• होम
  • अध्यात्म
  • आज का राशिफल, पढ़िए किन राशि वालों को मिलेगी नौकरी में प्रमोशन और किन्हे रहना होगा सतर्क

आज का राशिफल, पढ़िए किन राशि वालों को मिलेगी नौकरी में प्रमोशन और किन्हे रहना होगा सतर्क

Today Rashifal in Hindi: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 21 अप्रैल 2025 का राशिफल...

Aaj ka Rashifal
inkhbar News
  • April 21, 2025 9:36 am Asia/KolkataIST, Updated 4 weeks ago

आज से सप्ताह की शुरुआत हो रही है और यह कुछ राशियों के लिए धन लाभ के अच्छे अवसर लेकर आ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को करियर में बदलाव के संकेत मिल सकते हैं, जबकि व्यापारियों को किसी नई योजना पर काम करना चाहिए, तभी उन्हें अच्छा मुनाफा होगा। आज के दिन उधार देने से बचना बेहतर होगा, क्योंकि इससे आर्थिक नुकसान हो सकता है।

मेष राशि

आज का दिन लाभकारी सिद्ध हो सकता है। नए लोगों से मिलने के अवसर मिलेंगे, जो भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आपकी बातों का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, जिससे अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें और पारिवारिक मतभेदों को सुलझाने की पहल करें।

वृषभ राशि

दिन शुभ रहेगा। किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत हो सकती है। रुका हुआ धन प्राप्त होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। समाज में सम्मान बढ़ेगा। किसी विशेष उद्देश्य से यात्रा करनी पड़ सकती है। लंबे समय से रुका हुआ कोई बड़ा कार्य आज पूरा हो सकता है, जिससे मन में संतोष रहेगा।

मिथुन राशि

दिन कुछ कठिनाइयों से भरा हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं, इसलिए लापरवाही न करें। पारिवारिक वातावरण में तनाव की स्थिति बन सकती है। मानसिक दबाव बढ़ सकता है, ऐसे में संयमित व्यवहार रखें। व्यवसाय में किसी पर अत्यधिक भरोसा करने से बचें।

कर्क राशि

आज का दिन सकारात्मक रह सकता है। हालांकि पारिवारिक स्तर पर कोई अप्रिय समाचार व्यथित कर सकता है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। संपत्ति संबंधी मामलों में लिया गया निर्णय भविष्य में लाभदायक साबित होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। शेयर बाजार में निवेश से लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। धार्मिक यात्रा का अवसर भी मिल सकता है, जिससे मानसिक शांति प्राप्त होगी।

कन्या राशि

दिन आपके और आपके परिवार के लिए शुभ रहेगा। जिस कार्य को लेकर आप लंबे समय से चिंतित थे, उसके पूर्ण होने की संभावना है। घर में किसी नए मेहमान के आगमन से वातावरण आनंदमय रहेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में आपका पक्ष मजबूत रहेगा।

तुला राशि

दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। भूमि या संपत्ति से जुड़े विवादों से दूर रहें। वैवाहिक जीवन में मतभेद की संभावना है। पारिवारिक सदस्यों को आपके रवैये से असहजता हो सकती है। कारोबारी मामलों में बड़ा जोखिम उठाने से बचें।

वृश्चिक राशि

दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आर्थिक मामलों में लेन-देन करते समय सतर्क रहें। किसी नए कार्य की शुरुआत से पहले उसकी समग्र जांच-पड़ताल करें, वरना नुकसान हो सकता है।

धनु राशि

आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। घर में शुभ कार्यों की योजना बन सकती है। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। मेहमानों का आगमन बना रह सकता है। कोई सुखद समाचार मिल सकता है। व्यापार में आर्थिक सहयोग प्राप्त हो सकता है। संपत्ति या वाहन खरीदने के संकेत हैं।

मकर राशि

दिन शुभ संकेत लेकर आया है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से सराहना मिल सकती है। कोई मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी के साथ लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। पारिवारिक मतभेद समाप्त होंगे। व्यापार में लाभ के योग हैं।

कुम्भ राशि

दिन सामान्य रहेगा। व्यापार और पेशेवर जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। आज किसी को धन उधार देना हानिकारक हो सकता है। लंबी यात्रा का योग भी बन रहा है।

मीन राशि

दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। मानसिक शांति में कमी महसूस हो सकती है। व्यापार में नुकसान की आशंका है। कोई महत्वपूर्ण कार्य बाधित हो सकता है। पारिवारिक तनाव बढ़ सकता है। किसी नए कार्य की शुरुआत से पहले गहराई से विचार करें।

Read Also: रविवार राशिफल: आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत सूर्य दे रहे संकेत, जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन