सोमवार, 10 मार्च का दिन मेष, मिथुन और कर्क राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। आज शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। सामाजिक कार्यों में भागीदारी करनी पड़ सकती है। किराना कारोबारियों की कमाई में वृद्धि होगी।
नई दिल्ली: सोमवार, 10 मार्च का दिन मेष, मिथुन और कर्क राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। आज चंद्रमा कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे उनकी स्थिति मजबूत बनी हुई है। इसके अलावा, शुक्र और बुध के साथ नवम पंचम योग बनने से भी कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल।
चंद्रमा का सुख भाव में गोचर मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। अगर पारिवारिक जीवन में कोई समस्या थी, तो आज उससे राहत मिलेगी। आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। काम पर फोकस बनाए रखें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में प्रेम और सहयोग बना रहेगा। शाम को दोस्तों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। संतान की सामाजिक गतिविधियां देखकर खुशी मिलेगी।
आज आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। बिजनेस में पार्टनरशिप से लाभ होगा। अगर आप निवेश कर रहे हैं तो पूरी तरह सोच-समझकर करें, भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। कोई पुराना मित्र आपसे संपर्क कर सकता है। जीवनसाथी के साथ अनबन समाप्त होगी, जिससे आप प्रेमपूर्ण समय बिता सकेंगे।
चंद्रमा की स्थिति शुभ लाभ दिलाने वाली होगी। ससुराल पक्ष से आर्थिक और सामाजिक लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। व्यापार में मुनाफा पाने के लिए मेहनत करनी होगी। किराना कारोबारियों की कमाई में वृद्धि होगी। शाम को शॉपिंग करने का प्लान बना सकते हैं।
आज का दिन अनुकूल रहेगा। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। कठिन कार्यों को हल करने में सफल होंगे। कारोबार में कोई महत्वपूर्ण निर्णय आपके लिए फायदेमंद रहेगा। विदेश में रहने वाले किसी रिश्तेदार से अच्छी खबर मिल सकती है।
आज का दिन सुखद रहेगा। संतान से खुशखबरी मिलेगी। अगर नया घर, जमीन या वाहन खरीदना चाहते हैं, तो आज का दिन शुभ है। पारिवारिक जीवन में प्रेम बना रहेगा। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। लव लाइफ में स्पष्टता बनाए रखना जरूरी है।
आज आपको आपके कामों का फल प्राप्त होगा, लेकिन किसी भी जोखिम भरे निर्णय से बचें। ससुराल पक्ष के किसी सदस्य के साथ विवाद को सुलझाने में जीवनसाथी की मदद मिलेगी। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। बिजनेस में वृद्धि होगी, लेकिन वाणी में संयम रखना जरूरी है।
आज आपको बातचीत और व्यवहार में संयम रखना होगा। इससे पारिवारिक जीवन और कार्यस्थल दोनों में फायदा होगा। नौकरी में पसंद का काम सौंपा जा सकता है। पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकता है, जिसे शांति से सुलझाएं।
आज शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। सामाजिक कार्यों में भागीदारी करनी पड़ सकती है। किसी शुभ अवसर में शामिल होने का मौका मिलेगा। मित्रों और ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा।
आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आर्थिक लाभ होगा, लेकिन खर्चों में भी वृद्धि होगी। घर की जरूरतों पर धन खर्च करना पड़ सकता है। माता का सहयोग मिलेगा, लेकिन जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
आज का दिन लाभदायक रहेगा और व्यापार में लाभ मिलेगा। रिश्तेदारों को उधार देने से पहले सोच-समझकर फैसला लें। भाई-बहनों के साथ अगर कोई अनबन चल रही थी तो वह खत्म होगी। आज आप परिवार और जीवनसाथी के लिए खरीदारी कर सकते हैं।
आज का दिन करियर के लिहाज से शुभ रहेगा। नौकरी में बदलाव का विचार त्याग दें और वर्तमान में ध्यान दें। भविष्य की योजनाओं पर काम करें। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। बच्चों के लिए कुछ खास खरीद सकते हैं।
ये भी पढ़ें: OTT पर किसने किया राज…जानें कौन बना IIFA अवार्ड्स 2025 में बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस