• होम
  • अध्यात्म
  • आज का राशिफल: 7 मई को किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सतर्क? जानें राशियों का हाल

आज का राशिफल: 7 मई को किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सतर्क? जानें राशियों का हाल

चंद्रमा गोचर की वजह से दिन भर गजकेसरी योग भी बनेगा। सूर्य और बुध की युति मेष राशि में होने पर बुधादित्य योग भी बना हुआ है। साथ ही सूर्य से द्वादश भाव में शुक्र और द्वितीय भाव में गुरु के प्रवेश से उभयचरी योग भी बना रहेगा।

aaj ka rashifal image
inkhbar News
  • May 7, 2025 10:06 am Asia/KolkataIST, Updated 2 weeks ago

Aaj Ka Rashifal : मिथुन, कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहेगा। चंद्रमा का गोचर सिंह उपरांत कन्या राशि प्रवेश होगा। चंद्रमा गोचर के दौरान पूर्वाफाल्गुनी उपरांत उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र से भी संचार करेंगे। चंद्रमा गोचर की वजह से दिन भर गजकेसरी योग भी बनेगा। सूर्य और बुध की युति मेष राशि में होने पर बुधादित्य योग भी बना हुआ है। साथ ही सूर्य से द्वादश भाव में शुक्र और द्वितीय भाव में गुरु के प्रवेश से उभयचरी योग भी बना रहेगा।

मेष राशि

मेष राशि के लिए दिन लाभदायक रहेगा लेकिन अति आत्मविश्वास नुकसानदायक साबित हो सकता है। नौकरी से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अनुभवियों व बड़ों की सीख सलाह पर ध्यान देंगे। भावुकता पर नियंत्रण रहेगा। परीक्षा प्रतिस्पर्धा में बेहतर रहेंगे।रचनात्मक कार्यों से जुड़ेंगे। आज भाग्य 88% पक्ष साथ दे रहा है। गणेश चालीसा का पाठ करना चाहिए।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए दिन लाभदायक होने के साथ ही खर्चीला भी रहेगा।विदेश क्षेत्र और तकनीकी काम में विशेष रूप से लाभ मिलेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन फायदेमंद होगा। घरेलु मामलों में अनुकूलता का प्रतिशत सामान्य रहेगा। भौतिक वस्तुओं की प्राप्ति संभव है। आज भाग्य 79% पक्ष साथ दे रहा है। किन्नरों को अन्न या धन दान दें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक होगा। प्रभाव और सम्मान बढेगा। ख साधनों का भी आनंद ले सकते हैं। सामाजिक कार्यों में भी भाग ले सकते हैं। आलस्य का त्याग करेंगे। साहस पराक्रम से सभी प्रभावित होंगे। महत्वपूर्ण विषयों को तेजी बनी रहेगी। आज भाग्य 88% पक्ष साथ दे रहा है। आज सुबह शाम गायत्री मंत्र का जप करना चाहिए।

कर्क राशि

कर्क राशि वालो के लिए आज का दिन रचनात्मक दृष्टिकोण से अच्छा है। पैसों से जुड़े मामले खास तरीके से सुलझ सकते हैं। अतिउत्साह पर कंट्रोल करना चाहिए। व्यक्तिगत प्रदर्शन संवारेंगे। श्रेष्ठ कार्यों में आगे रहेंगे। अनुकूलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा। भाग्य आज 83 %साथ दे रहा है। दुर्गा देवी की उपासना करें और दुर्गा सप्तशती के ग्यारहवें अध्याय का पाठ करें।

सिंह राशि

सिंह राशि से आज भाग्य भाव में सूर्य और बुध का मिलन शुभ फलदायी होगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों से भी सहयोग मिलेगा। नीति-रीति का पालन करेंगे। बजट के अनुरूप खर्च और निवेश बनाए रखेंगे। वातावरण में अनुकूलन बना रहेगा। आज भाग्य 85% पक्ष साथ दे रहा है। उपाय के तौर पर आज भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करना चाहिए।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों के लिए आज गोचर महत्वपूर्ण रहने वाला है।अपनी योग्यता और कार्यक्षमता पर ध्यान देने की जरूरत है।धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। रचनात्मक काम में विशेष रूप से सफलता मिलेगी।सूझबूझ से सम्हलकर आगे बढ़ने का समय है। आवश्यक विनम्रता बनाए रहें। आज भाग्य 83% पक्ष साथ दे रहा है। भगवान शिव की पूजा करें और शिव चालीसा का पाठ भी करें।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बुध के गोचर से लाभदायक रहेगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार के साथ मनोरंजक कार्यक्रम का भी आनंद ले सकते हैं।आय का प्रतिशत बढ़ा हुआ रहेगा। कार्य व्यापार में साहस पराक्रम दिखाएंगे।कार्य विस्तार पर जोर रखेंगे।भाग्य आज 84% पक्ष साथ दे रहा है। आपरुद्राष्टक का पाठ करना चाहिए, लाभप्रद होगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन गुरु ग्रह की कृपा से विशेष रूप से लाभदायक होगा।किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का संयोग बन सकता है।परिवार के लिए कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं।समर्थन का भाव रखेंगे। सकारात्मक परिणाम बनेंगे। इच्छित परिणमों से उत्साहित रहेंगे। भाग्य आज 82% पक्ष साथ दे रहा है। गायत्री मंत्र का जप करना चाहिए।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों के लिए दिन बेहद लाभदायक होगा। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित किसी चिंता परेशानी का समाधान निकल सकता है। नौकरी कारोबार के मामले में दिन सकारात्मक रहेगा। संपर्क संवाद बढ़ाएंगे। शुभ सूचनाओं की प्राप्ति होगी। भाग्य आज 87%पक्ष साथ दे रहा है। दुर्गा देवी की पूजा उपासना करनी चाहिए और दुर्गा नाम स्तोत्र का भी पाठ करना चाहिए।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। पारिवारिक जीवन में प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा।कुछ नया काम अचानक ही आ सकता है। बहस विवाद को टालें। पहल करने से बचें।सहज गति से आगे बढ़ते रहें। लोगों पर जल्द भरोसा न करें।आज भाग्य 81% पक्ष साथ दे रहा है। दिन को शुभ बनाए रखने के लिए श्रीनारायण कवच का पाठ करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक आज बेहतर प्रबंधन क्षमता का परिचय देंगे।शिक्षा के मामले में भी आज का दिन कुंभ राशि के लिए अनुकूल रहेगा। कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे।निसंकोच आगे बढ़ने का भाव रहेगा।नेतृत्व क्षमता संवार पाएगा। सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। भाग्य आज 87% पक्ष साथ दे रहा है। शनि स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। वाद विवाद से बचें। खर्च पर कंट्रोल भी रख पाएंगे। सेवाक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। कामकाजी चर्चा संवाद पर फोकस रखेंगे।वरिष्ठों और अनुभवियों से बनाए रखेंगे। लोभ प्रलोभन से बचेंगे। भाग्य आज 82% पक्ष साथ दे रहा है। गणेशजी को 11 दूर्वा अर्पित करना चाहिए।

Also Read: बहुत बढ़िया किया… मोदी जी को फुल सपोर्ट! Operation Sindoor पर खुलकर बोला इजरायल