Home > क्रिकेट > T20 के बाद उठी बाहर करने की डिमांड, फिर इन 2 खिलाड़ियों ने पहले वनडे में बचाई भारत की लाज, क्या फिर बोलेगा बल्ला?

T20 के बाद उठी बाहर करने की डिमांड, फिर इन 2 खिलाड़ियों ने पहले वनडे में बचाई भारत की लाज, क्या फिर बोलेगा बल्ला?

IND vs ENG 2nd ODI: भारत बनाम इंग्लैंड का दूसरा वनडे मैच 16 जुलाई को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेला जाएगा. इस मुकाबले में एक बार फिर अक्षर पटेल और वाशिंग्टन सुंदर से टीम को उम्मीदें होंगी, जिन्होंने पिछले वनडे मैच में टीम इंडिया की लाज बचाई थी.

By: Ankush Upadhayay | Published: July 16, 2026 9:47:17 AM IST



IND vs ENG 2nd ODI: शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर 1-0 से बढ़त बना ली है. भारत की इस जीत में 2 उन खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा, जिन्होंने टी20 सीरीज में टीम इंडिया की नाक कटाई थी. दरअसल, हम बात कर रहे हैं कि भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल और वाशिंग्टन सुंदर की. पहले वनडे में 259 रन के टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने 160 के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे.

इसके अलावा कप्तान शुभमन गिल भी चोट की वजह से रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए. ऐसी मुश्किल परिस्थिति में अक्षर पटेल और वाशिंग्टन सुंदर (Washington Sundar) ने 5वें विकेट के लिए 102 रनों की नाबाद पार्टनरशिप की, जिसके दम पर भारत ने 6 विकेट मैच जीत लिया. अक्षर पटेल ने 57 रन बनाए, जबकि वाशिंग्टन सुंदर ने 52 रनों की पारी खेली.

टी20 सीरीज में कटाई थी नाक!

वाशिंग्टन सुंदर और अक्षर पटेल इंग्लैंड दौरे पर टी20 सीरीज में भी भारतीय टीम की हिस्सा थे. उस सीरीज में भारत को 0-4 से व्हाइटवॉश का सामना करना पड़ा था. अक्षर पटेल और वाशिंग्टन सुंदर दोनों ही टी20 सीरीज में बुरी तरह फ्लॉप हुए थे. इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में अक्षर पटेल (Axar Patel) ने 5 पारियों में सिर्फ 19 रन ही बनाए थे, जबकि गेंद से 2 विकेट चटकाए थे. वहीं, वाशिंग्टन सुंदर ने 1 मैच खेला, जिसमें सिर्फ 5 रन बनाए.

इस सीरीज में अक्षर पटेल और वाशिंग्टन सुंदर को लगातार टीम से बाहर करने की मांग उठ रही थी. खासकर फैंस वाशिंग्टन सुंदर के टीम इंडिया में सिलेक्शन पर सवाल खड़े कर रहे थे, लेकिन पहले वनडे मैच में इन दोनों खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से भारत को जीत दिलाई.

ये भी पढ़ें: टी20 में फ्लॉप, वनडे में टॉप! सिर्फ 3 दिन में कैसे बदला ‘बापू’ का खेल? खुद खोला राज

क्या दूसरे वनडे में भी गरजेगा बल्ला?

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला 16 जुलाई को खेला जाएगा. यह मुकाबला कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में होगा, जो शाम 5:30 बजे शुरू होगा. इस मुकाबले में फैंस को एक बार फिर उम्मीद होगी कि अक्षर पटेल और वाशिंग्टन सुंदर अपना ऑलराउंड प्रदर्शन करें. हालांकि सिर्फ इन दो खिलाड़ियों के प्रदर्शन से बात नहीं बनेगी. भारतीय दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली के बल्ले से भी रन आने जरूरी हैं. ये दोनों ही खिलाड़ी पहले वनडे मैच में फ्लॉप रहे थे. रोहित शर्मा ने सिर्फ 11 रन बनाए थे, जबकि विराट कोहली के बल्ले से सिर्फ 5 रन आए.

Advertisement