• होम
  • अध्यात्म
  • मेष से लेकर वृश्चिक राशि के जातकों को मिलेगा लक्ष्मी योग का लाभ, जानें क्या कहता है आज आपका राशिफल

मेष से लेकर वृश्चिक राशि के जातकों को मिलेगा लक्ष्मी योग का लाभ, जानें क्या कहता है आज आपका राशिफल

आज का दिन मेष, कन्या और वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभ संकेत दे रहा है। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। परिवार में किसी मित्र या मेहमान का आगमन हो सकता है। सतर्कता से काम करने से लाभ होगा. आइए जानते है, सभी राशियों का राशिफल.

Horoscope 16 march 2025, astrology
inkhbar News
  • March 16, 2025 7:50 am Asia/KolkataIST, Updated 1 month ago

नई दिल्ली: आज का दिन मेष, कन्या और वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभ संकेत दे रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, मंगल के चतुर्थ भाव में चंद्रमा का गोचर हस्त नक्षत्र के बाद चित्रा नक्षत्र में होगा। इसके अलावा, चंद्रमा, सूर्य, बुध और शुक्र के साथ समसप्तक योग बनाएगा, जिससे सभी राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा।

मेष (Aries)

आज आपके अधूरे काम पूरे होंगे, जिससे आपको संतोष मिलेगा। आर्थिक रूप से लाभ होगा, लेकिन धन खर्च भी होगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और परिवार के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं।

वृषभ (Taurus)

नए काम की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा और जीवनसाथी की सलाह से किए गए कार्य सफल होंगे। संतान की उन्नति से खुशी मिलेगी। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का अवसर मिलेगा।

मिथुन (Gemini)

कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। परिवार के साथ शाम का समय अच्छा रहेगा।

कर्क (Cancer)

दिन सामान्य रहेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। वाणी में मधुरता रखने से लाभ होगा। छात्रों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। यात्रा के योग बन सकते हैं।

सिंह (Leo)

व्यवसाय में आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। पिता और परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। सामाजिक कार्यों में भागीदारी रहेगी। पड़ोसियों से संबंध मजबूत होंगे।

कन्या (Virgo)

आज कोई महत्वपूर्ण सफलता मिलने की संभावना है। कार्यस्थल और परिवार में जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने से मान-सम्मान बढ़ेगा। पसंदीदा भोजन का आनंद मिलेगा और दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा।

तुला (Libra)

दिन सामान्य रहेगा। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। भाई के साथ संबंधों में सुधार होगा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

वृश्चिक (Scorpio)

दिन लाभदायक रहेगा। परिवार में किसी मित्र या मेहमान का आगमन हो सकता है। सतर्कता से काम करने से लाभ होगा। ससुराल पक्ष के साथ लेन-देन में सतर्कता रखें।

धनु (Sagittarius)

दिन सुखद रहेगा। संपत्ति संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक तालमेल से खुशियां मिलेंगी। शाम को बच्चों के साथ मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा।

मकर (Capricorn)

दिन व्यस्तता भरा रहेगा। महिला सहकर्मियों और परिवार से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से खुशी मिलेगी, लेकिन सेहत का ध्यान रखें। पिता और बड़े भाई का सहयोग मिलेगा।

कुंभ (Aquarius)

ससुराल पक्ष से लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे।

मीन (Pisces)

दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। परिवार की इच्छाओं को पूरा करने में धन खर्च हो सकता है। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताएंगे। माता की सेहत का ध्यान रखें।

ये भी पढ़ें: गुस्से में लाल ट्रंप: हूती विद्रोहियों पर कहर बनकर टूटा अमेरिका, एयरस्ट्राइक में 19 की मौत