Inkhabar
  • होम
  • अध्यात्म
  • 2 जून 2025, आज का राशिफल: सितारों की जुबानी जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे रहना है सावधान और किसके सितारे पहुंचाएंगे बुलंदी पर

2 जून 2025, आज का राशिफल: सितारों की जुबानी जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे रहना है सावधान और किसके सितारे पहुंचाएंगे बुलंदी पर

हर दिन आपके लिए कुछ खास और नया होता है और अपने साथ शुभ संकेत व चुनौती लेकर आता है। आइए जानते हैं आज यानी सोमवार के दिन 12 राशियों के लिए क्या है खास। किसको कहां रहना है सावधान और किसके सितारे ले जाएंगे बुलंदी पर.

2 June 2025 Horoscope
inkhbar News
  • Last Updated: June 2, 2025 08:34:19 IST

नई दिल्ली। हर दिन आपके लिए कुछ खास और नया होता है। यह दिन अपने साथ शुभ संकेत और चुनौती लेकर आता है। ऐसे में आइए जानते हैं 12 राशियों का हाल। किन राशियों को मिलेंगे शुभ सकेंत और किन राशियों को करना होगा चुनौती का सामना।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए उच्च स्थिति बनाए रखने वाला समय है। किसी खास व्यक्ति के प्रति आकर्षण बना रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यो में रुचि बढ़ेगी। अध्ययन अध्यापन में बेहतर कार्य करेंगे। प्रभाव में वृद्धि होगी। संतान से शुभ सकेंत मिल सकते है। दोस्तों का सहयोग बना रहेगा। जीत पर जोर देंगे। जरूरी सूचना मिलेगी। बौद्धिक प्रयास बेहतर होंगे। नीति नियमों का पालन करेंगे।

वृष राशि

घरेलू मामलों में रुचि बढ़ेगी। भावनात्मक मामले प्रभावित हो सकते हैं। वाणी व्यवहार में शीघ्रता दिखाएंगे। व्यक्तिगत प्रयासों को गति मिलेगी। प्रबंधन पर ध्यान बना रहेगा। विवेक विनम्रता बनाए रखें। निजी मामले सामान्य रहेंगे। संबंधों में मिश्रित स्थिति बढ़ेगी। प्रशासनिक प्रयासों को गति मिलेगी। अपनों को आदर सम्मान देंगे। धैर्य का पालन करेंगे।

मिथुन राशि

करीबियों का समर्थन मिलेगा। वाणी व्यवहार में सुधार होगा। सामाजिक संवाद बेहतर होगा। सहकार पर जोर रहेगा। वाणिज्यिक सफलता पाने में मदद मिलेगी। बड़ों का आदर करेंगे। शुभ सूचनाओं की प्राप्ति होगी। व्यवसायिक अनुकूलन बना रहेगा। बंधुजनों का सहयोग बढे़गा। पंरपरागत व्यवसाय से जुड़ेंगे। कामकाज में गंभीरता आएगी।

कर्क राशि

जीवनस्तर और खान-पान में सुधार होगा। परिवार में आपसी विश्वास बढ़ा रहेगा। अपनी बात को बेहतर ढंग से रखेंगे। निजी कार्यों में उच्च स्तरीय प्रदर्शन करेंगे। बचत और निवेश पर फोकस करेंगे। परिवार में सामंजस्यता का वातावरण होगा। कामकाज में उत्साह बना रहेगा। भावुकता में आने से बचेंगे। अतिथियों का आगमन होगा।

सिंह राशि

कार्यक्षेत्र में आर्कष प्रस्ताव मिलेंगे। प्रियजनों के साथ घूमने के योग बन रहे हैं। रचनात्मक एवं बड़ा सोचेंगे। प्रेम स्नेह से प्रयास को गति मिलेगी। निजी विषयों में सक्रियता आएगी। श्रेष्ठ कार्या से जुड़ने का प्रयास करेंगे। निजी गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। प्रयासों में अनुकूलन आएगी। व्यक्तिगत मामले बेहतर होंगे। संकोच को दूर करेंगे।

