16
Vajra Yog 2026: वैदिक ज्योतिष में वज्र योग को महत्वपूर्ण योगों में गिना जाता है. हालांकि ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इसका प्रभाव हर राशि पर समान रूप से नहीं पड़ता. जून 2026 में बनने जा रहा वज्र योग कुछ राशियों के लिए चुनौतियां लेकर आ सकता है. ऐसे में इन राशि वालों को धन, स्वास्थ्य और रिश्तों से जुड़े मामलों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.
ज्योतिष गणनाओं के अनुसार 19 जून 2026 को दोपहर 2 बजकर 53 मिनट पर वज्र योग का निर्माण होगा, जो 20 जून 2026 को दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक प्रभावी रहेगा. इस अवधि और इसके बाद कुछ दिनों तक कई राशियों पर इसका असर देखने को मिल सकता है.आइए जानते हैं किन 5 राशियों को इस दौरान सतर्क रहने की जरूरत है.
वृषभ राशि
वज्र योग के प्रभाव से आर्थिक दबाव बढ़ सकता है. अचानक बड़े खर्च सामने आने से बजट गड़बड़ा सकता है. किसी कीमती वस्तु के खोने या नुकसान होने की भी आशंका है. परिवार और रिश्तेदारों के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं, इसलिए बातचीत में संयम रखना जरूरी होगा.
मिथुन राशि
इस दौरान लापरवाही से नुकसान होने की संभावना है. कोई मूल्यवान वस्तु टूट सकती है या खराब हो सकती है. कार्यक्षेत्र में गुप्त विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, जिससे तनाव बढ़ सकता है. परिवार के बड़े सदस्यों की सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती है.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है. अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है, जिससे आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है. व्यापार और निवेश से जुड़े मामलों में उम्मीद के मुताबिक लाभ मिलने की संभावना कम रहेगी.
धनु राशि
खर्चों में वृद्धि होने से आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है. कुछ लोगों को कर्ज या लोन की किश्तों को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. यात्रा के दौरान स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं, इसलिए सावधानी बरतना आवश्यक होगा.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को स्वास्थ्य के मामले में अतिरिक्त सतर्कता बरतनी चाहिए. पहले से बीमार लोगों की परेशानी बढ़ सकती है. व्यापार और निवेश में जल्दबाजी में लिए गए फैसले आर्थिक नुकसान का कारण बन सकते हैं. वहीं रिश्तों में तनाव भी मानसिक दबाव बढ़ा सकता है.
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.