• होम
  • अध्यात्म
  • 03 मई राशिफल: गंगा सप्तमी पर इस राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत, इन्हें मिलेगा धन लाभ

03 मई राशिफल: गंगा सप्तमी पर इस राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत, इन्हें मिलेगा धन लाभ

आज 3 मई दिन शनिवार है और चंद्रमा का संचार कर्क राशि में हो रहा है, स्वराशि में स्थित चंद्रमा के प्रभाव से शशि योग बन रहा है. आज का दिन मेष, कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। देखें अपना राशिफल-

aaj ka rashifal image
inkhbar News
  • May 3, 2025 9:41 am Asia/KolkataIST, Updated 3 weeks ago

Aaj ka Rashifal: आज 3 मई दिन शनिवार है और चंद्रमा का संचार कर्क राशि में हो रहा है, ऐसे में आज चंद्रमा स्वराशि में रहेंगे। इस गोचर में चंद्रमा पुनर्वसु उपरांत पुष्य नक्षत्र से संचार करेंगे. चंद्रमा एवं मंगल साथ में युति में होने से चंद्र मंगल योग बनेगा। स्वराशि में स्थित चंद्रमा के प्रभाव से शशि योग भी बन रहा है। आज का दिन मेष, कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। देखें अपना राशिफल-

मेष राशि

मेष राशि के लिए आज शनिवार का दिन लाभदायक और उन्नतिदायक रहेगा। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। नौकरी और कार्यक्षेत्र में कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे।समकक्षों से परस्पर भाईचारा बढ़ाएंगे। सबको साथ लेकर चलेंगे।चर्चा संवाद में सफलता पाएंगे।सुलह सामंजस्य बनाए रखेंगे।आज भाग्य 86% पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा और शक्कर डालें।

वृष राशि

वृषभ राशि के लिए आज का दिन रचनात्मक और सकारात्मक रहेगा।अपने लिए और घर परिवार के लिए खरीदारी कर सकते हैं।बड़प्पन से काम लेंगे।जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। आत्मविश्वास से अपनी बात रख सकेंगे।आज भाग्य 84% पक्ष में रहेगा। पीपल को जल देना शुभ रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए शनिवार का दिन लाभदायक रहेगा।अटके काम को पूरा कर पाएंगे।शिक्षा के मामले में आज का दिन छात्रों के लिए अनुकूल रहेगा।सुख सौख्य में वृद्धि होगी।विनम्र व मधुर व्यवहार रहेगा। सीख सलाह बनाए रहेंगे। महत्पूर्ण निर्णय लेंगे।बीमार जातकों के स्वास्थ्य में सुधार होगा।आज भाग्य 89% पक्ष में रहेगा। आपको आज शनि स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।

कर्क राशि

कर्क राशि वालो के लिए दिन पक्ष में रहेगा।ऑनलाइन लेनदेन में सावधानी बरतें। किसी भी चीज में स्थायित्व चाहेंगे।खर्च पर नियंत्रण बढ़ाएंगे।जिद व अहंकार में न आएं। लक्ष्यों को साधेंगे। समन्वय का प्रयास रहेगा। क्षेत्र में काम करने वाले जातकों को विशेष रूप से लाभ मिलेगा।आज भाग्य 87% पक्ष में रहेगा। श्रीकृष्ण स्तोत्र या चालीसा का पाठ करें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए दिन लाभप्रद और अनुकूल रहेगा।कोई चाहत पूरी होगी। किसी पुराने घनिष्ठ मित्र से मुलाकात हो सकेगी।आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा।कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी।लाभ के अवसरों को भुनाएंगे। सामाजिक कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा।आज भाग्य 78% पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कन्या राशि

मई महीने का पहला शनिवार कन्या राशि वालो के लिए विशेष शुभफलदायी रहेगा।सलाह है कि झूठ और गलत लोगों से बातचीत में संयम रखें।शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी।प्रबंधन प्रशासन के प्रति समर्पित रहेंगे।सकारात्मक व्यवहार से सभी प्रभावित होंगे।रुटीन बेहतर रखेंगे।बिजनेस में कमाई बढेगी। आज भाग्य 82% पक्ष में रहेगा। शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।

तुला राशि

तुला राशि के लिए दिन परिश्रम से लाभ दिलाने वाला रहेगा।कार्यक्षेत्र में हर मामले को अपने स्तर पर ही सुलझाने का प्रयास करेंगे तो अच्छा रहेगा।लोगों से चर्चा संवाद में सूझबूझ व धैर्य दिखाएंगे।व्यक्तिगत संबंधों में विश्वास बनेगा।आत्मविश्वास बनाए रहेंगे।आज भाग्य 86% पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा और चीनी दें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए दिन विभिन्न क्षेत्रों में अनुकूलता लाने वाला रहेगा। अपने कामकाज के प्रति गंभीर रहेंगे।दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी।निजी मामलों में रुचि रखेंगे।सूझबूझ और सद्व्यवहार बनाए रखेंगे। अनुबंधो में सजग रहेंगे।यात्रा संबंधी संयोग बन सकता है।आज भाग्य 89% पक्ष में रहेगा। काले कुत्ते को रोटी खिलाना शुभ रहेगा।

धनु राशि

धनु राशि के वालो के लिए दिन लाभदायक और सफलता दिलाने वाला रहेगा।पिता और घर के बड़ों से सहयोग मिलेगा।दोस्तों के सहयोग से फायदा मिल सकता है।व्यक्तिगत संपर्कां में उत्साहित रहेंगे।प्रबंधकीय कार्य आगे बढ़ाएंगे।जिद व अहंकार में नहीं आएंगे। सबको साथ लेकर चलेंगे। आज भाग्य 83% पक्ष में रहेगा। पीपल को काले तिल मिलाकर जल अर्पित करें।

मकर राशि

मकर राशि वालो के लिए आज का दिन योजना के अनुसार पूर्ण होंगे।शिक्षा प्रतियोगिता मेंप्रदर्शन बेहतर होगा।कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। कार्य प्रबंधन संवारेंगे। अतिउत्साह से बचें। समता सामंजस्य से आगे बढें। जोखिम के कार्य न करें। संकोच का भाव बना रहेगा। आज भाग्य 87% पक्ष में रहेगा। श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लिए शनिवार का दिन अत्यंत लाभदायक रहेगा। भविष्य को ध्यान में रखते हुए कोई आर्थिक योजना बन सकता है।सकारात्मकता बनी रहेगी। संबंधों में संवेदनशीलता बनाए रहेंगे। संपर्क संवाद बढ़ेगा। संकोच दूर होगा।दूसरों के मामलों से दूर रहें। आज भाग्य 89% पक्ष में रहेगा। गायों को गुड़ के साथ रोटी भी खिलाएं।

मीन राशि

मीन वालों के लिए मई का पहला शनिवार अत्यंत शुभ फलदायक रहेगा।संतान पक्ष से भी खुशी मिलेगी।अपने लक्ष्य को पूरा कर पाने में सफलता मिलेगी। रक्त संबंधियों के साथ सूचनाएं साझा करेंगे।आर्थिक गतिविधियों में तेजी रहेगी।आज भाग्य 93% पक्ष में रहेगा। बजरंगबाण का पाठ करें।

Also Read: गोवा के शिरगांव में श्री लैराई जात्रा के दौरान मची भगदड़, 7 की मौत, 30 से ज्यादा घायल