कन्या राशि

साधारण स्थिति बनी रहेगी। बजट पर अंकुश बनाए रखेंगे। बड़ों की सलाह से आगे बढ़ेंगे। कामकाज में सहजता आएगी। आवश्यक कार्यों में नीति नियम के मुताबिक काम करेंगे। समभाव और न्याय पर फोकस करेंगे। वैदेशिक कार्यों में गति आएगी। व्यवस्था के मुताबिक चलेंगे। कार्यगति धीमी रह सकती है। रिश्तों को बेहतर बनाए रखेंगे। सबको जोड़ने की कोशिश करेंगे।

तुला राशि

कार्य व्यापार और प्रभाव में वृद्धि बनी रहेगी. विभिन्न कार्यों में अपेक्षित गति आएगी. प्रबंधन प्रशासन के कार्य बनेंगे. मान सम्मान में वृद्धि होगी. परिजन सहयोगी होंगे. आर्थिक प्रयास सफल होंगे. करियर विस्तार के अवसर बढ़ेंगे. विभिन्न प्रयासों में लाभ और सफलता पाएंगे. नवसंभावनाएं बढ़ेंगी. विविध स्त्रोत निर्मित होंगे. सफलता का प्रतिशत बढ़त पर रहेगा.

वृश्चिक राशि

शासन प्रशासन से बल मिलेगा। सभी क्षेत्रों में संवार बनाए रखेंगे। वित्तीय मामलों में गति बढ़ेगी। करियर कारोबार में तेजी आएगी। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम होंगे। साख सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। अनुभव का लाभ उठाएंगे। पैतृक विषयों को गति मिलेगी। पेशेवर सफलता पाएंगे। असहजता में कमी आएगी। समकक्षों का भरोसा जीतेंगे। वाणिज्य व्यापार पर फोकस रहेगा।

धनु राशि

विविध प्रयासों में करीबी मदद करेंगे। धार्मिक एवं मनोरंजक यात्रा पर जोर देंगे। महत्वपूर्ण चर्चाओं में शामिल होंगे। वरिष्ठों का साथ बना रहेगा। कार्य विस्तार में रुचि लेंगे। सभी का समर्थन मिलेगा। अवसरों को भुनाएंगे। कामकाज में अपेक्षा से अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पुण्यलाभ की प्राप्ति होगी। आस्था और आत्मविश्वास बढ़ेगा। मित्रों का समर्थन बढ़ेगा।

मकर राशि

स्वजनों की सीख सलाह को मानेंगे। परस्पर सहयोग की स्थिति बनेगी। वरिष्ठों का साथ सानिध्य उत्साहित होगा। स्वास्थ्य के ऊपर ध्यान देंगे। तैयारी से आगे बढ़ेंगे। शोध गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। बड़प्पन का भाव रखेंगे। परिवार के करीब रहेंगे। आकस्मिकता बनी रहने की संभावना है। सभी मामलों में सतर्कता बनाए रखेंगे।

कुंभ राशि

भावनात्मक संबंधों को मजबूती मिलेगी। रिश्तों को संवारने की कोशिश करेंगे। साझा कार्यों में शुभ स्थिति बनेगी। प्रबंधन प्रशासन पर फोकस रहेगा। लाभकारी योजनाएं आगे बढ़ाएंगे। सभी का साथ और विश्वास बनाए रखेंगे। उद्योग व्यापार के प्रयास पूरे होंगे। दाम्पत्य जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। दैहिक संकेतों पर ध्यान देंगे।

मीन राशि

सतर्कता और सजगता से आगे बढ़ेंगे। विविध प्रयासों में सहजता बनाएंगे। नौकरी में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। कामकाज में सक्रियता आएगी। मेहनत लगन से जगह बनाएंगे। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे। बड़प्पन से काम को करेंगे। खर्च और लेनदेन पर ध्यान देंगे। आस्था विश्वास बनाए रहेंगे। सेवाक्षेत्र के प्रयास प्रभावी बनेंगे।

ये भी पढ़े

जानें कब है गायत्री जयंती, किस विधि से करें वेदमाता की पूजा

Tags