Inkhabar
  • होम
  • अध्यात्म
  • आज का राशिफल 11 मई 2025: मेष, मिथुन सहित इन राशियों को मिलेगा शुभ लाभ, जानें अन्य राशियों का भविष्यफल

आज का राशिफल 11 मई 2025: मेष, मिथुन सहित इन राशियों को मिलेगा शुभ लाभ, जानें अन्य राशियों का भविष्यफल

रविवार के दिन ग्रह गोचर का संयोग ऐसा बना है कि मेष, मिथुन और मीन राशि के जातकों को भाग्य लाभ का मौका प्रदान कर रहा है। चंद्रमा का गोचर तुला राशि में आज हो रहा है जहां चंद्रमा पर मंगल और सूर्य एवं बुध की दृष्टि बनी हुई है।

aaj ka rashifal image
inkhbar News
  • May 11, 2025 9:22 am Asia/KolkataIST, Updated 1 month ago

Aaj Ka Rashifal : रविवार के दिन ग्रह गोचर का संयोग ऐसा बना है कि मेष, मिथुन और मीन राशि के जातकों को भाग्य लाभ का मौका प्रदान कर रहा है। चंद्रमा का गोचर तुला राशि में आज हो रहा है जहां चंद्रमा पर मंगल और सूर्य एवं बुध की दृष्टि बनी हुई है। ऐसे में धन योग, मालव्य योग सहित कई शुभ योग बने हुए हैं जिससे मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साहपूर्ण और अनुकूल रहेगा।सामाजिक दायरा बढेगा।आपसी सहयोग बना रहेगा।व्यवस्था पर बल बना रहेगा।मित्र संबंधों में सफलता मिलेगी।दाम्पत्य में सुख सौख्य रहेगा।सभी का साथ और विश्वास बनाए रखेंगे।संतान का स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानी हो सकती है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए दिन मिलाजुला रहेगा।सुख के साधन प्राप्त होंगे।खर्च एवं लेनदेन पर ध्यान देंगे।विविध प्रयासों में सतर्कता और सजगता से आगे बढ़ेंगे।मेहनत लगन से जगह बनाएंगे।करियर व्यापार सामान्य बना रहेगा। स्वास्थ्य में भी सुधार होगा।दोस्तों से सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक को मौज मनोरंजन के मूड में रहेंगे।मनपसंद भोजन मिलेगा। सेहत में भी सुधार दिखेगा।प्रेम स्नेह और मानसिक स्थिरता के मामलों को बल मिलेगा।संतान से शुभ समाचार मिल सकता है।लाभ के अवसर रहेंगे।छोटे भाई बहनों से सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक आज भावुक रह सकते हैं।वैवाहिक जीवन में मामला कुछ उलट होगा। करियर व्यापार और व्यवस्था प्रबंधन अच्छा बना रहेगा।घर में हर्ष आनंद रह़ेगारक्त संबंधों को मजबूती से मिलेगी।किसी भी काम से बचें जो बहुत अधिक शारीरिक परिश्रम की आवश्यकता हो।

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए आज का दिन कारोबार और कामकाज के लिहाज से तो अच्छा है।पिता से भी लाभ प्राप्त कर सकेंगे।सामाजिक संपर्क अच्छा बना रहेगा। कार्य व्यवसाय में सहज सफलता मिलेगीं।प्रयासों में तेजी आएगी।किसी योजना पर भी विचार कर सकते हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि लिए आज का दिन बुद्धि और चतुराई से लाभ पाने का रहेगा।सुखद और मनोरंजक शाम का आनंद ले सकते हैं।भव्यतापूर्ण रहनसहन व कला कौशल पर जोर रहेगा।भव्यता और साज संवार बनी रहेगी।आर्थिक मामलों को गति मिलेगी।

तुला राशि

तुला राशि में चल रहे चंद्रमा आज बहुत लाभदायक रहेंगे।सुख साधनों की चाहत भी बढेगी।कोई खुशखबरी मिलने से मन प्रसन्न हो जाएगा।परिजन एवं प्रियजन के साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे।निजी मामलों में सक्रियता दिखाएंगे।श्रेष्ठ कार्या से जुडे रहेंगे।काम का दबाव ऊपर आज बना रहेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन मनोरंजक होगा। कुछ अनचाहे खर्च भी होंगे।जोखिम वाले काम से दूर रहना चाहिए।साधारण कार्य व्यापार और प्रभाव बना रहेगा।बजट के अनुसार चलेंगे।प्रबंधन में स्पष्टता बनाए रहें।कामकाज में सहजता रहेगी।त्याग व सहयोग की भावना बढ़ेगी।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा।धार्मिक और आध्यात्मिक मामलों में रुचि रहेगी।मनपसंद भोजन भी मिलेगा।आर्थिक प्रयास सफल होंगे।सफलता का प्रतिशत बढ़त पर रहेगा।विस्तार की संभावनाए बढ़ेंगी। आर्थिक एवं व्यवसायिक प्रयास सफल होंगे।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों के लिए दिन सुख और आनंद प्रदान करने वाला रहेगा।बच्चों की सेहत और उनकी किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी।वाणिज्य व्यापार पर फोकस रहेगा।कामकाजी प्रभाव में वृद्धि होगी।उद्योग व्यापार में सफलता मिलेगी।कला कौशल के प्रयासो में मदद बनी रहेगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक उलझन और परेशानी से निकल पाएंगे जिससे मन को राहत मिलेगी।टल रहा काम पूरा हो सकता है।अधिक सक्रिय रहेंगे।महत्वपूर्ण चर्चाओं में शामिल होंगे।साख सम्मान में बढ़ोत्तरी रहेगी।चहुंओर उपलब्धि अर्जित कर सकते हैं।आस्था और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों को आज घर के बड़ों से सहयोग और लाभ मिल सकता है।पुराने मित्र या परिचित से मुलाकात हो सकती है। किसी नए काम को शुरू भी कर सकते हैं। देशकाल एवं परिस्थितियों के अनुरूप आगे बढ़ें।स्वजनों की सहायता उत्साहित रखेगी।आकस्मिकता बनी रह सकती है।

Also Read: सीजफायर तोड़ने पर पाकिस्तान पर भड़का भारत, सेना को मिला सख्त और ठोस कदम उठाने का आदेश

Tags