Advertisement
  • होम
  • अध्यात्म
  • घर का आईना भी मचा सकता है जीवन में हलचल, नींद में खलल से लेकर हो पैदा होंगी ये समस्या, जानें क्या कहता है वास्तु?

घर का आईना भी मचा सकता है जीवन में हलचल, नींद में खलल से लेकर हो पैदा होंगी ये समस्या, जानें क्या कहता है वास्तु?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में आईने की सही दिशा और स्थिति का विशेष महत्व है। यदि आईने को गलत दिशा में या अनुचित स्थान पर लगाया जाए, तो यह जीवन में विभिन्न समस्याओं का कारण बन सकता है।

Advertisement
mirror
  • February 4, 2025 2:07 pm Asia/KolkataIST, Updated 5 days ago

नई दिल्ली: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में आईने की सही दिशा और स्थिति का विशेष महत्व है। यदि आईने को गलत दिशा में या अनुचित स्थान पर लगाया जाए, तो यह जीवन में विभिन्न समस्याओं का कारण बन सकता है।

आईने की दिशा का महत्व

वास्तु शास्त्र विशेषज्ञों के अनुसार, घर की दक्षिण, पश्चिम, आग्नेय, वायव्य और नैऋत्य दिशाओं में आईना नहीं लगाना चाहिए। इन दिशाओं में आईना लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे घर के सदस्यों में भय और तनाव बढ़ सकता है। यदि इन दिशाओं में आईना लगा है और उसे हटाना संभव नहीं है, तो उसे किसी कपड़े से ढक देना चाहिए ताकि उसकी आभा किसी भी वस्तु पर न पड़े।

बेडरूम में आईने की स्थिति

बेडरूम में बेड के ठीक सामने आईना नहीं लगाना चाहिए। सुबह उठते ही सबसे पहले आईने में अपनी छवि देखना अशुभ माना जाता है। यह पति-पत्नी के रिश्तों में तनाव और स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। इससे आपकी नींद में बाधा आ सकती है। यदि बेडरूम में आईना फिक्स है और उसे हटाना संभव नहीं है, तो रात को सोने से पहले उसे कपड़े से ढक दें, जिससे यह सोते समय आपको नजर न आए। यही नहीं, आपको अपने बेडरूम में झाडू भी नहीं रखनी चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा जन्म लेती है।

टूटे या खराब आईने का प्रभाव

टूटे या खराब आईने को घर में रखना अशुभ होता है। ऐसे आईने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे घर के सदस्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। टूटे हुए आईने को तुरंत घर से बाहर फेंक देना चाहिए।

बरते ये सावधानियां

बेडरूम में इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे टीवी या कंप्यूटर नहीं रखने चाहिए, क्योंकि यह नींद में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। बेडरूम में पानी की बोतल या अन्य जल पात्र नहीं रखने चाहिए, क्योंकि इससे मन-मस्तिष्क पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। वास्तु शास्त्र की मानें तो बिस्तर पर खाना खाने से वास्तु दोष बढ़ता है और आपकी नींद में खलल पड़ती है। हमेशा भोजन बेड से हटकर अपने परिवार वालों के साथ करना चाहिए। ऐसा करने से मन में शांति मिलती है और आपका दिमाग भी शांत होता है, जिससे आपको अच्छी नींद आती है।

Also Read…

आज मंगलवार के दिन आजमाएं ये उपाय, पैसा-प्रेम-सफलता से लेकर पूरी होगी हर मनोकामना


Advertisement