Aaj Ka Rashifal :वृषभ, मिथुन और मकर राशि के जातकों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। ग्रहों की स्थिति का आकलन करने से मालूम होता है कि चंद्रमा का गोचर चित्रा नक्षत्र से कन्या उपरांत तुला राशि में होने जा रहा है। चंद्रमा के गोचर की वजह से चंद्रमा का शुक्र और शनि के साथ समसप्तक और षडाष्टक योग बनेगा और साथ ही सूर्य से द्वादश भाव में शुक्र शनि एवं द्वितीय भाव में गुरु के होने से उभयचरी योग बना रहेगा।
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन रोमांचक रहेगा। दोस्तों और रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल बनेगा।आवश्यक कार्यों में पहल बनाए रखेंगे।नजदीकी संबंधों को मजबूत बनाएंगे।आज भाग्य साथ देगा। जल में काले तिल मिलाकर पीपल को अर्पित करें।
वृषभ राशि वालों के लिए दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा।किसी प्रतिभा को दिखाने का भी मौका मिल सकता है।बच्चों की ओर से खुशी पाएंगे।वाणी व्यवहार तर्कशील रहेगा। जिम्मेदारी से कार्य करेंगे।मेहनत व समय प्रबंधन में रुचि बढ़ाए रखें। शनि चालीसा अथवा स्तोत्र का पाठ करें।
मिथुन राशि वालों को आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।काम का दबाव अधिक हो सकता है।बेहतर प्रबंधन क्षमता का लाभ ले पाएंगे। साझा भावना बढ़े।कला कौशल संवार पर रहेगा।बड़ों की आज्ञाकारिता बनाए रखेंगे।कला कौशल संवार पर रहेगा। आज भाग्य 86% पक्ष साथ दे रहा है। बजरंगबली की पूजा करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक और सामान्य रहेगा।बिजनेस में अच्छा मुनाफा हो सकता है।वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा।भवन वाहन आदि के मामलों में सक्रियता दिखाएंगे।किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। किसी छोटी कन्या को मिठाई खिलाएं।
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक और महत्वपूर्ण रहेगा।कुछ पारिवारिक मुद्दों को सुलझाने पर ध्यान देना होगा।नई समस्या से उलझन भी महसूस करेंगे। तेजी से काम निकालेंगे। महत्वपूर्ण जानकारी जुटाने में सफल होंगे।आज भाग्य 80 % पक्ष तक साथ रहने वाला है। नारायण कवच का पाठ करना चाहिए।
कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन भक्ति और अध्यात्म से परिपूर्ण रहेगा।शिक्षा प्रतियोगिता में प्रदर्शन बेहतर होगा। सबसे बनाकर चलेंगे। आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे। आपसी संबंधों में प्रभाव बनाए रखेंगे।प्रॉपर्टी और रुपये-पैसे के लेनदेन में बहुत सावधानी बरतें नहीं तो नुकसान हो सकता है। किसी सुहागन महिला को श्रृंगार सामग्री का दान करना चाहिए।
तुला राशि के लिए आज शनिवार का दिन सामान्य रूप से अच्छा है।किसी काम में सफलता मिलने की खुशी होगी।लंबे समय से चल रही प्रॉपर्टी डील सफल हो सकती है।आवश्यक कार्यों में गति आएगी।भेंटवार्ता पर जोर देंगे।कला कौशल संवारेंगे।भाग्य आज 78% पक्ष तक साथ दे रहा है। श्रीलक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा।अपने खर्च पर कंट्रोल करना होगा और सेहत के मामले में भी अपना ख्याल रखना होगा।बिजनेस में कुछ उलझन का सामना करना होगा।यात्रा हो सकती है। जल्दबाजी न दिखाएं।सामंजस्य का प्रयास रखें।भाग्य आज 85 % पक्ष तक साथ देगा। बजरंगबली की पूजा करें और हनुमानजी एवं देवी लक्ष्मी को गुलाब का फूल अर्पित करें।
धनु वालों राशि वालों के लिए दिन उत्साह से भरपूर रहेगा।कोई पुरानी समस्या उभर आने से परेशानी हो सकती है।रिश्तों में आज सुधार हो सकता।लाभ के अवसर बढ़त पर रहेंगे।चहुंओर आनंद का वातावरण रहेगा।आर्थिक वाणिज्यिक लाभ का प्रतिशत पर फोकस बनाए रखेंगे। श्रीराम रक्षा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन आज शनिवार का दिन शनिदेव की कृपा से लाभदायक होगा।आवेश में आकर कुछ भी बोलने से बचें।यात्रा का संयोग बनेगा।कामकाज में उल्लेखनीय परिणाम पाएंगे।विभिन्न कार्यों में गति आएगी।व्यवसायिक गतिविधियों में आगे रहेंगे।भाग्य 84% पक्ष का साथ दे रहा है। शहद युक्त पान देवी लक्ष्मी को भेंट करना चाहिए।
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मानसिक रूप से उलझन देने वाला रहेगा।बच्चों की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।अध्यात्म में रुचि लेंगे। मनोरंजक यात्रा की संभावना रहेगी। माता-पिता हर काम में पूरा सहयोग करेंगे।नुकसान हो सकता है। बजरंगबाण का पाठ करना चाहिए।
मीन राशि के जातक आज शनिवार के दिन घर परिवार और रिश्तों के मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। भाइयों से सहयोग मिलेगा। कोई बिजनेस करते हैं तो आज लाभ पाएंगे लेकिन परिश्रम अधिक रहेगा।सफलता प्रतिशत सामान्य रहेगा।क्षमता से अधिक भार न उठाएं। नवीन प्रयासों में सहजता दिखाएंगे।
Also Read: रोहित के बाद विराट ने भी लिया टेस्ट क्रिकेट से संन्यास! इस वजह से तुंरत लिया इतना बड़ा फैसला