Home > खेल > Team India Squad: अचानक बदली भारतीय टीम, इस धाकड़ गेंदबाज को दिया बड़ा मौका; BCCI ने बदला स्क्वाड

Team India Squad: अचानक बदली भारतीय टीम, इस धाकड़ गेंदबाज को दिया बड़ा मौका; BCCI ने बदला स्क्वाड

Team India Squad: बीसीसीआई ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए घोषित भारतीय टीम में बदलाव किया है. चयनकर्ताओं ने स्क्वाड से एक स्टार तेज गेंदबाज को बाहर कर नया फैसला लिया है.

By: Preeti Rajput | Last Updated: June 9, 2026 4:33:49 PM IST



Team India Squad: भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद टीम इंडिया आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगी. यह दौरा 26 जून से शुरू होने वाला है. इसके लिए BCCI ने 6 जून को टीम का ऐलान किया था. अब चयनकर्ताओं ने टीम में बड़ा बदलाव किया है. तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को टी20 सीरीज के स्क्वाड से बाहर कर दिया गया है. उनकी जगह IPL 2026 में अपने प्रदर्शन से सबको हैरान करने वाले प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया गया है. 

टीम से बाहर हुए सिराज 

टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर और BCCI के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने 6 जून को प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा की थी. उस समय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को भी टीम में शामिल किया जाएगा. हालांकि, अब सिराज का नाम स्क्वाड से हटा दिया गया है. उन्होंने IPL 2026 के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच भी खेला था. 

BCCI ने चुना नया गेंदबाज 

BCCI की मेडिकल टीम के मुताबिक, सिराज को फिलहाल आराम मिलना चाहिए. जिसके कारण अब उनका नाम इस सीरीज से हटा दिया गया है. अब सिलेक्टर्स ने उनकी जगह IPL 2026 में शानदार बल्लेबाजी करने वाले प्रसिद्ध कृष्णा को इस सीरीज में खेलने का मौका मिला है. कृष्णा काफी समय से तीनों ही फॉर्मेट में शामिल हैं. प्रसिद्ध कृष्णा ने अफगानिस्तान के खिलाफ भी कमाल का प्रदर्शन किया था. 

LSG ने किया इग्नोर, तो अर्जुन तेंदुलकर ने दूसरी लीग में मचाया धमाल, 3 विकेट लिया, फिर जड़ी तूफानी फिफ्टी

आयरलैंड और इंग्लैंड टी-20 स्क्वाड 

श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव.

‘बांग्लादेश क्रिकेट का अपमान…’, रिजवान की इस हरकत पर भड़के लिटन दास, सरेआम जमकर लताड़ा

Advertisement