Aaj Ka Rashifal :मेष, मिथुन और तुला राशियों के लिए दिन लाभदायक होगा। ग्रहों की स्थिति और पंचांग से मालूम होता है कि चंद्रमा का गोचर दिन रात धनु राशि में हो रहा है।चंद्रमा पर गुरु की पूर्ण दृष्टि होगी और शनि एवं शुक्र के साथ चंद्रमा का चतुर्थ दशम का भी योग बना रहेगा।
मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा लेकिन कुछ मानसिक उलझनों का भी सामना करना पड़ सकता है।पारिवारिक जीवन में प्रेम और सहयोग बना रहेगा।किसी काम के पूरा न होने से निराश भी होंगे।सुविधा संसाधनों में वृद्धि होगी।चहुंओर से शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी।महत्वपूर्ण विषयों में सहजता रखेंगे।श्रेष्ठ कार्यां से जुड़ेंगे।
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा।यात्रा पर जा रहे हैं तो सतर्कता बरतें।आर्थिक लाभ मिलेगा।कुछ नया काम शुरू कर सकते हैं।आवश्यक कार्यां की सूची बनाएं।प्रबंधन एवं व्यवस्था का अनुपालन रखें।साझेदारी में काम करते हैं तो सतर्क रहना होगा।किसी पुरानी गलती की वजह से परेशानी होगी।सहज दूरी बनाए रखें।
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा।लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मिलकर काफी प्रसन्न होंगे।पूर्व में किया गया निवेश आज फायदेमंद होगा। बुद्धि और कार्यकुशलता बेहतर होगी।वाहन का सुख भी प्राप्त होगा।भौतिक सुख साधन मिलने का संयोग भी बनेगा।विविध मामलों में गति बढ़ाएंगे।सबसे तालमेल बनाकर रखेंगे।
कर्क राशि के जातकों के लिए दिन संतुष्टि और सुख प्रदान करने वाला रहेगा।जिन भी क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी।आय के नए स्रोत मिलेंगे।किसी अजनबी की बातों में न आएं, अन्यथा धोखा मिल सकता है।सकारात्मक प्रबंधन से उत्साहित रहेंगे। कार्यक्षमता को बल मिलेगा। कार्यक्षमता को बल मिलेगा।
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।सभी पक्षों को ठीक से समझकर ही आगे बढ़ेंगे। भाई-बहनों से किसी बात को लेकर कोई विवाद चल रहा था तो वह सुलझ जाएगा।शिक्षा के क्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर होगा।नीति नियमों का पालन करेंगे।आवश्यक कार्यां में सूझबूझ रखेंगे।महत्वपूर्ण मामलों में गति आएगी।तेजी दिखाएंगे।
कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन परिश्रम से लाभ प्रदान करने वाला होगा।कोई अच्छी खबर भी मिलेगी।यात्रा का भी संयोग बनेगा।शिक्षा के मामले में दिन अच्छा है।मानसिक भटकाव से बचना होगा।जिम्मेदारों को शुभ प्रस्ताव मिलेंगे।लक्ष्यों को जल्दी पूरा लेने की सोच रखेंगे।आर्थिक विषयों में हड़बड़ी से बचेंगे।बहस विवाद से बचेंगे।
तुला राशि के लोगों के लिए आज शुक्रवार का दिन अनुकूल रहेगा।लव लाइफ के मामले में भी दिन अच्छा है।मान-सम्मान में वृद्धि से खुशी होगी।बिजनेस में लाभदायक डील मिल सकती है।अपने घर में कोई सुख साधन ला सकते हैं।शुभ सूचना मिल सकती है।बड़ी सोच से बेहतर परिणाम पाएंगे।सफलता का प्रतिशत अच्छा रहेगा।
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन खुशहाल रहेगा।नौकरी के लिए आवेदन कर रहे हैं तो कोई हर्षदायक खबर मिलेगी।बुद्धि से परख करने के बाद ही कोई भी फैसला तभी लें।कुछ नया सीखने और करने का भी मौका मिलेगा।लक्ष्यों को प्राथमिकता में रखेंगे।धन संपत्ति में लाभ और वृद्धि के अवसर बढ़ेंगे।धनधान्य में वृद्धि बनी रहेगी।
धनु राशि लोगों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में टीम वर्क का फायदा मिलेगा।कुछ नई रोचक जानकारी भी मिलेगी। अप्रत्याशित रूप से लाभ मिलेगा।प्रोत्साहन और प्रशांसा की प्राप्ति होगी।अनोखी कोशिशों से प्रभाव बढ़ा रहेगा।लक्ष्य साधने में सफल होंगे।विभिन्न मामले पक्ष में रहेंगे।धन संपत्ति बढ़ेगी।
मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन उलझन भरा हो सकता है।जीवनसाथी और ससुराल पक्ष से लाभ मिल सकता है। किसी काम से छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।निवेश प्रयासों में सक्रियता रहेगी।इच्छित वस्तु की खरीदी की संभावना है। दूर देश के मामले बनेंगे।
शुक्रवार का दिन कुंभ राशि के लिए लाभदायक रहेगा।जीवनसाथी से भी सहयोग और प्रेम प्राप्त होगा।किसी चिंता और तनाव से मुक्ति मिलेगी।बिजनेस में पिछली योजनाओं का अच्छा फायदा मिल सकता है।आर्थिक कार्यां में शुभता का संचार रहेगा।विविध अनुबंध पक्ष में बनेंगे। महत्वपूर्ण लक्ष्यों की प्राप्ति होगी।स्वास्थ्य के मामले में भी सुधार होगा।
मीन राशि के लोगों को आज आर्थिक लाभ की भी प्राप्ति होगी। जीवनसाथी से कोई उपहार मिल सकता है।सुख साधनों के आगमन से खुशी मिलेगी।माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग भी बना रहेगा।किसी फैसले से लाभ भी प्राप्त होगा।संपत्ति के मामले संवरेंगे।आर्थिक कार्य पक्ष में बनेंगे।लक्ष्य पर फोकस बनाए रखेंगे।