• होम
  • अध्यात्म
  • आज का राशिफल 9 मई 2025: वरिष्ठ योग में मेष, कर्क और कुंभ को होगा बड़ा लाभ, जानिए बाकी राशियों की दशा

आज का राशिफल 9 मई 2025: वरिष्ठ योग में मेष, कर्क और कुंभ को होगा बड़ा लाभ, जानिए बाकी राशियों की दशा

चंद्रमा पर गुरु की शुभ पंचम दृष्टि है तो शुक्र की सप्तम दृष्टि बनी हुई है। साथ ही चंद्रमा सूर्य के छठे भाव में हैं ऐसे में वरिष्ठ योग भी बना हुआ है।

aaj ka rashifal image
inkhbar News
  • May 9, 2025 9:41 am Asia/KolkataIST, Updated 2 weeks ago

Aaj Ka Rashifal : मेष, कर्क और कुंभ राशि के जातकों को आज भाग्य का बेहद साथ मिलेगा। ग्रहों की गणना से मालूम पड़ता है कि आज चंद्रमा दिन रात हस्त नक्षत्र से कन्या राशि में संचार करेंगे। चंद्रमा के गोचर की वजह से कई शुभ योग बन रहे हैं। चंद्रमा पर गुरु की शुभ पंचम दृष्टि है तो शुक्र की सप्तम दृष्टि बनी हुई है। साथ ही चंद्रमा सूर्य के छठे भाव में हैं ऐसे में वरिष्ठ योग भी बना हुआ है।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। परिवार में सुख शांति रहेगी। धन संबंधी मामलों में दिन अच्छा रहेगा।उम्मीद के अनुरूप परिणाम बनेंगे।लोगों पर बिलकुल अंधा भरोसा न करें।जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। भाग्य आज 84% पक्ष तक साथ दे रहा है। सुनसान स्थान पर बताशे रख देने चाहिए।

वृषभ राशि

षभ राशि के जातक आज शांत चित्त रहेंगे। पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं।शुभ कार्यों पर धन खर्च करना फायदेमंद रहेगा। भ्रमण मनोरंजन के अवसर बनेंगे।आर्थिक मामलों पर फोकस बना रहेगा।भावनात्मक प्रदर्शन में बेहतर रहेंंगे। भाग्य आज 82% पक्ष तक साथ दे रहा है। लौंग युक्त पान देवी लक्ष्मी को अर्पित करना चाहिए।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को कारोबार में नए मौके मिलेंगे।नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों की मदद मिल सकती है।योजनाएं फलीभूत होंगी।अपनों को अनदेखा न करें।पारिवारिक मामलों में सहजता से काम लेंगे।भाग्य आज 88 % पक्ष तक साथ देगा। शुभ बनाए रखने के लिए श्रीसूक्त का पाठ करना चाहिए।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को किस्मत का साथ मिलेगा।ईमानदारी से जीवनसाथी प्रभावित होगा।दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।संपर्क का दायरा बड़ा होगा।भव्य आयोजन में शामिल होंगे।करियर व्यापार में पहल करेंगे।भाग्य आज 90 % पक्ष तक साथ देगा। किसी छोटी कन्या को मिठाई खिलाएं।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा।अतिथि आगमन बना रह सकता है। खानपान प्रभावशाली रहेगा।भाग्य 80 % पक्ष तक साथ रहने वाला है। नारायण कवच का पाठ करना चाहिए।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के आत्मविश्वास में इजाफा होगा।अविवाहित लोगों की मनचाहा साथी पाने की तलाश पूरी हो सकती है।अपनी बातें समझाने में थोड़ी परेशानी हो सकती है।सृजन कार्यों में प्रभावशाली रहेंगे।विविध विषयों में तेजी आएगी। भाग्य आज 84 %पक्ष तक साथ दे रहा है। किसी सुहागन महिला को श्रृंगार सामग्री का दान करना चाहिए।

तुला राशि

तुला राशि वालों का मन चंचल रहेगा। बच्चों की शिक्षा को लेकर तनाव हो सकता है।कारोबार में विस्तार की योजनाएं फलीभूत होंगी।आर्थिक वाणिज्यिक मामलों में स्मार्ट डिले की नीति अपनाएंगे।खर्च पर अंकुश बनाए रखें।भाग्य आज 78 % पक्ष तक साथ दे रहा है। श्रीलक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।

वृश्चिक राशि

श्चिक राशि के जातकों को संपत्ति का लाभ मिल सकता है।धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अपने कार्यों को समय से पूरा कने का प्रयास करें। प्रतिभा प्रदर्शन में बेहतर बने रहेंगे। बड़े कार्य साधने की कोशिश रहेगी।भाग्य आज 85 % पक्ष तक साथ देगा। बजरंगबली की पूजा करें और हनुमानजी एवं देवी लक्ष्मी को गुलाब का फूल अर्पित करें।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कई नए सबक देकर जाएगा। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी।सबको साथ लेकर चलेंगे।सफलता का भाव बना रहेगा।महत्वपूर्ण प्रस्ताव मिलेंगे।भाग्य आज 89% पक्ष तक साथ देगा। श्रीराम रक्षा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।

मकर राशि

मकर राशि के लिए आज का दिन कुछ बदलाव लेकर आ सकता है। गृहस्थ जीवन खुशहाल रहेगा।जीवनसाथी का सहयोग मिलने से मन खुश रहेगा।उच्चशिक्षा पर जोर रहेगा। सभी को प्रभावित करेंगे।भाग्य 84 % पक्ष का साथ दे रहा है। शहद युक्त पान देवी लक्ष्मी को भेंट करना चाहिए।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।धन प्राप्ति के प्रयास सफल हो सकते हैं।शेयर बाजार से जुड़े लोगों को थोड़ा फायदा हो सकता है।समय लेकर भेंटवार्ता के लिए जाएं।परिवार में सुख सौख्य रहेगा।भाग्य आज 90 % पक्ष तक साथ दे रहा है। बजरंगबाण का पाठ करना चाहिए।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए आज का खुशहाल रहेगा। किसी सहकर्मी की ओर आकर्षित हो सकते हैं। प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बन सकती है।इच्छित सफलता की संभावना रहेगी।सहकारी विषयों को हल करेंगे।उद्यमिता बनाए रखेंगे।भाग्य का प्रतिशत आज 88 % पक्ष में है। शुक्र के मंत्र ऊं द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः का जप करना चाहिए।

Also Read: लद्दाख से लेकर भुज तक पाक का हर अटैक फेल, भारत ने मिट्टी में मिलाए 50 से अधिक ड्रोन