Aaj Ka Rashifal: 5 मई के राशिफल अनुसार मिथुन, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए दिन शुभ रहने वाला है। सोमवार आज चंद्रमा का कर्क उपरांत सिंह राशि में गोचर होगा। सिंह राशि में चंद्रमा दशम भाव में गुरु की स्थिति से अत्यंत शुभ अमला योग बना रहेगा। राशियों के मान-सम्मान में इजाफा होगा। इसके साथ ही रवि योग का संयोग भी बन रहा है। और सूर्य अपनी राशि मेष में होंगे।
मेष राशि वालो को सोच-समझकर फैसले लेने की जरूरत है।मानसिक तनाव रहेगा।समय सुधार पर बना रहेगा। साथियों से मेलजोल बढ़ेगा। उत्साह उमंग से कार्य करेंगे। शिक्षण प्रशिक्षण पर जोर रहेगा।मेहनत का फल जरूर मिलेगा।व्यक्तिगत विषयों में सहज प्रदर्शन करेंगे। मित्रों और समकक्षों का साथ बना रहेगा।
आज वृषभ राशि के जातकों को सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। किसी कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। आर्थिक रूप से कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।आवश्यक वस्तु की खरीदी संभव है। बड़ों का आदर सम्मान बनाए रखें।सतर्कता पूर्वक फैसले लें।
मिथुन राशि वालो के लिए आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है।किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। किसी करीबी की सलाह से आर्थिक लाभ हो सकता है। संपर्क क्षेत्र बड़ा होगा।समय श्रेष्ठ फलकारक बना हुआ है।श्रेष्ठ जनों से भेंट मुलाकात होगी। वाणिज्यिक प्रयास बनेंगे।
कर्क राशि के जातक मेहनत के दम पर लाभ कमा सकते हैं। कारोबार की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा। ऊर्जा बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में काम पर ध्यान दें। मेलजोल की भावना बढ़ेगी। मित्रवर्ग सहयोगी रहेगा। बड़प्पन से काम लेंगे।आदर सम्मान को बनाकर रखेंगे। रचनात्मकता व नवाचार में रुचि दिखाएंगे। घर में मेहमानों का आगमन बढ़ेगा।
सिंह राशि वालो के लिए आर्थिक रूप से सावधानी बरतने की जरूरत है।आर्थिक मामलों में संघर्ष करना पड़ सकता है।संतान और पोते-पोतियों की तरफ से सुख मिलेगा।लेन-देन में सतर्कता बरतनी होगी।सुख सौख्य में वृद्धि होगी।संवाद में सहजता से रखेंगे। विभिन्न आवश्यक कार्यों को साधेंगे।
कन्या राशि के जातकों के लिए तनाव से बचना होगा।ऊर्जवान महसूस करेंगे।करियर व्यापार में धैर्य बनाए रहें।वाणी और व्यवहार में संयम रखना फायदेमंद होगा। किसी करीबी को दिल की बात बता सकते हैं। संबंधों को भुनाने की सोच रहेगी।लक्ष्यों को साधेंगे। समन्वय का प्रयास रहेगा। अधिकारीवर्ग सहयोग रखेगा।
तुला राशि वालो के लिए आज का दिन आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कारोबार के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। प्रबंधन व व्यवस्था के साथ सुविधा संसाधन बढ़ाएंगे। उधार से बचेंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी। जिम्मेदार वर्ग सहयोगी रहेगा। लाभ संवार बनाए रखेंगे। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि के जातकों को लड़ाई झगडे़ से दूर रहने की जरूरत है। परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। लापरवाही से बचें।सफलता का परचम बुलंद रहेगा। बड़ों का साथ समर्थन बना रहेगा। श्रेष्ठ एवं धार्मिक कार्य गति लेंगे।परिजनों में स्नेह बना रहेगा। शुभकार्यों को बढ़ावा देंगे। नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी।
धनु राशि वालो के लिए आज का दिन राहत भरा रहने वाला है। किसी परेशानी का समाधान मिल सकता है। आध्यात्मिकता में वृद्धि होगी। सीख सलाह से आगे बढ़ेंगे। व्यक्तिगत संबंधों में विश्वास बनेगा।पुण्यार्जन में वृद्धि होगी।तथ्यगत स्पष्टता बनाए रखेंगे। किसी करीबी मित्र की मदद के लिए जाना पड़ सकता है।
मकर राशि के जातकों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बच्चों से जुड़ी किसी परेशानी का समाधान हो सकता है। खर्च बढ़ सकता है।निजी मामलों में रुचि रखेंगे। सूझबूझ से लक्ष्य साधेंगे।क्षमा भाव बनाए रखें। कार्य व्यापार सामान्य रहेगा।
कुंभ राशि के जातकों का आज स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।कोई लंबित कार्य पूरा हो सकता है। सबको साथ लेकर चलना पसंद करेंगे। साझीदारों का सहयोग बना रहेगा। महत्वपूर्ण मामलों को आगे बढ़ाएंगे। बड़ा सोचेंगे। पेशेवर चर्चाओं में हिस्सा लेंगे। मित्रों सहकर्मियों में विश्वास रखेंगे।
मीन राशि वालो के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। किसी कार्यक्रम में भी हिस्सा ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में शांत और स्पष्ट मनोभाव के साथ काम करेंगे। किसी करीबी के साथ घूमने जा सकते हैं।अतिउत्साह से बचें।अनुशासन से आगे बढ़ें। कला कौशल को बल मिलेगा। व्यवस्था पर जोर देंगे। जोखिम के कार्य न करें। परिश्रम पर भरोसा बढ़ेगा।
Also Read: कानपुर के चमनगंज में पांच मंजिला इमारत में भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत