Home > खेल > IPL का रोमांच बिगाड़ने को PAK की नई चाल, प्लेऑफ से बाहर होंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, जानें क्यों?

IPL का रोमांच बिगाड़ने को PAK की नई चाल, प्लेऑफ से बाहर होंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, जानें क्यों?

Pak vs Aus ODI Series 2026 Schedule: आईपीएल 2026 प्लेऑफ के मुकाबलों के बीच पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज खेली जाएगी. पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज का शेड्यूल जारी कर दिया है.

By: Ankush Upadhayay | Last Updated: May 7, 2026 3:39:18 PM IST



Pak vs Aus ODI Series 2026 Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का रोमांच बिगाड़ने के लिए पाकिस्तान ने नई चाल चली है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार (7 मई) को ऑस्ट्रेलिया के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज का एलान कर दिया है. ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 30 मई से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. बताया जा रहा है कि अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए सीरीज का एलान किया गया है. इस सीरीज का पहला मैच 30 मई को रावलपिंडी में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 2 जून को लाहौर में तीसरा वनडे 4 जून को लाहौर में ही खेला जाएगा.

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम 23 मई के आसपास पाकिस्तान जाएगी. उस समय भारत में आईपीएल अपने अंतिम चरण में होगा. ऐसे में फैंस के मन में सवाल है कि क्या ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आईपीएल के प्लेऑफ मुकाबलों में खेल पाएंगे या नहीं.

क्या प्लेऑफ में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर?

अगर ऑस्ट्रेलिया के बड़े स्टार खिलाड़ी वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा करेंगे, तो आईपीएल में कई टीमों का नुकसान होगा. दरअसल, आईपीएल की लगभग सभी टीमों में ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी खेलते हैं, जो टीम का अहम हिस्सा बन चुके हैं. आईपीएल प्लेऑफ के मुकाबले 26 मई से खेले जाएंगे, जबकि 31 मई को फाइनल मैच खेला जाएगा. ऐसे में अगर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के वापस लौटने से आईपीएल टीमों को बड़ा नुकसान होगा. हालांकि इसी बीच क्रिकबज की एक रिपोर्ट आई है, जिसके बाद आईपीएल फैंस को राहत की सांस मिली है.

रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (Cricket Australia) अपने सभी खिलाड़ियों को वनडे सीरीज से बिना किसी रुकावट के आईपीएल के सभी मैच खेलने की इजाजत देगा. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बताया कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आईपीएल में अपने सभी मैच खेल सकेंगे. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस समेत दर्जनों खिलाड़ी आईपीएल में अलग-अलग टीमों के लिए खेल रहे हैं.

पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज शेड्यूल

पहला वनडे – 30 मई 2026 (रावलपिंडी)
दूसरा वनडे – 2 जून 2026 (लाहौर)
तीसरा वनडे – 4 जून 2026 (लाहौर)

आईपीएल प्लेऑफ का शेड्यूल

आईपीएल 2026 का आखिरी लीग स्टेज मैच 24 मई को खेला जाएगा. इसके बाद प्लेऑफ के मुकाबले शुरू हो जाएंगे. 26 मई को आईपीएल 2026 का पहला क्वालीफायर मैच धर्मशाला में खेला जाएगा. इसके बाद 27 मई को न्यू चंडीगढ़ में एलिमिनेटर मैच होगा. फिर 29 मई को दूसरा क्वालीफायर खेला जाएगा, जिसके बाद 31 मई को खिताबी जंग होगी.

Tags:
Advertisement