Home > क्रिकेट > कोच गंभीर को छोड़िए, अजीत अगरकर की जाने वाली है नौकरी! BCCI कर रहा ये बड़ी तैयारी

कोच गंभीर को छोड़िए, अजीत अगरकर की जाने वाली है नौकरी! BCCI कर रहा ये बड़ी तैयारी

Ajit Agarkar Job Under Threat: भारतीय टीम के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर की नौकरी पर खतरा मंडराने लगा है. रोहित शर्मा के रिटायरमेंट से जुड़े विवाद के बाद उनकी नौकरी खतरे में आ गई है. देखें पूरी रिपोर्ट...

By: Ankush Upadhayay | Published: August 5, 2026 11:23:24 AM IST



Ajit Agarkar Job Under Threat: भारतीय क्रिकेट टीम में एक बार फिर बड़ा बदलाव होने वाला है. यह बदलाव टीम इंडिया की सिलेक्शन कमेटी में हो सकती है. चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल अगले महीने सितंबर में समाप्त होने वाला है. रिपोर्ट की मानें, तो बीसीसीआई अजीत अगरकर के कॉन्ट्रैक्ट को आगे न बढ़ाने पर विचार कर रही है. अजीत अगरकर का कार्यकाल जून में ही खत्म हो गया था, लेकिन बोर्ड ने उसे 3 महीने के लिए बढ़ा दिया था. दावा किया जा रहा था कि अजीत अगरकर को एक और एक्सटेंशन दिया जाएगा, जिससे वे 2027 वनडे विश्व तक इस पद पर बने रहेंगे. हालांकि रोहित शर्मा को लेकर हुए विवाद के बाद उनकी कुर्सी पर खतरा मंडराने लगा है.

अजीत अगरकर की जाएगी नौकरी?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) के कॉन्ट्रैक्ट को वनडे विश्व कप 2027 तक के लिए नहीं बढ़ाया जाएगा. इससे पहले उम्मीद थी कि उनका कार्यकाल अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप तक के लिए बढ़ाया जाएगा. हालांकि हाल ही में रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की अफवाहों से जुड़े विवाद को लेकर बोर्ड नाखुश है.

ऐसे में अब बीसीसीआई के कुछ बड़े पदाधिकारी अजीत अगरकर की जगह किसी दूसरे दिग्गज को चीफ सिलेक्टर बनाने पर विचार कर रहे हैं. हालांकि अभी तक यह विचार स्तर पर ही है. इसका फैसला भारत के श्रीलंका दौरे के बाद तय हो पाएगा. रिपोर्ट के अनुसार, अगर भारत इस टेस्ट सीरीज में जीत जाता है, तो अजीत अगरकर का कार्यकाल आगे बढ़ाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: मोहम्मद शमी का करियर खत्म! आकिब नबी के जरिए अजीत अगरकर का इशारा, क्या नहीं हो पाएगी वापसी?

कौन बनेगा नया चीफ सिलेक्टर?

अब बड़ा सवाल है कि अगर अजीत अगरकर को चीफ सिलेक्टर के पद से हटाया जाता है, तो फिर किस दिग्गज को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी. रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि बीसीसीआई के पदाधिकारी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस यानी CoE के हेड वीवीएस लक्ष्मण को चीफ सिलेक्टर के रूप में देख रहे हैं. माना जा रहा है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ी भी इस वीवीएस लक्ष्मण की बात को नहीं टाल पाएंगे.

अजीत अगरकर की उपलब्धि

चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के कार्यकाल में भारतीय टीम ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं. उनके कार्यकाल में भारत ने तीन बड़ी ट्रॉफियां जीती हैं. इनमें 2 टी20 वर्ल्ड कप और एक चैंपियंस ट्रॉफी शामिल है. ऐसे में कहा जा सकता है कि अजीत अगरकर अभी भी चीफ सिलेक्टर के पद के दावेदार हैं.

Advertisement