अक्सर लोग कड़ी मेहनत करने के बावजूद आर्थिक तंगी का सामना करते हैं। कई बार मेहनत और योजनाएं भी फलीभूत नहीं होतीं, जिससे धन की कमी बनी रहती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तुशास्त्र और ज्योतिष के अनुसार कुछ खास चीज़ें घर में रखने से आर्थिक संकट से बचा जा सकता है?
नई दिल्ली: अक्सर लोग कड़ी मेहनत करने के बावजूद आर्थिक तंगी का सामना करते हैं। कई बार मेहनत और योजनाएं भी फलीभूत नहीं होतीं, जिससे धन की कमी बनी रहती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तुशास्त्र और ज्योतिष के अनुसार कुछ खास चीज़ें घर में रखने से आर्थिक संकट से बचा जा सकता है? अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में लक्ष्मी का वास हो और कभी भी धन की तंगी न आए, तो इन चीज़ों को आज ही अपने घर में स्थान दें।
श्रीयंत्र को धन की देवी मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। यह सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है और घर में समृद्धि बनाए रखता है। इसे पूजा स्थान या तिजोरी में रखने से धन की आवक बनी रहती है। ध्यान रखें कि इसे नियमित रूप से जल और फूल अर्पित करें और सही विधि से इसकी पूजा करें।
गोमती चक्र एक दुर्लभ प्राकृतिक पत्थर होता है, जो धन-संपत्ति और समृद्धि को बढ़ाने वाला माना जाता है। इसे घर की तिजोरी, पूजा स्थल या पर्स में रखने से वित्तीय संकट दूर होता है। गोमती चक्र को मंगलवार या शुक्रवार के दिन गंगाजल से शुद्ध कर घर में स्थापित करें।
भगवान कुबेर को धन का स्वामी माना जाता है। कुबेर यंत्र को घर में रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसे उत्तर दिशा में स्थापित करें क्योंकि यह दिशा कुबेर की मानी जाती है। रोज़ इस यंत्र की पूजा करने से पैसों की कमी नहीं होती।
तुलसी का पौधा घर में रखने से आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं। इसे वास्तुशास्त्र में अत्यधिक शुभ माना जाता है। रोज़ तुलसी की पूजा और दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
दक्षिणावर्ती शंख को घर में रखना बेहद शुभ माना जाता है। इसे पूजा घर में रखने और नियमित रूप से जल से अभिषेक करने से धन की बरकत बनी रहती है। शंख की ध्वनि से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सुख-समृद्धि आती है।
यदि आप व्यापार करते हैं या करियर में तरक्की चाहते हैं, तो चांदी का हाथी घर में रखना लाभकारी होता है। यह उन्नति और धन प्राप्ति का प्रतीक है। इसे उत्तर दिशा में रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
पीली कौड़ी को धन और संपत्ति बढ़ाने के लिए बेहद प्रभावी माना जाता है। इसे तिजोरी में रखने से धन का प्रवाह अच्छा बना रहता है। दीपावली या धनतेरस के दिन विशेष रूप से इसे स्थापित करने का महत्व होता है।
Also Read…