• होम
  • अध्यात्म
  • आज के राशिफल में जानें किन राशियों के जातको पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

आज के राशिफल में जानें किन राशियों के जातको पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Aaj Ka Rashifal: आज 18 अप्रैल, 2025 शुक्रवार के दिन का पढ़ें पंचांग जानें चंद्र स्थिति, योग, शुभ मुहूर्त और करियर, हेल्थ, एजुकेशन, रिलेशनशिप, बिज़नेस के लिहाज से कैसा रहेगा 12 राशियों का आज का दिन.

Aaj ka Rashifal
inkhbar News
  • April 18, 2025 10:51 am Asia/KolkataIST, Updated 1 month ago

मेष राशि (Aries)

आज मेष राशि के जातकों की रुचि अध्यात्म और साधना में बढ़ सकती है। शिक्षा, विशेषकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी बेहतर ढंग से आगे बढ़ेगी। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी, जिससे व्यवसायिक योजनाएं सही दिशा में आगे बढ़ेंगी और बदलाव लाने के प्रयास सफल रहेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी, पार्टनर के साथ कुछ बेहतरीन लम्हे गुज़ार सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus) –

वृषभ राशि के जातकों को ससुराल पक्ष से किसी विवाद का सामना करना पड़ सकता है। घर के छोटे बच्चों के व्यवहार में बदलाव चिंता का कारण बन सकता है, इसलिए समय रहते समझदारी दिखाएं। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हेतु मेहनत ज़रूरी रहेगी। जॉब करने वाले लोग महत्वपूर्ण ईमेल्स पर ध्यान दें, कुछ अहम जानकारियां छूट सकती हैं। ऑफिस में गॉसिप से दूर रहना फायदेमंद होगा, नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) –

आज मिथुन राशि वालों की अपने जीवनसाथी से कुछ तकरार हो सकती है। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के यहां जाने का प्लान बन सकता है। खिलाड़ी अपनी पारिवारिक उलझनों को सुलझाकर फिर से फॉर्म में लौट सकते हैं। व्यवसाय में नई तकनीकों को अपनाने से फायदा मिलेगा और किसी प्रतिष्ठित संस्था से जुड़ाव हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer) –

कर्क राशि के लोगों को आज मानसिक दबाव का अनुभव हो सकता है। व्यापारिक क्षेत्र में आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं, विशेषकर डिजिटल माध्यमों से अच्छा लाभ मिल सकता है। बुजुर्गों की सेवा से मानसिक शांति मिलेगी और उनका आशीर्वाद आपकी राह आसान करेगा। मौसमी बीमारियां जैसे सर्दी-जुकाम परेशान कर सकती हैं, सावधानी रखें।

सिंह राशि (Leo) –

सिंह राशि के जातकों को आज अचानक से आर्थिक लाभ मिल सकता है। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। छात्र पढ़ाई में गहराई से ध्यान देंगे जिससे उन्हें अच्छे परिणाम मिलेंगे। वरिष्ठों के सामने अच्छा प्रदर्शन करने से नई पहचान बनेगी और प्रमोशन की संभावनाएं बन सकती हैं। लव लाइफ में रिश्ते और भी गहरे होंगे।

कन्या राशि (Virgo) –

कन्या राशि के जातकों को आज माता की सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। घरेलू सजावट और सौंदर्यीकरण पर खर्च बढ़ सकता है। व्यवसाय में किसी भी लेन-देन को सोच-समझकर करें, लापरवाही से नुकसान हो सकता है। बोलचाल में संयम रखना जरूरी है, वरना अनावश्यक विवाद में फँस सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों पर मानसिक दबाव बना रह सकता है।

तुला राशि (Libra) –

तुला राशि के जातकों को छोटी बहन या किसी कनिष्ठ सदस्य की संगति पर नजर रखनी चाहिए। व्यवसायिक दृष्टि से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों में मुनाफा मिल सकता है। सामाजिक रूप से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में पुरानी बातें दोहराने से बचें, इससे रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। नौकरी करने वाले लोगों को अपने क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) –

वृश्चिक राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। खिलाड़ी अपनी फिटनेस पर ध्यान दें, आगामी प्रतियोगिताओं में अच्छे प्रदर्शन के लिए खुद को साबित करना जरूरी होगा। कारोबार में अनुमान से अधिक लाभ होने की संभावना है। व्यापार में साझेदारों पर विश्वास बनाए रखें, इससे तालमेल बना रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) –

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मानसिक रूप से शांतिदायक रहेगा। खेल जगत से जुड़े लोग आज अपने प्रदर्शन से दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं। पिता या बड़े भाई से संवाद बनाए रखें, दूरी रिश्तों में खटास ला सकती है। आपके सुझाए विचार पारिवारिक समस्याओं को सुलझा सकते हैं। ऑफिस में काम छोड़ने की प्रवृत्ति केवल अहंकार के कारण न हो। बढ़ते खर्च आपको परेशान कर सकते हैं, बजट को लेकर सजग रहें।

मकर राशि (Capricorn) –

मकर राशि के जातकों को नए लोगों से संपर्क बनाते समय सतर्क रहना चाहिए, नुकसान की आशंका हो सकती है। कीमती वस्तुओं की सुरक्षा पर ध्यान देना जरूरी है। व्यवसाय में वित्तीय प्रबंधन गड़बड़ाने से ग्रोथ धीमी हो सकती है। प्रेम जीवन में छोटी-छोटी बातों पर जीवनसाथी से बहस से बचें। छात्रवर्ग को अपनी पढ़ाई और नोट्स को सुव्यवस्थित करने की जरूरत है, वरना परेशानी हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) – कुंभ राशि वालों की इनकम में वृद्धि होने की संभावना है. जीवनसाथी के साथ रात्रीभोज पर बाहर जाने का संयोग बन सकता है. व्यापार में चुनौतियों को अवसरों में बदलने की क्षमता दिखेगी। कार्यों को प्राथमिकता देते हुए आगे बढ़ें।

मीन राशि (Pisces):

मीन राशि वालों के लिए नौकरी में बदलाव लाभदायक साबित हो सकता है। आपकी मध्यस्थता से पारिवारिक कलह समाप्त हो सकती है। आज किसी ज़रूरतमंद की मदद करना या दान-पुण्य करना शुभ रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसरों से जुड़े ईमेल या कॉल मिल सकती है। दिन की शुरुआत योजनाबद्ध तरीके से करें, सफलता मिलेगी।

Read Also: Good Friday 2025: कैसे रात भर में ही प्रेग्नेंट हो गई मैरी, वर्जिन महिला ने इस तरह दिया प्रभु यीशु को जन्म