Home > धर्म > 4 हाथ वाला शिशुपाल कौन था? जिसने कृष्ण को दी थी 100 गालियां, कैसे द्रौपदी बनी हत्या का कारण; डर गया दुर्योधन!

4 हाथ वाला शिशुपाल कौन था? जिसने कृष्ण को दी थी 100 गालियां, कैसे द्रौपदी बनी हत्या का कारण; डर गया दुर्योधन!

Shishupal Kaun Tha: जब शिशुपाल को कृष्ण की गोद में रखा गया, तो उसके अतिरिक्त हाथ और आंखें गायब हो गईं, जिससे यह पुष्टि हो गई कि कृष्ण ही उसका वध करेंगे.

By: JP Yadav | Published: November 4, 2026 2:08:09 PM IST



Shishupal Kaun Tha: पौराणिक ग्रंथों के मुताबिक, जन्म लेने के बाद शिशुपाल को श्रीकृष्ण की गोद में रखा. देखते-देखते बच्चे के अतिरिक्त अंग गायब हो गए. डरी-सहमी शिशुपाल की मां ने श्रीकृष्ण से उसके प्राण ना लेने की विनती की.  इस पर श्रीकृष्ण ने वचन दिया कि वो शिशुपाल के 100 अपराधों (गालियों) को क्षमा करेंगे, लेकिन उसके बाद नहीं. यह महाभारत का सबसे रोचक और त्रासद प्रसंग हैं. इस स्टोरी में हम आपको बताएंगे पूरी कथा. 

जन्म के समय थे 4 हाथ

शिशुपाल का जन्म चेदि के राजा के यहां हुआ था. जन्म के समय 4 हाथ और 3 आंखें थीं. इससे उसके परिवार वाले और रिश्तेदार डर गए, इसलिए उन्होंने उसे त्याग देने का फैसला किया. इस दौरान आकाशवाणी हुई- ‘हे राजन, अपने बालक से डरो मत, बल्कि उसका पालन-पोषण करो. वह बड़ा होकर अत्यंत बलशाली और शक्तिशाली बनेगा. उसके अतिरिक्त हाथ और आंख उसके वध करने वाले की गोद में जाने पर गायब हो जाएंगे.’

इसके बाद शिशुपाल के माता-पिता ने इस भविष्यवाणी को परखने के लिए अपने सभी रिश्तेदारों और आस-पास के राजाओं को बुलाया. एक-एक करके उस बालक को सबकी गोद में रखा गया. इस बीच कृष्ण और बलराम को भी बुलाया गया था. गोदी में लेते ही शिशुपाल के अतिरिक्त अंग गायब हो गए.  चेदि की रानी दरअसल ​​श्रीकृष्ण की बुआ थीं.  इस पर मां ने कृष्ण से गुहार लगाई तो उन्होंने वह शिशुपाल के 100 अपराध या कहें गालियां क्षमा करेंगे  उसके बाद नहीं. 

कृष्ण और शिशुपाल का संबंध क्या था?

कृष्ण और शिशुपाल चचेरे भाई थे, क्योंकि चेदि की रानी ​​कृष्ण के पिता वासुदेव की बहन थीं. वहीं, यह जानकर कि कृष्ण ही उसके पुत्र की मृत्यु का कारण बनेंगे तो इस पर चेदि की रानी ने अपने भतीजे कृष्ण से वचन लिया कि वह शिशुपाल की 100 गलतियों को क्षमा कर देंगे और केवल तभी उसका वध करेंगे जब वह अपनी हद पार कर देगा. कृष्ण इस बात के लिए सहमत हो गए. इस बात के कारण शिशुपाल बचपन से ही कृष्ण से नफरत करने लगा.

बड़े होने पर शिशुपाल दरअसल, रुक्मी का करीबी दोस्त बन गया, इसलिए रुक्मी चाहता था कि उसकी बहन रुक्मिणी का विवाह शिशुपाल से हो जाए. वहीं, रुक्मिणी इसके बिल्कुल खिलाफ थी. वह तो कृष्ण से विवाह करना चाहती थी. कृष्ण ने रुक्मिणी की सहमति से उसका अपहरण कर लिया और उसे द्वारका ले जाकर उससे विवाह कर लिया. न तो रुक्मी और न ही शिशुपाल उन्हें रोक पाए. इससे शिशुपाल और कृष्ण के बीच की दुश्मनी और गहरी हो गई.

