आज 29 अप्रैल, दिन मंगलवार है और चंद्रमा का गोचर आज उच्च राशि वृषभ में हो रहा है, चंद्रमा को आज गुरु का भी साथ मिल रहा है। आज मंगलवार को गजकेसरी सहित गौरी योग का संयोग बन रहा हैं। ऐसे में आज का दिन वृष, कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा, जानने के लिए देखें अपना राशिफल।
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कार्यों में सफलता दिलाने वाला रहेगा। लेकिन आज आपके ऊपर काम का दबाव हो सकता हैं । आप संयम और धैर्य से आज सफलता का आकाश चूमेंगे लेकिन क्रोध से बात बिगड़ सकती है। आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी और जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम और सद्भाव भी बना रहेगा। किसी शुभ काम के लिए आज आप धन खर्च कर सकते हैं।
वृषभ राशि के जातकों का मन आज धर्म कर्म और आध्यात्मिक विषयों की ओर जाएगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में आज पूर्व अनुभव और प्रबंधन क्षमता का लाभ ले पाएंगे। आपको आज नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। जो लोग नौकरी बदलने के लिए प्रयास कर रहे हैं उनके लिए भी आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आपको आज बिजनेस में लाभ मिलेगा। जो लोग बिजली के उपकरण और वस्त्रों से संबंधित कारोबार करते हैं उनकी कमाई में वृद्धि होगी।
मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन खर्चीला और उलझन भरा हो सकता है। ऐसे में आपको आज कोई भी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचना होगा। तकनीकी क्षेत्र में अपनी कार्यकुशलता का लाभ ले पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आज किसी सहयोगी के कारण तनाव मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आज आपको कुछ नई समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। आज आपका कोई काम अटक सकता है इसलिए योजना बनाकर काम करना होगा।
कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक होगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में अपनी योजना और प्रबंधन का फायदा मिलेगा। आपको मित्रों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा और आप अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। अपनी कमाई बढाने के लिए आज किसी योजना में निवेश भी कर सकते हैं और आपको किसी विदेशी क्षेत्र से भी फायदा मिल सकता है। आपको आज बच्चों की सेहत के प्रति ध्यान देना होगा।
सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक होगा। आज आप किसी निवेश योजना में धन लगाकर लाभ पाने की प्रयास कर सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में ज्ञान विज्ञान में आपकी रुचि बढ़ेगी । लव लाइफ के मामले में आज का दिन आपके लिए अनुकूल साबित हो सकता हैं । कोई लाभदायक डील मिलने से मन प्रसन्न हो जाएगा।
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज परिवार और निकट संबंधियों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में आज आपको अपने प्रयास से बढ़कर सफलता मिलेगी। शिक्षा प्रतियोगिता में भी आज कन्या राशि के जातकों का प्रदर्शन बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में आप आज सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त कर सकते हैं जबकि आज बिजनस में कमाई बढ़ने से आपको खुशी मिलेगी।
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन खट्टा मीठा रह सकता है। लाभ और सफलता का संयोग बनेगा लेकिन इसके लिए आपको परिश्रम भी खूब करना होगा। आपको आज किसी व्यक्ति के व्यवहार से खूब गुस्सा आ सकता है लेकिन कुछ कर नहीं पाने से मन ही मन खीजेंगे। आपको आज जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।
वृश्चिक राशि पर आज गजकेसरी योग का शुभ प्रभाव बना हुआ है। आप आज धार्मिक और सामाजिक विषयों में रुचि लेंगे। आपके हाथों से कोई पुण्य कर्म हो सकता है। आपको आज आर्थिक मामलों में अपने प्रयास से बढ़कर लाभ प्राप्त होगा। आपको आज अपनी सकारात्मक सोच और परिश्रम का भी फायदा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारीगण आपसे प्रसन्न होंगे और आपको उनसे प्रोत्साहन मिलने की संभावना हैं । आपको आज सुख साधनों की भी प्राप्ति होगी।
धनु राशि के लोगों के लिए आज मंगलवार का दिन मंगलकारी रहेगा । आपके विरोधी और शत्रु आपका आज चाहकर भी अहित नहीं कर पाएंगे । जो जातक बीमार चल रहे हैं उनकी सेहत में सुधार आएगा और आपको आज कुछ नया करने और सीखने का मौका मिलेगा। चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़े जातकों को आज विशेष रूप से फायदा मिलेगा।
मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन रोमांटिक रहेगा। राशि के पंचम भाव में बना चंद्रमा और गुरु का आज शुभ योग बना हुआ हैं जिससे आपको बच्चों की ओर से भी खुशी मिल सकती हैं । आपकी आज कोई बड़ी चाहत पूरी हो सकती है। लव लाइफ में आप प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे। विवाह योग्य जातकों के विवाह की बात चल सकती है। बिजनेस में आज अच्छी कमाई होगी। आज कमाई के नए साधन भी प्राप्त करेंगे।
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन सुख साधनों में वृद्धि करने वाला रहेगा। आपकी कमाई भी आज बढेगी। नौकरी में आज आपको अपने प्रयास से बढ़कर कामयाबी मिलेगी। सहकर्मियों की ओर से आपको सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में आपको आज प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। जल्दबाजी में आपको कोई भी निर्णय लेने से बचना चाहिए। आप कुछ घरेलू जरूरतों पर धन खर्च करेंगे।
मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। जो लोग बीमार चल रहे है उन जातकों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आपको आज कुछ अप्रत्याशित लाभ प्राप्त हो सकता है। नौकरी में आज आपको वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में आज सुख पाएंगे, आपसी तालमेल भी बना रहेगा। कहीं से कोई आमंत्रण या अच्छी खबर मिल सकती है।
Also Read: केदारनाथ धाम में तैयारियां जोरों पर, 2 मई से खुलेंगे कपाट, बद्रीनाथ में 4 मई से होंगे दर्शन