• होम
  • अध्यात्म
  • आज का राशिफल: मेष से लेकर तुला राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत, गजकेसरी योग का मिलेगा लाभ

आज का राशिफल: मेष से लेकर तुला राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत, गजकेसरी योग का मिलेगा लाभ

6 मार्च, गुरुवार को चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं, जहां वे रोहिणी नक्षत्र से संचार करेंगे। इस परिवर्तन के कारण आज गजकेसरी योग और शशि योग बन रहा है. बिजनेस में साझेदारी से पहले पूरी जानकारी लें। अचानक बढ़े खर्च से तनाव हो सकता है।

Aaj Ka Rashifal march 6
  • March 6, 2025 8:17 am Asia/KolkataIST, Updated 2 weeks ago

नई दिल्ली: 6 मार्च, गुरुवार को चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं, जहां वे रोहिणी नक्षत्र से संचार करेंगे। इस परिवर्तन के कारण आज गजकेसरी योग और शशि योग बन रहा है, जिससे कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलेगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस शुभ संयोग का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि

बुद्धिमत्ता और योजनाबद्ध तरीके से काम करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में सतर्कता बरतें, किसी पर अंधविश्वास न करें। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा और मानसिक शांति का अनुभव करेंगे।

वृषभ राशि

कार्यस्थल पर सतर्क रहें, लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है। पारिवारिक मामलों में वरिष्ठों की सलाह फायदेमंद होगी। किसी महिला मित्र की मदद से करियर में शुभ समाचार मिल सकता है।

मिथुन राशि

आज अनावश्यक खर्चों से बचें। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा, खासकर जो विदेश में पढ़ाई की तैयारी कर रहे हैं। परिवार से ज्यादा उम्मीदें न लगाएं, आत्मनिर्भर रहें।

कर्क राशि

कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ मिलकर काम करने से सफलता मिलेगी। निवेश लाभदायक रहेगा। संतान की पढ़ाई संबंधी परेशानियों का समाधान मिलेगा।

सिंह राशि

बिजनेस में साझेदारी से पहले पूरी जानकारी लें। अचानक बढ़े खर्च से तनाव हो सकता है। परिवार में छोटे बच्चों की इच्छाएं पूरी करने में आनंद मिलेगा। पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखें।

कन्या राशि

नए व्यापारिक प्रयोगों में व्यस्त रहेंगे। संपत्ति से जुड़े मामलों में सतर्क रहें और परिवार से सलाह लें। प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव आएगा।

तुला राशि

नकारात्मक विचारों से बचें। ससुराल पक्ष से जुड़े विवाद को सुलझाने की कोशिश करें। करियर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे, जिससे सहकर्मी जलन महसूस कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि

बिजनेस में धैर्य और संयम से काम लें। जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसानदायक हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ खरीदारी की संभावना है, लेकिन बजट का ध्यान रखें।

धनु राशि

संतान की शिक्षा को लेकर चिंता हो सकती है। वेतन वृद्धि की संभावना है। कार्यस्थल पर किसी भी विवाद में संयम से पेश आएं और भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें।

मकर राशि

व्यापार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। पिता की सलाह से बिजनेस में बदलाव करना फायदेमंद रहेगा। कार्यस्थल पर जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है, लेकिन संयम बनाए रखें।

कुंभ राशि

भविष्य को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। करीबी मित्र से सलाह लें, जो फायदेमंद साबित होगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव की संभावना है, जिसे समझदारी से अपनाने की जरूरत है।

मीन राशि

नकारात्मक विचारों से बचें और आत्मविश्वास बनाए रखें। कारोबार में नकदी की कमी महसूस हो सकती है। ससुराल पक्ष से कोई उपहार मिलने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: दिग्विजय और रजत दलाल के बीच हुई हाथापाई, यूजर्स बोले – नकली लड़ाई कर बढ़ा रहे अपने फॉलोअर्स