• होम
  • अध्यात्म
  • घर में पैसों की होगी बौछार, नहीं फैलाने पड़ेगे हाथ, होली से पहले घर में लाएं ये 5 चीजें

घर में पैसों की होगी बौछार, नहीं फैलाने पड़ेगे हाथ, होली से पहले घर में लाएं ये 5 चीजें

इस साल होलिका दहन 13 मार्च को है। होलिका दहन के अगले दिन यानि 14 मार्च को होली खेली जाएगी. इस दौरान कई लोगों द्वारा घरों में वास्तु उपाय किए जाते है. मान्यता है इससे मानसिक और आर्थिक रोग, दोष और परेशानी से छुटकारा मिलता है। आइए जानते है क्या है वो वास्तु उपाय.

Holi 2025, Holika Dahan
  • March 4, 2025 1:56 pm Asia/KolkataIST, Updated 3 weeks ago

नई दिल्ली: इस साल होलिका दहन 13 मार्च को है। होलिका दहन के अगले दिन यानि 14 मार्च को होली खेली जाएगी। होली परिवार में सुख, आपसी प्रेम और भाईचारा लेकर आता है। लेकिन क्या आप जानते है होलिका दहन से पहले और होली पर कई लोगों द्वारा घरों में वास्तु उपाय किए जाते है. मान्यता है इससे मानसिक और आर्थिक रोग, दोष और परेशानी से छुटकारा मिलता है। होली से पहले कुछ चीजों को घर लाने से व्यक्ति की किस्मत चमकती है। इसके साथ ही जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है, घर में बरकत आती है और लक्ष्मी का वास होता है।

चांदी का सिक्का

होलिका दहन के दिन फाल्गुन पूर्णिमा होती है। इस दिन घर में चांदी का सिक्का, चांदी का हाथी लाना बहुत शुभ होता है। चांदी का सिक्का घर लाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है। इस दिन चांदी के सिक्के की पूजा करके इसे लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखना चाहिए। मान्यता है इससे घर में बरकत आती है।

 silver coin

तोरण लगाना

वास्तुशास्त्र के मुताबिक घर के मुख्य द्वार पर बंदनवार यानी तोरण लगाने से नकारात्मक ऊर्जा चली जाती है, इसलिए होली पर्व से पहले अपने घर पर मुख्य द्वार पर तोरण लगाएं। इससे सकारात्मकता ऊर्जा का संचार होता है। तोरण घर की शोभा बढ़ाने का भी काम करता है।

तोरण

बैम्बू ट्री

वास्तु में बांस का पौधा यानी बैम्बू ट्री को लकी प्लांट कहा जाता है। होली पर आप अपने घर में बैम्बू ट्री लगा सकते हैं। ऐसा करने से घर या ऑफिस में आर्थिक तंगी नहीं होती। बांस का पौधा लगाने से अच्छे भाग्य आरंभ हो जाता है। साथ ही सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।

Bamboo plant

धातु से बना कछुआ

कछुए को भगवत स्वरुप माना जाता है। मान्यता है कि अगर आप होली पर्व पर धातु से बना कछुआ घर में लाते हैं तो इससे मां लक्ष्मी की कृपा घर में बनी रहती है। लेकिन ध्यान रखें कि कछुए की पीठ पर श्रीयंत्र या कुबेर यंत्र बना होना चाहिए। घर में धातु से बना कछुआ लाने से सुख-शांति भी रहती है।

Vastu Tips

होलिका की राख

होली से पहले होलिका दहन की पूजा होती है। होलिका दहन वाले दिन रात के समय होलिका को जलाया जाता है। अगले दिन होली पर होलिका की राख घर लाकर लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखे लेना अच्छा माना जाता है। मान्यता है कि इससे व्यक्ति के जवान में दरिद्रता दूर होती है।

ये भी पढ़ें: क्रिकेटर मोहम्मद सिराज के संग अफेयर की खबरों पर माहिरा शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोली- मैं वो इंसान हूं जो..