• होम
  • अध्यात्म
  • आज का राशिफल: मई माह के पहले दिन चार राशि वाले रहेंगे गदगद, जानें बाकी राशियों का हाल

आज का राशिफल: मई माह के पहले दिन चार राशि वाले रहेंगे गदगद, जानें बाकी राशियों का हाल

आज मई माह का पहला दिन और हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि है। शुभ योग के चलते कुछ राशि के जातकों को भरपूर मौके मिलेंगे और शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है कुछ राशियों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है।

aaj ka rashifal image
inkhbar News
  • May 1, 2025 10:09 am Asia/KolkataIST, Updated 3 weeks ago

Today Horoscope 1 May 2025: आज मई माह का पहला दिन और हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि है। शुभ योग के चलते कुछ राशि के जातकों को भरपूर मौके मिलेंगे और शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है कुछ राशियों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। गुरुवार को चंद्रमा का संचार दिन रात मिथुन राशि में मृगशिरा नक्षत्र से होने जा रहा है। साथ ही चंद्रमा से द्वादश भाव में गुरु का संचार हो रहा है जबकि मंगल चंद्रमा से दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। और सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में संचार करते हुए आदित्य योग सहित वेशी योग का भी संयोग बना रहे हैं जिससे मेष, सिंह और कुंभ राशि के जातकों को फायदा होगा.

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज मई का पहला दिन सूर्यदेव के प्रभाव से अच्छा रहेगा।व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी. महत्वपूर्ण संवाद में सहजता बनाए रखेंगे। सामाजिक गतिविधियों से जुड़ेंगे। बंधु बांधवों के साथ से उत्साहित रहेंगे। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें, स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती हैं।आज भाग्य 87% पक्ष में रहेगा। विष्णु रक्षा स्तोत्र का पाठ लाभदायक रहेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को पारिवार के बड़ो से मार्गदर्शन और सहयोग मिलेगा। कुल कुटुम्ब के संबंध बेहतर बनेंगे। सुख सौख्य बढ़ेगा। मेहमानों और प्रियजनों का घर आगमन बढ़ेगा। योग्यता प्रदर्शन के अवसर रहेंगे। पैसों से जुड़ा कोई मामला भी सुलझ सकता है।किसी सुख साधन की प्राप्ति हो सकती है।आज भाग्य 84% पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें और श्रीसूक्त का पाठ करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में आगे बढने का मौका मिलेगा। व्यवहारिक मिठास और बड़प्पन से काम लेंगे। करियर और व्यापार के प्रयास अच्छे साबित होंगे। जिम्मेदारों से मेलजोल बढ़ाएंगे। साख सम्मान में वृद्धि होगी। वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा। आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे। किसी सुख साधन की प्राप्ति होगी। कोई पुराना लेन देन भी पूरा कर सकते हैं।आज भाग्य 88% पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में संयम और सतर्कता से काम करना होगा।शिक्षा के क्षेत्र में आज सफलता मिलेगी।काम के सिलसिले में की गई यात्रा सफल रहेगी।लेनदेन में स्पष्टता लाएंगे। न्यायिक विषय गति लेंगे। दान धर्म बढ़ेगा। दिखावे से बचें। साहस और संपर्क बनाए रखें।किसी सामाजिक कार्य में भी भाग लेने का मौका मिलेगा। बिजनेस में कमाई बढेगी।आज भाग्य 78% पक्ष में रहेगा। श्रीविष्णु चालीसा का पाठ करें और पीले चंदन से तिलक जरूर करें।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए दिन सरकारी काम में सफलता दिलाने वाला रहेगा। नौकरी में दिन अनुकूल बीतेगा। महत्वपूर्ण कार्य सधेंगे। बड़ों से तालमेल बढ़ेगा। अनुकूलता का लाभ उठाएंगे। भेंट के अवसर बढ़ेंगे। यात्रा की संभावना है। मित्रों से सहयोग मिलेगा।आज भाग्य 93% पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बुद्धि और चतुराई से लाभ दिलाने वाला रहेगा।बिजनेस में लाभ का मौका मिलेगा।कार्य योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे। अधिकारियों का समर्थन मिलेगा। सबकी मदद का भाव रखेंगे। संतुलित व्यवहार पर जोर देंगे। रचनात्मक क्षमता का भी फायदा मिलेगा।आज भाग्य 88% पक्ष में रहेगा। तुलसी को दूध और जल मिलाकर अर्पित करें।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में सहकर्मी और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आगे बढने का मौका मिलेगा।बड़ी सोच रखेंगे।प्रभावशाली परिणाम पाएंगे। निसंकोच आगे बढ़ते रहेंगे। भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी। आज भाग्य 84% पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को गुड़ चना अर्पित करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन मानसिक उलझन वाला रहेगा। शारीरिक संकेतों को अनदेखा न करें।सहनशीलता रखेंगे।अनजानों से दूरी रखें। लापरवाही से बचें। नियमों की अनदेखी से बचें। बच्चों की शिक्षा संबंधी विषयों को लेकर ध्यान देना होगा। बिजली के उपकरण पर धन खर्च हो सकता है।आज भाग्य 78% पक्ष में रहेगा। श्रीगायत्री मंत्र का जप करें।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों का मन आज किसी बात को लेकर वैचारिक उधेड़बुन में रहेगा।बिजनेस में लाभ मिलेगा लेकिन कुछ तकनीकी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।महत्वपूर्ण मामलों में अनुकूलता बढ़ेगी। दाम्पत्य में शुभता बढ़ेगी।करियर कारोबार में तेजी रखेंगे। पार्टी या मनोरंजन का भी अवसर मिल सकता है।आज भाग्य 85% पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा आराधना करें।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों के लिए आज गुरुवार का दिन लाभदायक रहेगा।प्रगति के रास्ते खुल सकते हैं। मेहनत और लगन से व्यापार में अपेक्षित सफलता संभव है। सेवाक्षेत्र से जुड़े मामलों में गति आएगी।जिम्मेदारी बढ़ाई्र जा सकती है। अपने माता-पिता या भाई-बहनों से पूरा सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन अनुकूल और सुखद रहेगा।आज भाग्य 87% पक्ष में रहेगा। नारायण कवच का पाठ करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालो के लिए आज का दिन सुख और आनंद में बीतेगा। बुद्धिमत्ता से सारे कार्य बनाएंगे। लक्ष्य पर फोकस बनाए रखेंगे। उच्च मनोबल रहेगा।परिवार में लंबे समय से कोई मतभेद चल रहा है तो आज वह मतभेद दूर हो सकता है। विवाह योग्य जातकों के विवाह का संयोग बन सकता है।आज भाग्य 94% पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें।

मीन राशि

मीन राशि वालो के लिए आज का दिन भौतिक सुख साधनों की वृद्धि करने वाला है। नौकरी में सहकर्मियों के साथ मनोरंजक समय बिता सकते हैं। व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। व्यक्तिगत यात्रा संभव है। बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी।आज भाग्य 82% पक्ष में रहेगा। श्रीदामोदराष्टकम् का पाठ करें।

Also Read: Kailash Manasarovar Yatra: 30 जून से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा, 5 साल बाद बाबा बर्फानी के होंगे दर्शन