AB De Villiers WCL Century: साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स (AB De Villiers) आज भी दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक हैं. उन्होंने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है, लेकिन उनकी बल्लेबाजी की धार कम नहीं हुई है. इसका उदाहरण आज वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स (WCL) के मैच में देखने को मिला. साउथ अफ्रीका चैंपियंस के लिए खेल रहे एबी डिविलियर्स ने सिर्फ 37 गेंद में तूफानी शतक लगाया. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के गेंदबाजों की बेरहमी से पिटाई की.
इस पारी में उन्होंने 40 गेंद में नाबाद 111 रन बनाए. इसमें उनके बल्ले से 6 चौके और 11 छक्के आए. 42 साल के एबी डिविलियर्स की खतरनाक बल्लेबाजी देखकर स्टैंड्स में बैठी फैमिली भी हैरान रह गई. उनकी वाइफ और बच्चे खुशी से उछल पडे.
साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने जीता मैच
एबी डिविलियर्स के तूफानी शतक के दम पर साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने आसानी से मैच को अपने नाम कर लिया. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट रोकर 209 रनों की विशाल स्कोर खड़ा किया था. ऑस्ट्रेलिया की ओर से डी आर्सी शॉर्ट की सिर्फ 25 गेंदों पर 66 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि कप्तान डेविड वॉर्नर ने 48 रन बनाए. इसके दम पर ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ने साउथ अफ्रीका को 210 रनों का टारगेट दिया. साउथ अफ्रीका चैंपियंस की ओर से हार्डस विल्जोएन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. इसके अलावा मार्चेंट डी लैंग और इमरान ताहिर ने 1-1 विकेट हासिल किया.
Century for AB de Villiers in just 37 balls while chasing a target of 210. Look at his family’s reaction, pure joy and pride 🥺 He retired way too early from international cricket 💔 https://t.co/MCaGArx2Jd
— Eshwar (@ej_memezz__) October 9, 2026
एबी डिविलियर्स ने ठोका शतक
इसके जवाब में उतरी साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने सिर्फ 15.4 ओवर में ही टारगेट चेज कर लिया. साउथ अफ्रीका की ओर से एबी डिविलियर्स ने 40 गेंद पर 111 रनों की तूफानी पारी खेली. उनके अलावा रिचर्ड लिवी ने भी 29 गेंद पर 62 रन बनाए, जिसमें उनके बल्ले से 5 छक्के और 3 चौके आए. वहीं, जेपी ड्यूमिनी ने भी 22 गेंद में 27 रनों का योगदान दिया. इसके दम पर साउथ अफ्रीका ने 26 गेंद बाकी रहते ही मुकाबला अपने नाम कर लिया. साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस को 8 विकेट से हराकर जीत दर्ज की.