Home > क्रिकेट > Anil Kumble Son: क्रिकेट नहीं, इस फील्ड में चमका अनिल कुंबले का बेटा, 3 साल की उम्र में देखा था सपना

Anil Kumble Son: क्रिकेट नहीं, इस फील्ड में चमका अनिल कुंबले का बेटा, 3 साल की उम्र में देखा था सपना

Anil Kumble Son: अनिल कुंबले के बेटे मायस ने क्रिकेट को छोड़ करियर बनाने के लिए अलग फील्ड चुना है. मायस कुंबले इंजीनियरल बन गए हैं. इस मौके पर अनिल कुंबले ने अपने बेटे के लिए खास पोस्ट लिखा है.

By: Ankush Upadhayay | Published: May 18, 2026 11:57:30 AM IST



Anil Kumble Son: भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर अनिल कुंबले ने क्रिकेट से अलग अपनी नई पहचान बनाई है. अनिल कुंबले के बेटे मायस इंजीनियर बन गए हैं. मायस कुंबले को बचपन से ही क्रिकेट में दिलचस्पी नहीं थी. उन्होंने 3 साल की उम्र में ही ठान लिया था कि वह बड़े होकर इंजीनियर बनेंगे. उन्होंने अपने माता-पिता से भी इंजीनियर बनने का वादा किया था. अब आखिरकार मायस कुंबले ने अपने माता-पिता से किया वादा पूरा किया है. इस खास मौके पर अनिल कुंबले की पत्नी ने अपने बेटे मायस के बचपन के इरादे के बारे में पोस्ट के जरिए जानकारी दी.

अनिल कुंबले (Anil Kumble) की वाइफ चेतना कुंबले ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘मैं इंजीनियर बनूंगा, वह उस आत्मविश्वास के साथ कहता था जो केवल एक बच्चे में हो सकता है. उन्होंने आगे लिखा कि 3 साल की उम्र में अपने छोटे हाथों से वो एक औजार (रिंच) उठा लेता और आत्मविश्वास से कहता कि एक दिन वो एक नया स्कूटर बनाएगा. जब 7 साल का हुआ तो उसके सपने बड़े हो गए. अब वो कारें डिजाइन करने की बातें करता था. वो गर्व से कहता था कि कार का नाम MAK रखेगा. MAK से यहां मतलब मायस अनिल कुंबले से है.’

अनिल कुंबले की वाइफ का पोस्ट

मायस कुंबले की मां चेतना कुंबले ने पोस्ट में अपने बेटे के इंजीनियर बनने के सपने के बारे में बताया. उन्होंने लिखा, ‘माता-पिता होने के नाते हम बचपन के इन सपनों पर मुस्कुराते हैं और सोचते हैं कि आने वाला समय क्या लेकर आएगा, लेकिन आज उसे एक इंजीनियर के रूप में ग्रेजुएट होते देख मुझे एक बेहद खूबसूरत बात का अहसास हो रहा है. कभी-कभी बच्चे दुनिया के जानने से बहुत पहले ही यह जानते हैं कि वे वास्तव में कौन हैं’. चेतना कुंबले ने आगे लिखा कि कई सालों की कड़ी मेहनत के बाद उस छोटे लड़के (मायस कुंबले) ने अपने सपने को पूरा कर दिखाया है.

अनिल कुंबले ने क्या लिखा?

पूर्व भारतीय दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने भी अपने बेटे के लिए प्यारा सा पोस्ट लिखा. अनिल कुंबले ने लिखा, ‘मुझे तुम पर गर्व है, मेरे बेटे!! पिता के नक्शेकदम पर चल रहे हो… बधाई हो. इसे अपना बना लो!!’ बता दें कि अनिल कुंबले खुद भी एक इंजीनियर रह चुके हैं. ऐसे में अपने बेटे को इंजीनियर बनते देखा अनिल कुंबले के लिए बेहद गर्व का पल है.

मायस कुंबले ने कहां से की इंजीनियरिंग?

अनिल कुंबले के बेटे मायस कुंबले अब इंजीनियर बन गए हैं. मायस ने अमेरिका के एक छोटे से राज्य इलिनॉय के शहर शैंपेन से अपनी इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है.

Tags:
Advertisement