Advertisement
  • होम
  • अध्यात्म
  • रसोई में भूलकर भी न छोड़े जूठे और गंदे बर्तन, करना पड़ सकता है आर्थिक परेशानी का सामना

रसोई में भूलकर भी न छोड़े जूठे और गंदे बर्तन, करना पड़ सकता है आर्थिक परेशानी का सामना

सनातन धर्म में कुछ चीजों को लेकर नियम बनाए गए हैं। सनातन धर्म में घर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाता है। रात में जूठे और गंदे बर्तनों को रसोई में बिलकुल नहीं छोड़ना चाहिए। शास्त्रों की मानें तो रात में जूठे बर्तन छोड़ने से धन की देवी मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।

Advertisement
dirty utensils
  • January 13, 2025 1:21 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 month ago

नई दिल्ली: सनातन धर्म में कुछ चीजों को लेकर नियम बनाए गए हैं। सनातन धर्म में घर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाता है। रात में जूठे और गंदे बर्तनों को रसोई में बिलकुल नहीं छोड़ना चाहिए। शास्त्रों की मानें तो रात में जूठे बर्तन छोड़ने से धन की देवी मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। जिसके कारण इंसान को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं शास्त्र और विज्ञान में इसका क्या कारण बताया गया हैं।

इन नियमों का करें पालन

शास्त्रों में घर के काम के लिए नियमों के बारे में बिस्तार से बताया गया है। जिसका पालन करने से घर में सदैव सुख-समृद्धि बनी रहती है। इन्हीं नियमों से एक है रसोई में रात को जूठे और गंदे बर्तन ना छोड़ने की। लेकिन जाने-अनजाने में हम कुछ ऐसे काम कर देते हैं, जिसका नुकसान हमें झेलना पड़ सकता है। शास्त्रों की मानें तो रात को जूठे और गंदे बर्तन छोड़ने से धन की देवी मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और इंसान को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। शास्त्र ही नहीं बल्कि विज्ञान में भी इसके कारण और इससे होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया है। आइए जानते है रात को जूठे बर्तन को छोड़ने से किन परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

अशुभ प्रभाव पड़ता है

रात में जूठे बर्तन छोड़ना मानसिक तनाव को बढ़ाता है, क्योंकि बर्तनों को मंगल ग्रह माना जाता हैं। साथ ही जूठे बर्तन छोड़ने पर चंद्रमा और शनि भी नाराज होते हैं। रात में जूठे बर्तन छोड़ने पर जीवन में इन ग्रहों का अशुभ प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा रात को जूठे बर्तन छोड़ने से इसका सीधा असर परिवार के सदस्यों पर होता है। साथ ही घर में बरकत रुक जाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई में रखें जूठे और गंदे बर्तन तेजी से नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं। हिंदू धर्म और वास्तु में ऐसे नियमों के बारे में बताया गया है जो कि पवित्रता से जुड़े हैं। इन्हीं में एक रात में सोने से पहले बर्तनों को साफ कर लेना है। क्योंकि जहां साफ-सफाई, शुद्धता और पवित्रता होती है, वहीं मां लक्ष्मी का वास होता हैं।

बैक्टीरिया को बढ़ाता है

विज्ञान के अनुसार रात में जूठे बर्तनों को छोड़ना गलत बताया गया है। इसका कारण यह है कि जूठे और गंदे बर्तनों में बचे हुए जो खाने होते हैं, वो बैक्टीरिया को बढ़ाता है। जब आप रातभर गंदे बर्तनों को छोड़ देते हैं तो इससे बैक्टीरिया बहुत तेजी से बढ़ने लगते हैं, जोकि सेहत के लिए काफी नुकसानदायक है। इसलिए कोशिश करें कि रात में सोने से पहले गंदे बर्तनों को साफ कर लें और किचन के स्लैब, गैस सब भी साफ करके सोएं। यदि आप किसी वजह से रात में बर्तन साफ नहीं कर पा रहे हैं, तो ऐसे में आप बर्तनों को पानी से धोकर छोड़ दें। जिसमे बर्तनों में जूठा ना लगा रहना चाहिए।

Also Read…

POK को वापस लाने के लिए महाकुंभ में महाहवन, लगातार एक महीने चलेगी महापूजा


Advertisement