महाभारत में शिशुपाल की भूमिका

महाभारत में  राजसूय यज्ञ के दौरान शिशुपाल और श्री कृष्ण आमने-सामने आए थे. पांडवों ने इंद्रप्रस्थ नगर की स्थापना के समय इस यज्ञ का आयोजन किया था. शिशुपाल और दुर्योधन सहित आर्यावर्त के सभी राजाओं को आमंत्रित किया गया था. दुर्योधन और शकुनी इस बात से भली-भांति परिचित थे कि यदि पांडव यज्ञ संपन्न कर लेंगे, तो उन्हें पूरे आर्यावर्त में सर्वोच्च सत्ता प्राप्त हो जाएगी. वे यह बात सहन नहीं कर सके और यज्ञ में बाधा डालना चाहते थे. हालांकि, वे यह भी जानते थे कि कृष्ण और भीष्म पितामह की उपस्थिति में वे स्वयं किसी प्रकार का संदेह उत्पन्न नहीं कर सकते, इसलिए उन्होंने अपने बगल में बैठे शिशुपाल से सहायता मांगी.

शिशुपाल जो पहले से ही कृष्ण को नीचा दिखाने का अवसर ढूंढ रहा था. उसने इस अवसर का भरपूर लाभ उठाया. उसने कृष्ण, पांडवों और यहां तक कि द्रौपदी का भी अपमान करना शुरू कर दिया. उसने कृष्ण और द्रौपदी के संबंध पर प्रश्नचिह्न लगाए और उनके चरित्र पर टिप्पणी की.

कृष्ण ने शिशुपाल का वध क्यों किया?

भगवान कृष्ण ने अपनी मौसी से 100 पापों के लिए शिशुपाल को ना मारने का वचन दिया था. हालांकि, शिशुपाल द्वारा द्रौपदी का अपमान करना उन्हें सहन नहीं हुआ. उन्होंने अपनी मौसी से किया वादा भुला दिया और तुरंत अपने सुदर्शन चक्र से शिशुपाल का वध कर दिया.  इस दौरान यानी हत्या के दौरान दुर्योधन भगवान श्रीकृष्ण का गुस्सा देखकर डर गया था. 

माता-पिता के लिए जरूरी

भारत जैसे समृद्ध विरासत वाले देश में पले-बढ़े बच्चों को पढ़ने और सीखने के लिए कहानियों की कमी कभी नहीं होती। महाभारत इसका एक उदाहरण है. भगवान कृष्ण और उनका ज्ञान हमें आध्यात्मिकता, धर्म और नैतिकता के गुणों से परिपूर्ण करते हैं. बच्चों को जीवन में सही आचरण के महत्व की शिक्षा घर से ही शुरू होती है. अपने बच्चों को भारतीय पौराणिक कथाओं के बारे में पढ़ाना इस दिशा में एक कदम है.

द्रौपदी को भी किया था बदनाम

शिशुपाल का जन्म चेदि राज्य में चार भुजाओं और एक तीसरी आंख के साथ हुआ था. हालांकि, कृष्ण की गोद में रखे जाने पर, उसकी अतिरिक्त भुजाएं और आंख गायब हो गईं. इससे यह भविष्यवाणी भी सिद्ध हो गई कि कृष्ण ही शिशुपाल का वध करेंगे. कृष्ण ने अपनी मौसी (चेदि राज्य की रानी) से वादा किया था कि वे उसके सौ पापों को क्षमा कर देंगे। लेकिन भगवान की भी अपनी सीमाएं होती हैं. द्रौपदी को बदनाम करना शिशुपाल की सबसे बड़ी गलती थी, जिसे माफ नहीं किया जा सकता था और इसी वजह से वह मारा गया.

Advertisement