Arjun Tendulkar T20 Mumbai League: भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. अर्जुन तेंदुलकर टी20 मुंबई लीग 2026 में अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से धमाल मचा रहे हैं. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से क्रिकेट फैंस का ध्यान खींचा. ARCS अंधेरी की ओर से खेलते हुए अर्जुन तेंदुलकर ने पहले गेंद से कमाल किया और बल्ले से कहर बरपाया. बांद्रा ब्लास्टर्स के खिलाफ खेले गए इस मैच में अर्जुन तेंदुलकर ने अकेले के दम पर ARCS अंधेरी को मैच जिता दिया. उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला.
अर्जुन तेंदुलकर का गेंद-बल्ले से कमाल
इस मैच में बांद्रा ब्लास्टर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. ARCS अंधेरी की ओर से कसी हुई गेंदबाजी की गई. अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में सिर्फ 11 रन देकर 3 विकेट लिया. उनके अलावा प्रसून सिंह ने भी 2 विकेट लिए. इसके चलते बांद्रा ब्लास्टर्स की टीम 20 ओवर में 144 रन बना पाई. इससे ARCS अंधेरी को सिर्फ 145 रन का टारगेट मिला.
Don’t be surprised if Arjun Tendulkar emerges as the pace-bowling all rounder India has been looking for. pic.twitter.com/H4CfCXXioH
— Abhinav MSDian™ (@Abhinav_hariom) June 9, 2026
25 गेंद पर जड़ी फिफ्टी
ARCS अंधेरी की टीम 145 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी. दिव्यांश सक्सेना और मुशीर खान ओपनिंग करने आए और तेज शुरुआत की. दिव्यांश सक्सेना 11 गेंद पर 26 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद तीसरे नंबर पर अर्जुन तेंदुलकर को प्रमोट करके भेजा गया. अर्जुन तेंदुलकर ने मैदान पर आते ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू कर दी. अर्जुन ने सिर्फ 34 गेंद पर 66 नाबाद रन बनाए. इस पारी के दौरान अर्जुन के बल्ले से 4 चौके और 5 छक्के आए. वहीं, मुशीर खान ने 54 रनों की नाबाद पारी खेली. इसके दम पर ARCS अंधेरी ने 9 विकेट से जीत दर्ज की.
IPL 2026 में अर्जुन को नहीं मिला मौका
IPL 2026 में अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में शामिल थे. पूरे सीजन अर्जुन तेंदुलकर को खेलने का मौका नहीं मिला. हालांकि सीजन के आखिरी मैच में अर्जुन तेंदुलकर को आखिरकार प्लेइंग-11 में शामिल किया गया.