीवन का भी ध्यान रखें. उन्होंने उम्मीद जताई कि रूट सफल कप्तान साबित होंगे और इंग्लैंड क्रिकेट को आगे बढ़ाएंगे.

Tags:
Advertisement