Saturday, March 18, 2023

Magh Purnima 2023: माघ पूर्णिमा आज, जानिए शुभ मुर्हूत और पूजन विधि

नई दिल्ली। आज पूरे भारत में माघ पूर्णिमा मनाया जा रहा है। आज के दिन भगवान सत्यनारायण, देवी लक्ष्मी और चंद्रदेव की पूजा-अर्चना करते हैं।

भगवान विष्णु का अतिप्रिय है माघ महीना

माघ का महीना भगवान विष्णु का अतिप्रिय होने के कारण इस महीने की पूर्णिमा का महत्व बहुत बढ़ जाता है। 5 फरवरी यानी आज माघ मास की पूर्णिमा पड़ने के साथ ही रवि पुष्य समेत कई दुर्लभ योग भी बन रहा है।

आज सभी देवी-देवा पृथ्वी पर आते हैं

बता दें कि हिंदू धर्म में पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। माघ महीनें में पड़ने वाली पूर्णिमा की तीथी को माघ पूर्णिमा कहते है। आज के दिन भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी समेत चंद्रदेव की भी पूजा की जाती है। इस खास दिन स्नान और दान करने का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यता के मुताबिक आज के दिन सभी देवी-देवता स्वर्ग से पृथ्वी पर आते हैं वहीं भगवान विष्णु इस दिन गंगा नदी में वास करते हैं।

हिंदू पंचाग के हिसाब से शुभ मूर्हुत

हिंदू पंचाग के मुताबिक, माघ पूर्णिमा की शुरुआत 4 फरवरी 2023 रात 9 बजकर 29 मिनट पर वहीं इसका समापन अगले दिन यानी 5 फरवरी की रात 11 बजकर 58 मिनट पर होगा। इसी के साथ आज के दिन कई शुभ योग बन रहे हैं।

गंगा स्नान करके भगवान की विष्णु की पूजा

ऐसा कहा जाता है कि माघ पूर्णिमा के दिन कुछ खास तरह के उपाय करने से जीवन में धन और खुशहाली की प्राप्ति होती है। आज के दिन गंगा नदी या अन्य पवित्र नदी, तालाब या कुंडो में स्नान करने के बाद भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से सभी पापों का नाश और मन-आत्मा की शुद्धि होती है।

सोने की खरीदारी और पीपल की पूजा

इसके अलावा आज सुबह जल्दी उठकर भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की भी पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से घर में धन की कभी भी कमी नहीं होती है और ईश्वर का आशीर्वाद बना रहता है। इसके अलावा माघ पूर्णिमा के दिन सोने की खरीदारी और पीपल के पेड़ की पूजा भी करनी चाहिए।

Latest news