Asia Cup 2025 Trophy Controversy: एशिया कप 2025 का ट्रॉफी विवाद अभी तक खत्म नहीं हो पाया है. भले ही भारतीय टीम ने उस टूर्नामेंट में जीत हासिल की थी, लेकिन अभी तक बीसीसीआई को एशिया कप की ट्रॉफी नहीं मिली है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने खुद इसकी जानकारी दी है. यह विवाद उस समय शुरू हुआ, जब सूर्यकुमार की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था. कई रिपोर्ट्स के अनुसार, इस विवाद के बाद मोहसिन नकवी ट्रॉफी लेकर अपने होटल चले गए. इसके बाद भारतीय टीम ने बिना ट्रॉफी के सेलिब्रेशन किया. टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने ट्रॉफी के बिना ही जमकर जश्न मनाया.
BCCI ने बताया कहां है ट्रॉफी?
बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने PTI से बातचीत करते एशिया कप (Asia Cup) की ट्रॉफी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. राजीव शुक्ला ने कहा, ‘जहां तक एशिया कप ट्रॉफी का सवाल है. हमने ACC के अध्यक्ष और डायरेक्टरें से कई बार ट्रॉफी सौंपने अनुरोध किया है. लेकिन उनकी तरफ से अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है. हमने उनसे बात की है, लेकिन अगर वो ट्रॉफी नहीं सौंपते हैं तो इससे क्या फर्क पड़ता है? पूरी दुनिया जानती है कि हम वहां जीते हैं. भले ही ट्रॉफी हमें अभी तक नहीं मिली है, लेकिन हम इसे हासिल करने की कोशिश करते रहेंगे.’
VIDEO | Delhi: “Vaibhav’s two sixes on debut gave us a glimpse of bigger things to come,” says BCCI Vice President Rajeev Shukla.
(Full video available PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/HKHrJ5mfY3
— Press Trust of India (@PTI_News) July 7, 2026
ये भी पढ़ें: Asia Cup 2027: वनडे वर्ल्ड कप से पहले होगी एशिया की सबसे बड़ी ‘जंग’, टूर्नामेंट का शेड्यूल आया सामने
क्या था पूरा विवाद?
दरअसल, भारत ने 28 सितंबर 2025 को भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप के फाइनल का मुकाबला खेला गया था. इस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया. नियमों के अनुसार, भारतीय टीम के तत्कालीन कप्तान सूर्यकुमार यादव को ACC के अध्यक्ष मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) से ट्रॉफी लेनी थी. हालांकि भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में पहलगाम आतंकवादी हमले के विरोध में पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने का फैसला किया था. ऐसे में टीम इंडिया ने मोहसिन नकवी, जो पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं, उनके हाथों से ट्रॉफी लेने से भी साफ मना कर दिया.
नकवी होटल ले गए ट्रॉफी!
एशिया कप 2025 की ट्रॉफी को लेकर काफी विवाद हुआ था. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि मोहसिन नकवी उस ट्रॉफी को अपने साथ होटल ले गए थे और बाद में इसे दुबई स्थित (ACC) ऑफिस में लॉक कर दिया गया था. नियमों के अनुसार, ACC अध्यक्ष की इजाजत के बिना एशिया कप की ट्रॉफी को कहीं लेकर नहीं जाया जा सकता है. हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि आखिर यह ट्रॉफी है कहां पर, लेकिन यह साफ हो गया है कि बीसीसीआई को अभी तक ट्रॉफी नहीं मिली है.